Shiv and Nimrit: बिग बॉस के घर में सबसे ज्यादा सुर्खियां अगर किसी ने बटोरी है तो वह शिव और साजिद खान की मंडली है। शिव ठाकरे, साजिद खान, निमृत कौर अहलूवालिया, एमसी स्टेन, सुंबुल तौकीर और अब्दु रोजिक को घर में आई हर सिचुएशन में एक दूसरे के साथ खड़े होते हुए देखा गया। कुछ लोगों ने इनकी दोस्ती के बारे में यह कहा कि गेम के आखिर तक पहुंच कर एक दूसरे के दुश्मन बन जाएंगे। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ और मंडली के 3 सदस्य शिव, निमृत और स्टेन शो के फिनाले तक पहुंचे और एमसी स्टेन विनर बन गए।
Shiv and Nimrit: शिव और निमृत में हुई गहरी दोस्ती

घर में शिव ठाकरे और निमृत कौर अहलूवालिया की एक दूसरे के साथ काफी गहरी दोस्ती देखी गई थी और बाहर फैंस ने इन दोनों के नाम को एक साथ जोड़ना शुरु कर दिया था। लोग इन्हें शिवृत नाम दे चुके थे। उनका कहना था कि यह दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं और वह इन्हें साथ में देखना चाहते हैं। हालांकि, दोनों ही सितारों ने हमेशा एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताया और प्यार से इनकार किया।
फैंस कर रहे रिलेशनशिप की मांग
शो खत्म हो चुका है और दोनों सितारे बाहर आ गए हैं और इसके बाद उनके रिलेशनशिप की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। दोनों को एक साथ कई इवेंट और पार्टी में भी देखा गया है और फैंस लगातार इन दोनों से रिलेशनशिप में आने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह दोनों रिलेशनशिप में है लेकिन किसी को बता नहीं रहे हैं। हालांकि,अब तक इस बारे में दोनों सितारों ने कुछ भी नहीं कहा है और यह एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताते हैं।
निमृत ने उठाया रिश्ते से पर्दा
अपने और शिव के रिलेशन को लेकर चल रही खबरों पर निमृत कौर अहलूवालिया ने रिएक्शन दिया है और बताया है कि मैं और शिव एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं। फैंस हमें बहुत प्यार दे रहे हैं उसके लिए मैं सभी का तहे दिल से शुक्रिया करती हूं। लेकिन हम दोनों अच्छे दोस्त बनकर रहना चाहते हैं इससे ज्यादा हमारे बीच में कुछ नहीं है और आगे भी नहीं होगा।
शिव ने बताई थी वजह
बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद जब शिव ठाकरे से निमृत कौर अहलूवालिया के साथ उनकी बॉन्डिंग के बारे में सवाल पूछा गया था और कहा गया था कि क्या वह उनसे प्यार करते हैं। इसके जवाब में शिव ठाकरे ने कहा था कि वह और निमृत एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने कहा था कि हम एक दूसरे के साथ फिलिंग शेयर करने में कंफर्टेबल महसूस करते हैं। एक दूसरे को समझते हैं लेकिन प्यार वाला एंगल हमारे बीच में नहीं है। शिव को यह कहते हुए देखा गया था कि अगर प्यार होता है तो दिल में घंटी बजती है। लेकिन निमृत को लेकर ऐसा कुछ भी नहीं है अगर ऐसा होता तो वह आपको फिर मैं शो में दिखाता कि मैं क्या-क्या करता लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है वह मेरी बहुत अच्छी दोस्त है।
