नई नवेली दुल्हन ससुराल में क्यों नहीं मनाती होली?: Holi Facts
Holi Facts and Myths

नई नवेली दुल्हन की कैसी मनती है होली

ये परंपरा सदियों पुरानी है, इसके पीछे की असल वजह ज्यादातर लोगों को नहीं पता कि आखिर ऐसा क्यों करते है, तो चलिए आपको बताते है इसके पीछे की असल वजह।

Holi Facts: होली का त्यौहार आने में अब कुछ दिन ही बचे है। रंगों के इस त्यौहार की रौनक ही अलग होती। बच्चे हो या बड़े सभी होली के रंग में रंगे दिखना चाहते है, लेकिन यह त्यौहार खासतौर से नई नवेली दुल्हन के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि हिंदु रीती रिवाज के मुताबिक नई नवेली दुल्हन अपनी पहली होली ससुराल में नही मनाती है। ये परंपरा सदियों पुरानी है, इसके पीछे की असल वजह ज्यादातर लोगों को नहीं पता कि आखिर ऐसा क्यों करते है, तो चलिए आपको बताते है इसके पीछे की असल वजह।

यह भी देखे-5 तरीके से मनाएं पार्टनर के साथ रोमांटिक होली

Holi Facts: सदियों से चली आ रही है मान्यता

Holi Facts
Holi Facts and Rituals

दरअसल, दुल्हन की पहली होली मायके में मनाए जाने के पीछे सदियों से एक मान्यता चली आ रही है, जिसके अनुसार नई दुल्हन और उसकी सास को एक साथ जलती हुई होली को देखना बेहद अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से दोनो के बीच कलह हो सकता है या फिर दोनों के लिए व्यक्तिगत तौर पर ये अशुभ फलदायी होता है।

पति संग मायके में मनाए होली

Holi Facts 2023
First Holi Celebration

वहीं अगर नई नवेली दुल्हन अपने पति के साथ पहली होली मायके में मनाती है, तो इससे दोनों के बीच प्यार बढ़ता है। साथ ही पति का भी अपने ससुराल पक्ष से संबंध प्रगाढ़ होता है। यही वजह है कि ये परम्परा सदियों से चली आ रही है।

वैवाहिक जीवन रहेगा सुखमय

Holi 2023
Married life will be happy

सिर्फ नई नवेली दुल्हन ही नहीं बल्कि दामाद को भी पहली होली बीवी के मायके में ही करनी होती है। पहली होली पीहर के आंगन में खेलने से नये जोड़े का वैवाहिक जीवन सुखमय व सौहार्दपूर्ण बीतता है। वैसे इसके बहुत फायदे होते हैं। एक तो शादी के बाद पहली होली मायके में करने से नई नवेली दुल्हन अपने पति के साथ खूब एंजॉय करती हैं।

ससुराल पक्ष से होता बॉन्ड स्ट्रॉन्ग

Holi 2023
Bond strong from in-laws side

इससे दोनों के बीच प्यार बढ़ता है। साथ ही दामाद का भी अपने ससुराल पक्ष के साथ बॉन्ड स्ट्रॉन्ग करने का मौक मिलता है। वैसे अगर आप भी शादी के बाद पहली होली है और मायके वाला रिवाज आपके यहां भी माना जाता है, तो यकीन मानिए ये होली आपकी वाकई यादगार होने वाली है। हर परिवार के त्यौहार को लेकर कस्टम्स अलग-अलग होते हैं। लेकिन अगर एक ही शहर में मायका और ससुराल है तो फिर आपकी होली जबरदस्त रहेगी।

पहली होली रहेगी यादगार

 अगर आप की भी शादी के बाद पहली होली है और मायके में होली मनाने वाला रिवाज आपके यहां भी माना जाता है, तो आपकी भी यह होली बन जाएगी हमेशा के लिए यादगार।