Skin Care for Diwali Party: इस समय हर जगह दिवाली की रौनक और धूमधाम मचनी शुरू हो गई है। घर हो या ऑफिस सभी जगह दिवाली को सेलिब्रेट करने के लिए पार्टियां आयोजित की जा रही हैं। पार्टी की थीम ट्रेडिशनल लुक होती है। ऐसे में सिर्फ आउटफिट ही नहीं बल्कि आपका चेहरा भी पार्टी रेडी होना चाहिए। एक आम धारणा है कि स्किनकेयर रुटीन सिर्फ महिलाएं ही फॉलो करती हैं। महिलाओं की तुलना में पुरुष अपनी स्किन का खास ख्याल नहीं रखते हैं। हालांकि पुरुषों को भी झुर्रियों, मुहांसों और डेड स्किन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यदि दिवाली पार्टी में आप भी महिलाओं की तरह चमकदार और आकर्षक दिखना चाहते हैं तो सिर्फ 5 मिनट का स्किन केयर रुटीन फॉलो करके अपने चेहरे को ग्लोइंग बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।
क्लीनिंग पर दें ध्यान

पुरुष अपनी स्किन का ध्यान कम रखते हैं। पुरुषों का मानना है कि केवल शेविंग करके वह अपनी स्किन की रंगत को सुधार सकते हैं। वास्तविकता तो ये है कि पुरुषों को भी महिलाओं की तरह ही स्किन केयर रुटीन की आवश्यकता होती है। अधिक धूप और प्रदूषण में रहने से पुरुषों को डेड स्किन, टैंनिग और मुहांसों की समस्या हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि वह समय-समय पर अपने चेहरे की क्लीनिंग करें। स्किन को साफ करने के लिए किसी अच्छी कंपनी का क्लींनिंग जेल का उपयोग करें। यदि आप होममेड चीजों से अपना चेहरा क्लीन करना चाहते हैं तो आप कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं।
एक्सफोलिएट करें
चेहरे की जमी गंदगी और रोम छिद्र को साफ करने के लिए आपको एक्सफोलिएशन का सहारा लेना होगा। इसके लिए एक कटोरी में कॉफी पाउडर, गुलाब जल और चीनी को बराबर मात्रा में ले लें। फिर स्किन को हल्का गीला करके इस मिक्चर को स्किन पर सर्कुलर मोशन में रगड़ें। 5 मिनट बाद स्किन को पानी से धो लें। इससे आपकी स्किन पर जमी डेड सेल्स निकल जाएगी और चेहरा साफ नजर आएगा।
ग्लोइंग पैक लगाएं
स्किन को एक्सफोलिएट करने से स्किन में मौजूद रोमछिद्र खुल जाते हैं जिसे छोटा करने के लिए आप ग्लोइंग पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक केला और मुल्तानी मिट्टी का पैक तैयार करना है। इस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगभग 5 मिनट के लिए लगा रहने दें फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
मॉइस्चराइज करें

पैक हटाने के बाद चेहरा सूखा और डल न लगे इसके लिए आप चेहरे पर पर्याप्त मात्रा में मॉइस्चराइजर क्रीम का इस्तेमाल करें। चेहरे को मॉइस्चराइज करते हुए मसाज करें। कुछ ही मिनटों में आपना चेहरा पार्टी के लिए तैयार हो जाएगा।
Also Read: हाथों की ड्राईनेस को दूर करने के लिए घर पर बनाएं ये होममेड कोकोआ बटर पैक: Homemade Cocoa Butter
दिवाली पार्टी के लिए ऐसे हो रेडी
– पार्टी में अलग और सबसे हैंडसम दिखने के लिए ट्रेडिशनल आउटफिट का चुनाव करें।
– ध्यान रखें कि आउटफिट का कलर ब्राइट होना चाहिए।
– इसके अलावा आउटफिट से मैच करते हुए मोजरी या शूज का चुनाव करें।
– बालों को जेल लगाकर परफेक्ट स्टाइल दें।
– पार्टी में आपसे अच्छी खुशबू आए इसके लिए आप किसी अच्छी कंपनी का डियो या परफ्यूम लगाएं।
– एक हाथ में घड़ी और दूसरे में स्टोन ब्रेसलेट पहनें।
