After the Diwali celebrations and late-night parties, your skin may start looking tired and dull. Makeup, pollution, and lack of sleep can steal away your natural glow. With a few simple home remedies, you can refresh your skin and bring back its natural radiance.

Summary: दिवाली पार्टी के बाद स्किन को दें नई जान, जानें कैसे करें नेचुरल केयर

दिवाली की मस्ती और पार्टियों के बाद त्वचा थकी और बेजान लग सकती है। मेकअप, प्रदूषण और देर रात तक जागने से स्किन का नेचुरल ग्लो कम हो जाता है। ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप अपनी त्वचा को फिर से फ्रेश और ग्लोइंग बना सकती हैं।

Post Diwali Skin Detoxification Tips: दीवाली पर बनने वाली मिठाइयां और तली-भुनी चीज़ें जितनी स्वादिष्ट लगती हैं, उतना ही ये शरीर और स्किन पर बुरा असर भी डालती हैं। ऊपर से लगातार मेकअप, देर रात तक जागना और पार्टीज़ का सिलसिला त्वचा को और थका देता है। ऐसे में त्योहार खत्म होने के बाद स्किन की देखभाल करना बेहद जरूरी हो जाता है। इसी वजह से आज हम आपके लिए कुछ आसान पोस्ट दिवाली स्किन डिटॉक्स टिप्स लाए हैं, जिनसे आप चेहरे की डेड स्किन को साफ कर सकते हैं और प्रदूषण से भी अपनी स्किन को बचा सकते हैं।

स्किन को हाइड्रेट करना बेहद जरूरी है। पार्टी के दौरान धुंआ, मोमबत्तियों की रोशनी और एसी के कारण त्वचा ड्राय हो जाती है। रात में हाइड्रेटिंग मॉइस्चराइज़र या जेल लगाएं और सुबह हल्का मॉइस्चराइज़र और सनस्क्रीन जरूर लगाएं। इसके अलावा दिन भर पर्याप्त पानी पीना बेहद आवश्यक है। कम से कम 8-10 गिलास पानी पीने से त्वचा अंदर से हाइड्रेट रहती है, झुर्रियां कम होती हैं और त्वचा का प्राकृतिक निखार बना रहता है।

Using a face mask refreshes the skin. Applying a hydrating or sheet mask after Diwali parties helps soothe and rejuvenate the skin.
Face mask

फेस मास्क का इस्तेमाल त्वचा को ताजगी देता है। दिवाली पार्टी के बाद हाइड्रेटिंग या शीट फेस मास्क लगाने से त्वचा को राहत मिलती है। ड्राय त्वचा के लिए हनी और एलोवेरा मास्क बेहतर हैं, जबकि ऑयली त्वचा के लिए क्ले मास्क उपयोगी होता है। हफ्ते में 2-3 बार फेस मास्क लगाने से त्वचा में नमी बनी रहती है, रोमछिद्र साफ रहते हैं और त्वचा का रंग निखरता है।

एक्सफोलिएशन या स्क्रबिंग से डेड स्किन हटाएं। पार्टी और फेस्टिवल मेकअप के बाद त्वचा पर मृत त्वचा के सेल्स जमा हो जाते हैं। हल्के स्क्रब का इस्तेमाल करने से त्वचा की सतह मुलायम होती है और त्वचा को नया जीवन मिलता है। सप्ताह में 1-2 बार एक्सफोलिएशन करना पर्याप्त होता है, जिससे ब्लैकहेड्स और डलनेस कम होती है।

अगर आपकी स्किन ड्राई रहती है तो दिवाली के बाद स्किनकेयर रूटीन में एसेंशियल ऑयल ज़रूर शामिल करें। रोज़ाना हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करने से त्वचा मुलायम और ग्लोइंग दिखेगी। इससे स्किन को गहरी नमी मिलेगी और मेकअप से होने वाला डैमेज भी कम होगा।

पार्टी के बाद शरीर और त्वचा बहुत थक जाती है। ऐसे में गर्म पानी से शावर लेना बहुत फायदेमंद है। गर्म पानी से खून तेज चलता है और त्वचा में पोषण पहुंचता है। साथ ही, त्वचा की डेड स्किन निकल जाती है और त्वचा मुलायम हो जाती है। बस ध्यान रखें कि पानी बहुत ज्यादा गर्म न हो।

After a warm shower, rinse your face with cold water. Cold water helps tighten pores, refresh the skin, reduce puffiness, and give your face a natural glow.
Wash your face with cold water

गर्म शावर के बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धोएं। ठंडा पानी पोर्स को सिकोड़ता है और त्वचा ताजगी महसूस करती है। इससे त्वचा चमकदार दिखती है और सूजन भी कम होती है। आप चाहें तो ठंडे पानी में गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं, इससे ठंडक और ताजगी बढ़ जाती है।

पार्टी और धुआं त्वचा को ड्राय कर देता है। ऐसे में एलोवेरा या गुलाब जल वाला मॉइस्चराइजिंग स्प्रे बहुत मदद करता है। दिन में जब भी त्वचा ड्राय लगे या थकी लगे, इसे चेहरे और गर्दन पर स्प्रे करें। यह तुरंत त्वचा को हाइड्रेट और रिफ्रेश करता है। स्प्रे को फ्रिज में रखकर ठंडा करके भी इस्तेमाल कर सकते हैं, इससे स्किन को और ठंडक मिलती है।

सनस्क्रीन का इस्तेमाल न भूलें। दिवाली के बाद कई लोग त्वचा की देखभाल करते समय केवल रात की रूटीन पर ध्यान देते हैं, लेकिन दिन में भी सनस्क्रीन लगाना बेहद जरूरी है। धूप में UVA और UVB किरणें त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं, जिससे उम्र बढ़ने के लक्षण और दाग-धब्बे तेजी से दिखाई देने लगते हैं। हल्का SPF वाला सनस्क्रीन दिन में इस्तेमाल करें।

फेस्टिवल के बाद हेल्दी डाइट लेना बहुत ज़रूरी है क्योंकि इन दिनों हम ज़्यादातर तली-भुनी और मीठी चीज़ें खा लेते हैं, जिससे शरीर पर बोझ बढ़ जाता है। ऐसे में न्यूट्रिशन से भरपूर चीज़ें डाइट में शामिल करना चाहिए। हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक और मेथी विटामिन A और C का बेहतरीन स्रोत हैं, जो आंखों की रोशनी और स्किन दोनों के लिए फायदेमंद हैं। खीरा खाने से शरीर हाइड्रेट रहता है और टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं, वहीं इसमें मौजूद फाइबर पाचन को भी बेहतर बनाता है। मौसमी फल जैसे संतरा, अमरूद और सेब इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं और शरीर को एनर्जी देते हैं।

Follow these simple and effective home remedies to naturally enhance your skin’s beauty, make it glow, and keep it healthy and radiant without using harsh chemicals.
Homemade remedies

एलोवेरा जेल त्वचा को ठंडक और नमी देता है। इसे सीधे चेहरे और गर्दन पर लगाएं, 15-20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। यह रूखापन कम करता है और त्वचा को ताजगी देता है।

1 चम्मच हल्दी और 1 चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें। यह पैक त्वचा को पोषण देता है और दाग-धब्बों को कम करता है।

खीरे को पीसकर इसका पेस्ट चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद धो लें। खीरे में पानी और विटामिन C होता है, जो त्वचा को हाइड्रेट करता है और सूजन कम करता है।

गुलाब जल को कॉटन पैड में भिगोकर पूरे चेहरे पर लगाएं। यह त्वचा को शीतलता देता है, पोर्स टाइट करता है और चमक बढ़ाता है।

2 चम्मच दही में 1 चम्मच ओट्स मिलाकर हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें। 10 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। यह स्क्रब डेड स्किन हटाता है और त्वचा को मुलायम बनाता है।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...