Diwali
Importance of Diwali After Marriage Credit: Istock

First Diwali after Marriage: शादी के बाद ससुराल में नई नवेली दुल्‍हन का सबसे बड़ा त्‍योहार होता है दिवाली। ये नई दुल्‍हन के लिए बेहद खास होता है। इस त्‍योहार में दुल्‍हन को परिवार, रिश्‍तेदार और दोस्‍तों के साथ घुलने-मिलने का मौका मिलता है। साथ ही ससुराल के रीति-रिवाजों का पता भी दिवाली पर ही चलता है। पहली बार ससुराल वालों के साथ दिवाली मनाने के लिए दुल्‍हन जितनी उत्‍साहित होती है उतनी ही डरी हुई भी होती है। ऐसे में दुल्‍हन से अंजाने में छोटी-मोटी भूल हो जाती हैं, जिसका खामियाजा जिंदगीभर भुगतना पड़ सकता है। इसलिए दिवाली पर नई दुल्‍हन को किन बातों का ध्‍यान रखना चाहिए चलिए जानते हैं इसके बारे में।

Also read: दुल्‍हन से कम नहीं लगेंगी ब्राइड मेड्स, जब पहनेंगी ये सेलिब्रिटी स्‍टाइल लहंगे: Lehenga for Bridesmaid

नई दुल्‍हन के लिए पहली दिवाली क्‍यों है खास

नई दुल्‍हन न करें ये गलतियां
family celebration

फैमिली सेलिब्रेशन

सप्‍ताह भी चलने वाली दिवाली की छुट्टियां परिवार के सदस्‍यों को एक साथ समय बिताने का मौका देती हैं। दिवाली पर नई नवेली दुल्‍हन को पार्टियों में भाग लेने, गेट-टुगेदर की मेजबानी करने, सजने और विभिन्‍न व्‍यंजनों से परिवार वालों को खुश करने का मौका मिलता है। पहली दिवाली परिवार वालों के साथ मनाने से त्‍योहार यादगार बन जाता है साथ ही लोगों से जुड़ने का सुनहरा अवसर प्राप्‍त होता है।

Also read: मॉडर्न या ट्रेडिशनल सभी वेडिंग्स को खास बना सकती हैं, इंटरैक्टिव वेडिंग एक्टिविटीज: Interactive Wedding Activities

परंपराओं से जुड़ाव

भारत का सांस्‍कृतिक अनुभव इतना विविध है कि जब आप एक ही जाति के किसी व्‍यक्ति से शादी करते हैं तो भी आपको कुछ सांस्‍कृतिक परिवर्तनों से गुजरना पड़ता है। शादी के बाद नई दुल्‍हन को अलग-अलग परंपराओं और रीति-रिवाजों को जानने और समझने का मौका मिलता है। साथ ही ससुराल की परांपरा को सही ढंग से निभाने से सास और बहु के रिश्‍ते में भी मजबूती आती है।

रिश्‍ते में मधुरता

नई दुल्‍हन के लिए ससुराल का माहौल जितना नया होता है उतना ही नया होता है पति-पत्‍नी का रिश्‍ता भी। पति के साथ समय बिताने से ही उनकी अच्‍छाइयों और बुराइयों का पता चलता है। दिवाली पर सभी की छुट्टी होती है ऐसे में पति-पत्‍नी को एक-दूसरे के साथ क्‍वालिटी टाइम बिताने का अच्‍छा मौका मिल जाता है। इसके अलावा दिवाली वाइब्‍स दोनों के रिश्‍ते में मधुरता लाती है।

बनती हैं यादें

यादें हमारे साथ हमेशा रहती हैं। नई दुल्‍हन को दिवाली पर कई ऐसे मौके मिल जाएंगे जो उसके लिए नए और विशेष हो सकते हैं। 10 साल बाद भी उसे याद करके आप हंसेंगे। पहली दिवाली नई दुल्‍हन के लिए त्‍योहार से बढ़कर है जिसे वह हमेशा सहेजकर रखना चाहेगी।

Also read: अपनी शादी के कार्ड को बनाएं अनोखा, दें पर्सनल टच: Wedding Card Personal Touch

पहली दिवाली पर न करें ये गलती

नई दुल्‍हन न करें ये गलतियां
give time to family

परिवार को दें समय

पहली दिवाली हर दुल्‍हन के लिए खास होती है। लेकिन त्‍योहार के एक्‍साइटमेंट में कई बार हम परिवार को समय देना ही भूल जाते हैं। शॉपिंग और पार्टनर के साथ अधिक समय न बिताते हुए परिवार को भी अहमियत दें।

न करें मनमानी

आजकल समय की कमी और मॉर्डन सोच की वजह से अधिकांश लड़कियां पुराने रीति-रिवाजों को मानने से इंकार कर देती हैं। माना कि आपकी सोच अलग है लेकिन त्‍योहार पर पुराने रीति-रिवाजों को मानने से आपका परिवार के प्रति जुड़ाव बढ़ेगा। साथ ही त्‍योहार पर कोई आपसे नाराज भी नहीं होगा।

काम में बटाएं हाथ

दिवाली पर घर को सजाने, पार्टी की तैयारी करने और व्‍यंजनों को बनाने जैसे कई काम होते हैं। इन कामों को करने से नई दुल्‍हन को कभी भी जी नहीं चुराना चाहिए। बल्कि त्‍योहार पर मिल बांटकर काम करने से परिवार के सदस्‍यों के बीच रिश्‍ते मजबूत बनते हैं। साथ ही नई दुल्‍हन को बहुत कुछ सीखने को भी मिलता है।