Overview: किचन मसालों से पाएं दमकती स्किन
अगर आप अपनी स्किन का नेचुरल तरीके से ख्याल रखना चाहती हैं तो ऐसे में आपको कुछ किचन मसालों को अपने ब्यूटी रूटीन का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए।
Spices for Skin: हम सभी अपनी स्किन को नेचुरली ग्लोइंग और ब्यूटीफुल बनाना चाहती हैं और इसके लिए मार्केट में मिलने वाले फैन्सी प्रोडक्ट्स पर हजारों रुपये खर्च करने से भी नहीं हिचकती। यकीनन इन प्रोडक्ट्स से आपको बहुत अधिक फायदा मिल सकता है, लेकिन ये आपकी स्किन के लिए कितने सेफ हैं, इसे लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता। साथ ही साथ, बेवजह हजारों रुपये खर्च करना बिल्कुल भी समझदारी भरा फैसला नहीं है। आपको शायद जानकर हैरानी हो, लेकिन आपकी किचन में मौजूद मसाले ही आपकी स्किन की नेचुरल व बेहतर तरीके से केयर कर सकते हैं।
जी हां, जिन मसालों को हम हर दिन अपने खाने में इस्तेमाल करते हैं, ये हमारे स्किन केयर का अभिन्न अंग बन सकते हैं। ये मसाले सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं होते, बल्कि इनमें कई तरह के गुण पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं होते। अगर इन्हें खाने के साथ-साथ स्किन पर भी अप्लाई किया जाए, तो इससे कुछ ही वक्त में आपकी स्किन निखरने लगती है। अगर आप एक नेचुरल ग्लो चाहती हैं तो रसोई के मसालों से बेहतर शायद ही कोई दूसरा ऑप्शन हो। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ मसालों के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी स्किन का नेचुरल तरीके से ख्याल रखने में मदद करेंगे-
हल्दी (Turmeric)

हल्दी में करक्यूमिन पाया जाता है जो एक स्ट्रॉन्ग एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी है। इससे ना केवल चेहरे पर निखार आता है, बल्कि यह पिम्पल्स से भी आराम पहुंचाता है। आप इसे बतौर फेस पैक इस्तेमाल कर सकती हैं। पैक बनाने के लिए आप एक चम्मच हल्दी में दो चम्मच बेसन व दो चम्मच दूध डालकर एक स्मूद पेस्ट बना लें। अब इसे चेहरे पर 10 मिनट तक लगाएं। उसके बाद पानी की मदद से चेहरा धो दें। आप इस पैक को सप्ताह में दो से तीन बार आसानी से लगा सकती हैं। अब आप मार्केट की महंगी ग्लो क्रीम और पिम्पल जेल की जगह हल्दी का इस्तेमाल करें और खुद अपनी स्किन में फर्क देखें।
मेथीदाना (Fenugreek)
मेथीदाना एक नेचुरल टोनर है और आप इसे बतौर डार्क स्पॉट क्रीम भी इस्तेमाल कर सकती हैं। दरअसल, मेथीदाना स्किन ऑयल को बैलेंस सही रखता है, साथ ही साथ स्किन को टाइट करता है। इससे झाइयां और दाग-धब्बे भी हल्के होते हैं। अगर आप मेथीदाना को बतौर टोनर इस्तेमाल करना चाहती हैं तो ऐसे में आप एक बड़ा चम्मच मेथी दाना रातभर पानी में भिगो दो। अब सुबह उस पानी को छानकर स्प्रे बोतल में भर लो। आप इसे फ्रिज में रख लें और बतौर टोनर इस्तेमाल करें। वहीं, इससे फेस मास्क बनाने के लिए आप भीगे हुए मेथीदाने को पीसकर पेस्ट बना लो और हफ्ते में दो बार फेस मास्क की तरह लगाओ। जहां टोनर रोजाना इस्तेमाल किया जा सकता है, वहीं फेस मास्क को हफ्ते में 2 बार लगाएं। महंगे केमिकल टोनर और ब्लेमिश क्रीम्स की जगह मेथीदाना एक अच्छा ऑप्शन है।
इलायची (Cardamom)

अगर आप स्किन की रंगत निखारने के लिए बाजार की फेयरनेस या कॉम्प्लेक्शन क्रीम में इनवेस्ट करती हैं तो अब उसकी जगह इलायची का इस्तेमाल करें। दरअसल, इलायची में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स त्वचा को फ्रेशनेस देते हैं। इसका इस्तेमाल करने से चेहरा साफ़ और निखरा हुआ लगता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप आधा चम्मच इलायची पाउडर में एक चम्मच कच्चा दूध मिक्स करके एक पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और करीबन 10 मिनट बाद पानी से धो दें। आप इसे हफ़्ते में एक से दो बार इस्तेमाल करें।
अजवाइन (Carom Seeds)
स्किन केयर रूटीन में अजवाइन को शामिल करने से ना केवल ब्लैकहेड्स दूर होते हैं, बल्कि इससे स्किन भी डिटॉक्स होती है। आप अजवाइन की स्टीम ले सकती हैं। इससे चेहरे के पोर्स खुल जाते हैं और ब्लैकहेड्स आसानी से निकल जाते हैं। साथ ही साथ, स्टीम लेने से त्वचा अंदर तक साफ होती है। स्टीम लेने के लिए एक बड़ा चम्मच अजवाइन पानी में डालकर उबालें। जब इससे भाप उठने लगे तो 5-7 मिनट तक चेहरे पर उस भाप को लें। आप इसे हफ्ते में सिर्फ़ 1 बार करें। इसके बाद आपको महंगे फेशियल स्टीमर और पोर्स क्लीनिंग ट्रीटमेंट की जरूरत महसूस नहीं होगी।
धनिया (Coriander Seeds)

धनिया ना केवल स्किन को ठंडक देता है, बल्कि इससे पिग्मेंटेशन को कम करने में मदद मिलेगी। यह आपकी स्किन को एक फ्रेशनेस भी देते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप रातभर के लिए धनिये को पानी में भिगो दें। अब आप अगली सुबह इस पानी को सुबह कॉटन पैड से चेहरे पर हल्के-हल्के लगाओ। आप इसे रोजाना नेचुरल टोनर की तरह इस्तेमाल करें। अगर आप धनिया का इस्तेमाल करते हैं तो ऐसे में आपको महंगे कूलिंग टोनर और पिग्मेंटेशन प्रोडक्ट्स में इनवेस्ट करने की जरूरत नहीं पड़ती है।
कलौंजी (Black Seeds / Nigella)
कलौंजी ना केवल झुर्रियों को कम करने में मदद करता है, बल्कि इससे दाग-धब्बे भी हल्के होते हैं। दरअसल, कलौंजी का तेल एंटी-ऑक्सीडेंट से भरा होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए एक चम्मच कलौंजी के तेल में एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर एक नाइट सीरम बना लो। आप इसे हफ़्ते में 2-3 बार लगा लें। कलौंजी का यह प्रोडक्ट बाज़ार के दाग मिटाने वाली क्रीम और महंगे नाइट सीरम की जगह ले सकता है।
