बारिश के मौसम के बाद घर की खूबसूरती को कैसे रखे बरकरार : home care tips after monsoon
बारिश के बाद घर के अंदर और बाहर दोनों ही स्थानों पर नमी, सीलन, और गंदगी का असर दिखाई देने लगता है।
Home Care After Monsoon: बारिश का मौसम अपने साथ ताजगी और सुकून लेकर आता है, लेकिन इसके बाद लेकर आता है घर की साफ-सफाई और देखभाल। क्योंकि बारिश के बाद घर की देखभाल करना बहुत ही जरुरी हो जाता है, ताकि आपका घर खुबसुरत बना रहे। बारिश के बाद घर के अंदर और बाहर दोनों ही स्थानों पर नमी, सीलन, और गंदगी का असर दिखाई देने लगता है। इसलिए समय रहते कुछ खास उपाय किए जाएं, तो आप अपने घर की खूबसूरती को बरकरार रख सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ महत्वपूर्ण टिप्स जो बारिश के बाद घर की सुंदरता को बनाए रखने में मदद करेंगे।
Also read : बदलते मौसम में बलगम से कैसे पाएं छुटकारा
1. दीवारों और छत को चेक करें:

बारिश के बाद दीवारों पर नमी और सीलन दिखाई देने लगती है, जो काफी ख़राब दिखती है और इससे आपके घर की सुन्दरता में भी कमी आने लगती है। छतों पर भी पानी का जमाव हो सकता है, जो दीवारों को और ज्यादा कमजोर बना देता है। ऐसे में जरूरी है कि आप दीवारों और छत की नियमित रूप से जाँच करें और कहीं से दरार या सीलन हो, तो उसे तुरंत ठीक करवाएं। इसके लिए आप वाटरप्रूफिंग करवा सकते हैं, जिससे दीवारें और छत लंबे समय तक सुरक्षित रहें।
2. फर्नीचर की समय समय पर सफाई करें:

बारिश के मौसम में फर्नीचर पर नमी का असर पड़ता है। खासकर लकड़ी के फर्नीचर में फफूंद या सीलन हो जाती है। इसके लिए फर्नीचर को समय-समय पर सूखे कपड़े से साफ करना बहुत जरुरी होता है और अगर जरूरत हो तो एंटी-फंगल स्प्रे का भी उपयोग आप कर सकते हैं। अगर फर्नीचर लोहे का है, तो उसमें जंग लगने की संभावना हो सकती है, इसलिए उसे पॉलिश या एंटी-रस्ट प्रोडक्ट से सुरक्षित करें।
3. खिड़की और दरवाजों की देख-रेख:

बारिश के मौसम में खिड़कियों और दरवाजों के आसपास पानी जमा हो सकता है, जिससे लकड़ी खराब हो सकती है या लोहे में जंग लग सकती है। ऐसे में खिड़कियों और दरवाजों के किनारों को अच्छी तरह से साफ और सूखा रखें। अगर दरारें हैं, तो उन्हें तुरंत ठीक करवाएं ताकि आगे चलकर कोई बड़ा नुकसान न हो।
4. गार्डन और बाहर आँगन को साफ़ रखें:

बारिश के बाद गार्डन में पानी जमा हो सकता है, जिससे पौधों की जड़ों में सड़न हो सकती है। गार्डन में जमा पानी कोबहार करने के लिए सही इन्तेजाम करें। इसके अलावा, घर के बाहर आंगन, बालकनी, छत और गार्डन के आसपास की सभी जगह में सफाई बनाये रखें, ताकि वहां कीचड़ न जम सके। क्योंकि इससे आपके घर के अन्दर भी वो गंदगी आ सकती है।
5. फर्श का भी ध्यान रखें:
बारिश के मौसम में फर्श पर गंदगी और कीचड़ का जमना आम बात है। अगर फर्श लकड़ी का है, तो उसमें नमी घुसने की संभावना अधिक होती है, जिससे फर्श खराब हो सकता है। इसके लिए जरूरी है कि आप समय-समय पर फर्श को सूखा और साफ रखें। लकड़ी के फर्श को वैक्सिंग या पॉलिशिंग करके उसकी चमक को बनाए रखा जा सकता है।
तो ये हैं कुछ खास टिप्स, जो बारिश के बाद आपको अपनाने हैं, ताकि आपके घर की सुन्दरता बरकरार रहे। इसलिए बारिश के मौसम के बाद घर की साफ-सफाई और रखरखाव पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। अगर आप नियमित रूप से घर की देखभाल करेंगे, तो न केवल उसका सौंदर्य बरकरार रहेगा, बल्कि उसकी उम्र भी बढ़ेगी।
