Diwali Gifts for Partner: रौशनी से भरा दिवाली का त्योहार सिर्फ हमारे घर को ही रौशन नहीं करता बल्कि रिश्तों की चमक को भी बरकरार रखने में मदद करता है। दिवाली की तरह पति-पत्नी का रिश्ता भी बेहद खास होता है जिसमें छोटे-छोटे सरप्राइजेज रिश्ते में स्पार्क बनाए रखने का काम करते हैं। यदि आप भी हमेशा बिजी रहते हैं और अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाते तो इस दिवाली अपने पार्टनर के लिए ऐसे खास सरप्राइज प्लान करें जो उन्हें जिंदगीभर याद रहें। ये सरप्राइज आप घर पर ही आसानी से प्लान कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन खास सरप्राइजेज के बारे में।
Also read: दिवाली के दिन काम की थकान से बचने के लिए आज से शुरू कर दें ये काम: How to Handle Diwali Fatigue
दें मीठा सरप्राइज

दिवाली खुशियों का त्योहार है और खुशियां तो मीठा खाकर ही सेलिब्रेट की जाती हैं। इस दिवाली आप अपने पार्टनर के लिए उनकी फेवरेट मिठाई ऑर्डर कर सकते हैं। जिसके ऊपर लव नोट लिखना ना भूलें। यकीन मानिए अपनी फेवरेट मिठाई का डब्बा पाकर आपका पार्टनर खुश हो जाएगा। यदि आपके पार्टनर को चॉकलेट या कुकीज खाना पसंद है तो आप मिठाई की जगह चॉकलेट और कुकीज कॉम्बो पैक भी ऑर्डर कर सकते हैं।
फैमिली को करें इन्वाइट
त्योहार को परिवार वालों के साथ मनाने में ज्यादा मजा आता है। दिवाली पर यदि आप अपने घर वालों के पास नहीं जा पा रहे हैं तो आप उन्हें इन्वाइट करके अपने पार्टनर को सरप्राइज दे सकते हैं। अपने परिवार वालों को देख आपके पार्टनर की खुशी का ठिकाना नहीं होगा। साथ ही वह इस सरप्राइज के लिए आपके जिंदगीभर शुक्रगुजार रहेंगे।
बकिट लिस्ट पूरी करें
हम जिन चीजों को खरीदना चाहते हैं उसे एक बकिट लिस्ट में डालते जाते हैं। जब मौका और पैसा मिलता है हम उसे खरीद लेते हैं। ऐसी ही एक बकिट लिस्ट आपके पार्टनर की भी होगी। आप उस लिस्ट में से उनकी जो भी फेवरेट चीज हो उसे मांगवाकर उन्हें सरप्राइज दे सकते हैं। आप अपने पार्टनर को कॉफी मेकर, स्नीकर्स, हैडफोन या मोबाइल देकर चौंका सकते हैं। ये उनके लिए बेस्ट गिफ्ट हो सकता है।
रोमांटिक डिनर

सामान्यतौर पर दिवाली पर हर किसी को अवकाश मिलता है। इस दिन को खास बनाने के लिए आप रोमांटिक डिनर प्लान कर सकते हैं। रोमांटिक डिनर का प्लान आप अपने घर पर भी बना सकते हैं लेकिन छत पर डिनर का इंतजाम आपके पार्टनर को अधिक लुभावना लग सकता है। तारों के नीचे अपने पसंददीदा इंसान के साथ डिनर करना अलग ही अनुभव दे सकता है। इस दौरान आपको क्वालिटी टाइम स्पैंड करने का मौका मिल जाएगा।
Also Read: बारिश के मौसम के बाद घर की खूबसूरती को कैसे रखे बरकरार: Home Care After Monsoon
बनाएं विशेष व्यंजन
दिवाली हो या होली, हर त्योहार को खास बनाता है पारंपरिक व्यंजन। जी हां दिवाली पर हर परिवार की अपनी एक विशेष डिश होती है जो पूजा में भी चढ़ाई जाती है। लेकिन समय की कमी के कारण अकेले रहने वाले कपल्स सादा भोजन बनाकर ही दिवाली सेलिब्रेट कर लिया करते हैं। इस दिवाली आप अपने पार्टनर के लिए उनके घर की पारंपरिक डिश बनाएं और उन्हें सरप्राइज दें। इसके अलावा आप उनके साथ ताश खेलें जो कि मुख्य रूप से दिवाली पर खेला जाता है। आपके द्वारा किए गए छोटे-छोटे प्रयास आपके रिश्ते को मजबूत बनाने में बड़ा योगदान दे सकते हैं।
