Overview: त्वचा की उम्र को थामे रखने वाले पोषक तत्वों से भरपूर ये फूड्स बढ़ाते हैं नेचुरल ग्लो
बढ़ती उम्र के असर को कम करने में सही खानपान की अहम भूमिका होती है। एंटी एजिंग गुणों से भरपूर खाद्य पदार्थ त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं और झुर्रियों, ढीलापन व फाइन लाइन्स की समस्या को कम करने में मदद करते हैं। फल-सब्ज़ियां, ड्राई फ्रूट्स और हेल्दी फैट्स से भरपूर फूड्स शरीर में कोलेजन को सपोर्ट करते हैं और फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं।
Anti Ageing Food: जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, चेहरे पर उसकी छाप दिखने लगती है—झुर्रियां, ढीलापन और नमी की कमी। लेकिन कुछ महिलाएं उम्र के इस असर को मात देती दिखती हैं। टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इसका बेहतरीन उदाहरण हैं। उनकी त्वचा इतनी जवां और ग्लोइंग है कि देखने वाले दंग रह जाते हैं। इसका राज़ सिर्फ महंगे स्किन प्रोडक्ट्स नहीं, बल्कि उनकी डाइट में छिपा है। तो आइए जानते हैं वो 7 चीजें जो श्वेता अपने खाने में शामिल करती हैं और जिनकी मदद से आप भी पा सकती हैं 20 जैसी स्किन!
फ्रेश फलों का कमाल

श्वेता अपनी डेली डाइट में संतरा, अमरूद और पपीता जैसे फलों को ज़रूर शामिल करती हैं। ये फल त्वचा को अंदर से हाइड्रेट करने के साथ-साथ कोलेजन बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे स्किन टाइट और झुर्रियों से मुक्त रहती है।
ड्राई फ्रूट्स
बादाम और अखरोट जैसे नट्स ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और विटामिन E से भरपूर होते हैं। ये त्वचा की कोशिकाओं की मरम्मत में मदद करते हैं और स्किन को ग्लोइंग और यंग बनाए रखते हैं। श्वेता रोज़ाना सुबह मुट्ठी भर ड्राई फ्रूट्स ज़रूर खाती हैं।
ग्रीन टी
एक्टिंग के बिजी शेड्यूल के बावजूद श्वेता दिन में कम से कम दो कप ग्रीन टी ज़रूर लेती हैं। यह न सिर्फ शरीर को डिटॉक्स करती है बल्कि स्किन की सूजन और एजिंग को भी कंट्रोल करती है।
दही

दही त्वचा को अंदर से ठंडक देता है और पाचन तंत्र को भी सुधारता है। जब आपकी पाचन क्रिया अच्छी होगी तो स्किन भी साफ और जवां दिखेगी। श्वेता अक्सर लंच में एक कटोरी दही ज़रूर लेती हैं।
सीजनलसब्जियां
गाजर, पालक, चुकंदर जैसी रंगीन सब्जियां श्वेता की थाली का अहम हिस्सा हैं। इनमें मौजूद विटामिन ए और आयरन स्किन को टोन करने और डलनेस दूर करने में मदद करते हैं।
भरपूर पानी
श्वेता हर दिन 3 से 4 लीटर पानी पीने की कोशिश करती हैं। पानी स्किन को हाइड्रेटेड रखता है और टॉक्सिन्स बाहर निकालकर चेहरे पर निखार लाता है।
सीड्स
सनफ्लावर, चिया और फ्लैक्स सीड्स जैसे बीजों में पाए जाते हैं स्किन-फ्रेंडली मिनरल्स और हेल्दी फैट्स। श्वेता इन्हें स्मूदी में मिलाकर या सीधे खाकर अपने डाइट का हिस्सा बनाती हैं।
