Sumbul New Home: सुंबुल तौकीर बिग बॉस की सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट है जिन्होंने पूरे सीजन में खूब सुर्खियां बटोरी है। इसके पहले उन्होंने अपने टीवी शो इमली के जरिए दर्शकों के दिलों पर राज किया है। एक्ट्रेस महज 19 साल की हैं और इतनी कम उम्र में उन्होंने बेतहाशा सफलता अपनी मेहनत के दम पर हासिल की है।
यह भी देखे-शिव ठाकरे और निमृत को है एक दूसरे से प्यार? एक्ट्रेस ने उठाया रिश्ते से पर्दा
Sumbul New Home: 19 की उम्र में खरीदा आलीशान घर
बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद अब एक्ट्रेस ने अपने लिए एक आलीशान घर खरीदा है। बस में रहने के दौरान उन्होंने यह कहा था कि वह अपने पिता को प्राउड फील करवाना चाहती हैं और सिर्फ 19 साल की उम्र में लग्जरी घर खरीद कर उन्होंने यह साबित कर दिखाया है। उसने घर का एक वीडियो पोस्ट करते हुए फैंस के साथ इस खुशखबरी को शेयर किया था।
फैंस से मांगे सजेशन
एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए अपने नए घर के कंस्ट्रक्शन के बारे में फैंस को जानकारी दी थी और उनसे सजेशन भी मांगे थे कि वह अपने नए घर में क्या-क्या करवा सकती हैं। बाद उनके चाहने वालों ने भी कई तरह के कमेंट करते हुए घर को सजाने के सजेशन एक्ट्रेस को दिए थे। एक फैन ने कहा कि आपको घर में मंडली के सदस्यों की फोटो लगानी चाहिए और सभी जानते हैं कि वह बहुत अच्छी डांसर है इसी के चलते एक यूजर ने यह भी कहा कि घर में एक ऐसा एरिया बनवाना जहां पर कांच लगे हों और उसके सामने डांस किया जा सके।
पार्टी में पहुंची मंडली
सुंबुल ने घर खरीदने के बाद एक पार्टी का आयोजन किया था जहां बिग बॉस के घर में उनके दोस्त रहे मंडल के सदस्य एक्ट्रेस के साथ दिखाई दिए। हाउस वार्मिंग पार्टी एक्ट्रेस उल्का गुप्ता भी नजर आईं। इसके अलग शिव ठाकरे और निमृत कौर अहलूवालिया भी यहां पर नजर आए। उनके साथ एक्टर प्रविष्ट मिश्रा भी वहां मौजूद थे। सभी ने मौज मस्ती करते हुए तस्वीरें क्लिक करवाई।
घर घर में छाई इमली
बिग बॉस में जाने से पहले सुंबुल तौकीर टीवी पर अपने शो इमली के लिए बहुत प्रसिद्ध थी और इसके जरिए उन्होंने घर-घर में अपनी पहचान बनाई है। जब वो इस रियलिटी शो में पहुंची तो यहां पर उनकी मुलाकात शालीन और टीना से हुई। लेकिन बाद में इनकी दोस्ती में दरार आ गई और एक्ट्रेस को शालीन की वजह से ना सिर्फ अपने पिता बल्कि कई लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। इसके बाद वो साजिद की मंडली का हिस्सा बनी और सभी इनका सपोर्ट करते नजर आए। फैंस ने भी उन्हें खूब प्यार दिया और 18 हफ्तों तक बिग बॉस के घर में बने रहने के बाद एक्ट्रेस शो से बाहर आई।
सुंबुल के अपकमिंग प्रोजेक्ट
इमली और बिग बॉस के जरिए दर्शकों के दिल में खास जगह बनाने वाली एक्ट्रेस अपने आने वाले प्रोजेक्ट के लिए बिल्कुल तैयार हैं। बताया जा रहा है कि वह कुंडली भाग्य में नजर आने वाली हैं और यह भी कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस जल्द ही अपना ओटीटी डेब्यू करने वाली हैं, वह डियर इश्क में भी दिखाई देंगी।
