Summary: होम शेफ श्रेया जैन की आसान और झटपट बनने वाली चॉकलेट रेसिपीज़
कम समय और आसान सामग्री से बनने वाली ये 5 चॉकलेट डेज़र्ट रेसिपीज़ वैलेंटाइन डे को बना देंगी और भी खास। पार्टनर, परिवार या किसी अपने के साथ मीठे लम्हे बांटने के लिए ये चॉकलेटी ट्रीट्स हैं परफेक्ट चॉइस।
Chocolate Dessert Recipes for Valentines Day: वैलेंटाइन डे सिर्फ प्यार जताने का नहीं, बल्कि अपने खास लोगों के साथ मीठे लम्हे बांटने का दिन भी होता है। ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर, परिवार या किसी अपने को घर पर बने कुछ खास और स्वादिष्ट डेज़र्ट से सरप्राइज़ देना चाहते हैं, तो होम शेफ श्रेया जैन की ये चॉकलेट रेसिपीज़ आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हैं।
इन रेसिपीज़ की खास बात यह है कि इन्हें बनाने के लिए न तो ज़्यादा समय चाहिए और न ही बहुत ज़्यादा तैयारी। आसान सामग्री, सरल विधि और भरपूर चॉकलेटी स्वाद के साथ ये 5 डिज़र्ट्स आपके वैलेंटाइन डे सेलिब्रेशन को और भी खास और यादगार बना देंगे।
5 मिनट चॉकलेट केक

सामग्री
मैदा – 1 कप
पीसी चीनी – 1/2 कप
ठंडा दूध – 1/2 कप
ड्रिंकिंग चॉकलेट – 4 चम्मच
बेकिंग पाउडर – 1/4 चम्मच
बेकिंग सोडा – 1/4 चम्मच
कोको पाउडर – 4 चम्मच
बटर – 1/2 कप
तेल या बटर – 1 चम्मच और ग्रीसिंग के लिए
विधि
एक प्याले में मैदा, ड्रिंकिंग चॉकलेट (आधी मात्रा ), बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और कोको पाउडर (आधी मात्रा ) एक साथ छलनी में छान के मिक्स कर लें। एक दूसरे बड़े प्याले में बटर और पीसी चीनी डालकर हल्का और सफ़ेद होने तक फेंटे। अब एक-एक चम्मच ड्राई मिक्सचर बटर में मिलते हुए फेंटें ज़रूरत पड़ने पर दूध डालें, एक साथ सारा दूध ना डालें।
बैटर को रिबन जैसी कंसिस्टेंसी में आने तक फेंटें। माइक्रोवेव सेफ बाउल को अच्छे से ग्रीस कर लें और बैटर को उस बाउल में पोर करें। अब अपने बैटर को माइक्रोवेव में माइक्रो मोड पर 5 मिनट के लिए 180 डिग्री पर बाके होने के लिए रख दें।
एक पैन लें और उसमे 1 बड़ा चम्मच अमूल बटर डालें साथ ही बचा हुआ कोको पाउडर और ड्रिंकिंग चॉकलेट भी डालें । 1/2 कप पानी डालें और उबाल आने तक पकाएं, बची हुई चीनी डालें और चॉकलेट सॉस को गधा होने दे। केक को ठंडा होने के लिए मोल्ड में ही रखें गर्म केक को मोल्ड से न निकालें, केक टूट सकता है।
सॉस के गर्म होने पर गैस बंद कर दें और सॉस को भी ठंडा होने दें। केक को मोल्ड से निकाल लें और ऊपर से चॉकलेट सॉस से डेकोरेट करें। अपने स्वाद अनुसार चेरी, नारियल का बुरादा या सिल्वर बॉल्स से सजाये।
चॉकलेट लमिंटोंग्स

सामग्री
ब्रेड – 4 पीस
पानी – 1/2 कप
नारियल का बुरादा – 1/2 कप
चीनी – 3 बड़े चम्मच
कोको पाउडर – 3 बड़े चम्मच
चॉकलेट – 1 चम्मच
बटर – 1 चम्मच
जैम
विधि
एक पैन लें और उसमे अमूल बटर दाल कर पिघलने तक गर्म करे। मक्खन में चीनी और पानी डालकर चीनी घुलने तक पकाएं। चीनी घुलने के बाद इसमें कोको पाउडर डालकर स्मूथ होने तक पकाये ताकि कोई गुठली न बचे। इसमें चॉकलेट डालें और गैस बंद कर दें।
एक ब्रेड के एक तरफ जैम लगाएं और दूसरा पीेछे उसके ऊपर रख दें, सैंडविच की तरह। ऐसे ही साडी ब्रेड तैयार कर लें।
ब्रेड को सॉस में डिप कर कोकोनट पाउडर में रैप करें। फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखें। आधे घंटे बाद फ्रिज से निकले और कटलेट कटर से हार्ट शेप में काटें। ठंडा सर्वे करें।
चॉकलेट फ़ज

सामग्री
पार्ले जी बिस्कुट – 20
नारियल का बुरादा – 1 कप
कटे हुए काजू – 1 बड़ा चम्मच
कोको पाउडर – 2 बड़े चम्मच
कटे हुए पिस्ते – 1 बड़ा चम्मच
कटी हुई खुबानी – 1 बड़ा चम्मच
अमूल बटर – 2 बड़े चम्मच
डार्क चॉकलेट – 1/2 कप
पीसी चीनी – 2 बड़े चम्मच
विधि
बिस्कुट को मिक्सर में पीस के पाउडर बना लें। इस पाउडर में सरे ड्राई फ्रूट्स और नारियल का बुरादा मिलाएं। आधी मात्रा डार्क चॉकलेट को डबल बोइलिंग मेथड से पिघला लें और त्यार किये हुए मिक्सचर में मिला लें एक ब्रेड का मोल्ड लें। उसमें बटर पेपर बिछा लें।
बटर पेपर के ऊपर चॉकलेट और बिस्कुट का मिक्सचर अच्छे से सेट कर लें और १० मिनट के लिए फ्रिज में रखे। बटर मेल्ट करें और उसमे कोको पाउडर मिक्स करें। आंच बिलकुल धीमी रखें। 1/2 कप पानी डालें और पीसी चीनी मिलाएं।
एक उबाल आने तक पकाएं और अंत में बची हुई डार्क चॉकलेट डालें। स्मूथ सॉस बनने तक पकाएं और आंच पर से उतार लें। फ्रिज में से सेट किया हुआ मिक्सचर निकले और ऊपर से चॉकलेट सॉस डालें। साफ बटर नाइफ की मदद से एकसार कर लें और दोबारा 20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दे। सेट होने के बाद मनपसंद आकर में काटें और ठंडी सर्वे करें।
डोरा केक

सामग्री
मैदा – 1 कप
पीसी चीनी – 1/2 कप
ठंडा दूध – 1/2 कप
ड्रिंकिंग चॉकलेट – 4 चम्मच
बेकिंग पाउडर – 1/4 चम्मच
बेकिंग सोडा – 1/4 चम्मच
कोको पाउडर – 4 चम्मच
अमूल बटर – 1/2 कप
बटर – 1 चम्मच
मिल्क चॉकलेट – 1/2 कप
विधि
एक प्याले में मैदा, ड्रिंकिंग चॉकलेट (आधी मात्रा ), बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और कोको पाउडर (आधी मात्रा ) एक साथ छलनी में छान के मिक्स कर लें। एक दूसरे बड़े प्याले में बटर और पीसी चीनी डालकर हल्का और सफ़ेद होने तक फेंटे। अब एक-एक चम्मच ड्राई मिक्सचर बटर में मिलते हुए फेंटें ज़रूरत पड़ने पर दूध डालें, एक साथ सारा दूध ना डालें। बैटर को रिबन जैसी कंसिस्टेंसी में आने तक फेंटें। एक नॉन-स्टिक पैन लें और आंच धीमी रखें। पैन गर्म होने पर 1 चम्मच बटेर डालें और ढक कर दोनों तरफ से सेकें। ऐसे ही सरे बटेर के मिनी केक्स बना लें। अब मिल्क चॉकलेट को डबल बोइलिंग से अच्छे से पिघला लें। एक केक के एक तरफ हलकी चॉकलेट लगा कर दूसरा केक उसके ऊपर रखके सेट कर लें। ऐसे ही सरे केक्स के सेट त्यार कर लें। अब एक एक सेट चॉकलेट में दिप करके ट्रे में रखें और फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें। फ्रिज से निकालें और आपके डोरा केक त्यार है।
डार्क चॉकलेट मूस

सामग्री
डार्क चॉकलेट – 1 कप
क्रीम – 1/4 कप
व्हिप्पिंग क्रीम – 1 कप
पाउडर शुगर – 1/4 कप
ड्रिंकिंग चॉकलेट गार्निशिंग के लिए
स्ट्रॉबेरी – 3 – 5
विधि
डबल बॉइलिंग तरीके से चॉकलेट को अच्छे से पिघला लें। इसमें क्रीम मिलाके मिक्स करते हुए 2 मिनट तक पकाएं। व्हिप्पिंग क्रीम में पीसी चीनी मिलाये और बीटर की मदद से फेंट लें जब तक पैक्स ना बन जाये। चॉकलेट और क्रीम के मिक्सचर को गैस पे से उतर लें और करछी से चलते हुए ठंडा कर लें। एक करछी व्हिप्पड क्रीम चॉकलेट में अच्छे से फेंटे हुए मिला लें। अब बाकि की व्हिप्पड क्रीम लिफ्ट एंड फोल्ड मेथड से चॉकलेट में मिला लें। ध्यान रखें की क्रीम की पैक्स बिलकुल ख़तम न हो। स्ट्रॉबेरी को आधा कर लें और पतले स्लाइसेस में आधा काटकर फैन का आकर दें। सर्विंग बाउल या गिलास लें और उसमे मूस डालें ऊपर से ड्रिंकिंग चॉकलेट चलनी में डालकर छिड़काव करें और स्ट्रॉबेरी फैन से सजाये। ठंडा सर्वे करें।
