पहली होली को यादगार बनाने के लिए अपनाएं ये तरीके: First Holi Celebration
First Holi Celebration

शादी के बाद पहली होली कैसे मनाएं

शादी के बाद की सभी रस्में और त्योहार नए जोड़े के लिए अपने आप में खास होती हैं। अगर आप शादी के बाद पहली बार होली मानाने जा रही हैं, तो इस तरह से होली को यादगार बनाएं।

First Holi Celebration: होली एक ऐसा त्योहार है, जिसका लोगों को पूरे साल बेसब्री से इंतजार होता है। जब आपकी शादी के बाद पहली होली है, तब तो बात ही क्या है। वैसे तो रंगों का त्योहार पूरे देश में पूरे जोश के साथ मनाया जाता है, लेकिन यह उत्सव उन जोड़ों के लिए और भी खास होता है जो अपनी शादी के बाद पहली बार त्योहार मना रहे हैं। शादी के बाद की सभी रस्में और त्योहार नए जोड़े के लिए अपने आप में खास होती हैं। अगर आप शादी के बाद पहली बार होली मानाने जा रही हैं, तो इस तरह से होली को यादगार बनाएं।

यह भी देखे-नई नवेली दुल्हन ससुराल में क्यों नहीं मनाती होली?

First Holi Celebration: पहली होली मायके में

First Holi Celebration
First Holi Celebration in In Laws House

दुल्हन की पहली होली मायके में मनाए जाने के पीछे सदियों से एक मान्यता चली आ रही है। माना जाता है कि नई बहू और उसकी सास को एक साथ जलती हुई होली को देखना बेहद अशुभ माना जाता है। ऐसा होने से दोनों के बीच कलह हो सकती है या फिर दोनों के लिए व्यक्तिगत तौर पर ये अशुभ फलदायी होता है।

जब मायके आए आपका पति

First Holi Celebration
Holi with Couple

सिर्फ नई नवेली दुल्हन ही नहीं बल्कि दामाद को भी पहली होली बीवी के मायके में ही करनी होती है। कहा जाता है की पहली होल मायके के आँगन में खेलने से नए जोड़े का वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। वैसे इसके बहुत फायदे होते हैं। एक तो शादी के बाद पहली होली मायके में करने से नई नवेली दुल्हन अपने पति के साथ खूब एंजॉय करती हैं, इससे दोनो के बीच प्यार बढ़ता है। साथ ही दामाद का भी अपने ससुराल पक्ष के साथ बॉन्ड स्ट्रॉन्ग करने का मौका मिलता है।

पहली होली को बना सकतें है यादगार

First Holi 2023
Holi Celebration after Marriage

सभी जानते है किसी भी जोड़े के लिए साथ मनाए जाने वाले त्यौहार वैसे ही ख़ास होते है, लेकिन जब बात होली की आती है, तो जोड़े का साथ मिलकर होली मनाना इसे ख़ास बनाता है। आप अपनी पहली होली को यादगार बनाने के लिए कुछ टिप्स को अपना सकती हैं।

पार्टनर के साथ मैचिंग ऑउटफिट पहनें

Holi Celebration 2023
Matching Outfits of Couple

शादी के बाद आपका नया जोड़ा है ऐसे में आपको सबसे अलग दिखने के लिए मैचिंग ऑउटफिट पहन कर अपने पहनावे को ख़ास बना सकती हैं। इसी के साथ जब आप होली सेलिब्रेशन के लिए तैयार हो रही हैं, तो जरूर नहीं है कि आप एथनिक ही पहनें। आप पार्टनर के साथ मैचिंग आउटफिट कैरी करें।

करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को दें पार्टी

First Holi Celebration 2023
Holi Celebration Organiztion

अगर आप बड़ी होली पार्टी ऑर्गनाइज़ नहीं कर सकती है, तो आप करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर एक छोटा-सा ही होली सेलिब्रेशन ऑर्गनाइज़ कर सकती हैं। इससे आपकी होली सेलिब्रेशन में पार्टनर के साथ-साथ दोस्तों और रिश्तेदारों को भी प्यार मिलेगा। यह मौका होगा जब आप साथ मिलकर पुरानी यादों को भी ताज़ा करेंगे क्योंकि इसके बाद तो आपकी होली ससुराल में ही मनेगी, तो मायके में इस होली का भरपूर आनंद लें।

डांस का मज़ा लें

Holi Party
Holi Dance

अगर आप पहली होली मनाने जा रही हैं, तो दिल खोलकर होली को अपने पार्टनर के साथ एन्जॉय करें और इसका बेस्ट तरीका है डांस। आप इस मौके पर कुछ यादगार गानों पर अपने पार्टनर के साथ डांस कर होली को यादगार बना सकती हैं। यही नहीं अपने मम्मी-पापा, भाई-बहन, दोस्तों और करीबी रिश्तेदारों के साथ डांस करके इस होली को और यादगार बना दें।

Leave a comment