बेहद ग्लैमरस हैं टीवी की ये एक्ट्रेसेस, जिन्होंने विलेन बनकर घर-घर खूब नाम कमाया: TV Vamps
Glamorous TV Vamps

TV Vamps: सिनेमा हो या फिर टीवी जगत दोनों ही जगह कहानी को हिट करने में लीड एक्टर का जितना हाथ होता है उससे कहीं ज्यादा शो के विलेन का होता है। आजकल सीधी-साधी कहानी किसे पसंद आती है। लव, रोमांस, संस्कार यह सारी चीज़ें तो ठीक हैं लेकिन ऑडियंस को हमेशा कहानी में ट्विस्ट का इंतजार रहता है जो विलेन की एंट्री के बाद होता है। जनता को कहानी में उताव-चढ़ाव खूब पसंद आता है।

टीवी सीरियल्स की कहानी अक्सर परिवार पर आधारित होती हैं, जिस कहानी में एक न एक विलेन ऐसा जरूर होता है, जो लीड एक्टर्स की लाइफ बर्बाद करता है या फिर परिवार को तोड़ता है। देखा जाए तो सीरियल में अक्सर फीमेल विलेन होती है, जो कहानी में जोरदार मोड़ लाती है। आज हम बात करेंगे सीरियल की ऐसी ही कुछ खलनायिकाओं के बारे में जो शो में ही नहीं बल्कि खूबसूरती में भी लीड एक्ट्रेसेस को टक्कर देती नजर आती हैं। दर्शकों को इनका ग्लैमरस, ड्रेसिंग स्टाइल, वाकिंग स्टाइल सब कुछ खूब पसंद आता है।

यह भी देखे-19 साल की उम्र में सुंबुल तौकीर ने मुंबई में खरीदा सपनों का आशियाना

TV Vamps: ‘कसौटी जिंदगी की’ से कोमोलिका

कोमोलिका को कोई कैसे भुल सकता है घर-घर कोमोलिका के नाम से पहचान बनाने वालीं उर्वशी ढकोलिया एकता कपूर के धारावाहिक के सबसे लोकप्रिय पत्रों में से एक थी। अपने किरदार से ही नहीं बल्कि कोमोलिका ने अपने ड्रेसिंग स्टाइल, बड़ी बिंदी ,लिपस्टिक शेड और अपने अलग अंदाज से लाखों लोगों का दिल भी जीता।

‘कुबूल है’ से तनवीर

TV Vamps
TV Vamps-Tanveer

कुबूल है में विलेन तनवीर का किरदार निभाने वाली आम्रपाली गुप्ता ने अपने किरदार को बखूबी निभाया। शो में जितना की लीड एक्टर को पसंद किया गया, उससे कहीं ज्यादा विलेन तनवीर की भूमिका को पसंद किया गया। शो में ट्विस्ट लाने वाली तनवीर सीरियल में ही नहीं बल्कि खूबसूरती में भी लीड एक्टर्स को मात देती नजर आई।

‘ये हैं मोहब्बतें’ से शगुन

स्टार प्लस का सीरियल ये है मोहब्बतें भले ही अब ऑफ एयर हो चुका है। लेकिन इस सीरियल ने सभी के दिलों में जो छाप छोड़ी है वो कोई नहीं भूल सकता। इस सीरियल का एक भी किरदार ऐसा नहीं होगा जो लोगों को याद न हो। शो में लीड किरदार में नजर आने वाली दिव्यांका त्रिपाठी जितनी खूबसूरत लगती थीं, उतनी ही शो की विलेन खूबसूरत हैं। इस सीरियल में विलेन शगुन की भूमिका में नजर आने वाली अनीता हसनंदानी बेहद ग्लैमरस हैं। आपको बता दें कि अनीता हसनंदानी ने टीवी सीरियल से पहले बॉलीवुड में डेब्यू किया था, हालांकि बाद में उन्होंने टीवी की दुनिया का रुख कर लिया।

अनुपमा से काव्या

स्टार प्लस में दर्शाया जाने वाला सीरियल ‘अनुपमा’ हमेशा से ही दर्शकों की पहली पसंद रहा है। इस शो की टी आर पी हमेशा ही सबसे ज्यादा रहती है। इस शो में मदालसा शर्मा विलेन काव्या की भूमिका में हैं। सीरियल में अनुपमा का रोल निभा रही रूपाली गांगुली भले ही वाहवाही लूटती हैं, लेकिन खूबसूरती के मामले में मदालसा सबको पीछे छोड़ती नजर आती हैं। मदालसा की फैन फॉलोइंग भी बहुत ज्यादा है, यही नहीं उनके फैंस उनके स्टाइल को केरी करते हैं और उनसे इंस्पिरेशन लेते हैं। मदालसा भी अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

इमली से मालिनी

Malini
Malini from Imli

इमली में विलेन मालिनी का किरदार निभाने वाली मराठी अभिनेत्री मयूरी देशमुख को मालिनी नाम से घरों में पहचान मिली। दर्शकों को उनका किरदार उनकी ग्लैमर बेहद पसंद आया। इसी कारण उन्हें शो छोड़ने के बावजूद शो में वापस आना पड़ा।

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से आरोही

ये रिश्ता क्या कहलाता है में विलेन आरोही का किरदार निभा रहीं करिश्मा सावंत बेहद ही खूबसूरत और ग्लैमरस हैं। आपको बता दें, करिश्मा केबिन क्रू रह चुकी हैं। लेकिन ये रिश्ता क्या कहलाता है से करिश्मा सावंत को घर-घर पहचान मिली उन्हें अब हर कोई आरोही के नाम से जानता हैं।

‘उतरन’ से सुमित्रा देवी

Sumitra from Utran
Sumitra Devi

दर्शकों का पसंदीदा सीरियल उतरन में विलेन का रोल निभाने वाली ‘सुमित्रा देवी’ का असली नाम प्रतिमा काज़मी है। इस सीरियल में उन्होंने तपस्या की नानी का किरदार निभाकर टीवी जगत में अपनी अलग पहचान बनाई। प्रतिमा काज़मी अपनी शानदार लाइन डिलीवरी प्रतिभा और धमाकेदार आवाज़ के लिए जानी जाती हैं।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...