अपनी शादी के कार्ड को बनाएं अनोखा, दें पर्सनल टच: Wedding Card Personal Touch
Wedding Card Personal Touch Credit: Istock

Wedding Card Personal Touch: शादी में कई तरह की रस्‍में और कार्यक्रम होते हैं, जिसे क्रमबद्ध करके मेहमानों को न्‍यौता दिया जाता है। शादी की तारीख नजदीक आते ही सबसे पहला काम मेहमानों को कार्यक्रम के बारे में अवगत कराने का होता है। इसके लिए आपको आवश्‍कता पड़ती है वेडिंग कार्ड की, जिसमें शादी से जुड़ी रस्‍मों और खास कार्यक्रम की तारीख, समय और स्‍थान सहित कार्यक्रमों की संपूर्ण जानकारी प्रदान की जाती है। पहले के समय में केवल लगन पत्रिका को ही शादी में बुलावे का कार्ड समझा जाता था और उसी के अनुसार घर में मेहमानों का आगमन शुरू हो जाता था। लेकिन समय के साथ वेडिंग कार्ड के डिजाइन, पैटर्न और भेजने के तरीकों में काफी अंतर आया है। वर्तमान में कपल्‍स के लिए कार्ड को मेहमानों तक भेजना ही नहीं बल्कि बेस्‍ट कार्ड चुनना भी किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। जब शादी के कार्यक्रम, वेन्‍यू और ड्रेस सभी यूनिक और डिफरेंट हैं तब ऐसे में शादी का कार्ड भी अनूठा होना तो बनता ही है।

आपने कई तरह के कार्ड देखे होंगे जिसमें सिंपल मैटर और कार्यक्रम की जानकारी होती है। लेकिन आजकल कपल्‍स अपने वेडिंग कार्ड को खुद डिजाइन करना पसंद करते हैं जिसमें वह अपना पर्सनल टच देने का प्रयास करते हैं। ये कार्ड वाकई में बेहद खूबसूरत होते हैं जिसमें आप अपनी शादी से संबंधित जानकारी को क्रिएटिव ढंग से प्रेजेंट कर सकते हैं। यदि आप भी अपनी शादी में पर्सनल टच वाला कार्ड बनवाने का विचार कर रहे हैं तो ये डिजाइन आपको पसंद आ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन खास और सबको अचंभित कर देने वाले कार्ड डिजाइन के बारे में। 

Also read: शादी का महंगा लहंगा यूं ही बक्से में न पड़े रहने दें, करें इस तरह इस्तेमाल: Wedding Lehenga Reuse Ideas

मोनोग्राम को करें शामिल

Wedding Card Personal Touch
Wedding Card Personal Touch-include monogram

वेडिंग कार्ड को सबसे जुदा और मेमोरेबल बनाने के लिए आप इसमें मोनोग्राम को शामिल कर सकते हैं। मोनोग्राम किसी व्‍यक्ति, परिवार और समुदाय का प्रतीक होता है। इसका उपयोग प्रचीन काल से होता आ रहा है और वर्तमान में इसे डिजिटली तैयार किया जाता है। वेडिंग कार्ड के बैकग्राउंड सामान्‍यतौर पर प्‍लेन और सिंपल होते हैं। इसमें पर्सनल टच देने के लिए बैकग्राउंड में कपल या परिवार का मोनोग्राम लगाया जा सकता है। मोनोग्राम बनवाते हुए इस बात का ध्‍यान रखना चाहिए कि मोनोग्राम का प्रिंट हल्‍‍का हो ताकि उसपर लिखे हुए शब्‍द आपको आसानी से पढ़ने में आ सकें। ये एक यूनिक तरीका हो सकता है मेहमानों को इंप्रेस करने का।

हैशटैग का इस्‍तेमाल

सोशल मीडिया के इस युग में वेडिंग हैशटैग चलन में हैं। जैसे विराट कोहली और अनुष्‍का को मिलाकर विरुष्‍का बनाया गया था। हैशटैग में आमतौर पर कपल्‍स के नाम को जोड़कर उसे रचनात्‍मक रूप दिया जाता है। शादी में हैशटैग का उपयोग करके अपनी शादी को और अधिक विशेष व यादगार बनाया जा सकता है। एक पर्टिकुलर थीम, इनविटेशन, संकेतों और शादी की सजावट पर अपनी शादी के हैशटैग का उपयोग किया जा सकता है। यदि आप अपने वेडिंग कार्ड को पर्सनल टच देना चाहते हैं तो हैशटैग का इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

कपल एनिमेटिड कार्ड

वेडिंग कार्ड हो यूनिक
couple animated card

आजकल एनिमेटिड कार्ड काफी पसंद किए जा रहे हैं। यदि आप भी अपने वेडिंग कार्ड को कस्‍टमाइज करवाने का विचार कर रहे हैं तो एनिमेटिड कार्ड का चुनाव बेस्‍ट ऑप्‍शन हो सकता है। इसमें कपल्‍स की फोटो को कार्टून कैरेक्‍टर या एनिमेटिड करके डिफरेंट लुक दिया जाता है। ये खास एलिमेंट वेडिंग कार्ड को स्‍पेशल दिखाने में मदद कर सकता है। इस कार्ड को बनवाने के लिए आप किसी एक्‍सपर्ट की सलाह ले सकते हैं। इस प्रकार के कार्ड से आप वीडियो भी जनरेट करवा सकते हैं।

दें छोटा सा संदेश

शादी हर किसी की जिंदगी का यादगार लम्‍हा होता है। आप शादी के लिए कितना उत्‍साहित हैं और कैसा महसूस कर रहे हैं वह सब आप वेडिंग कार्ड के माध्‍यम से सबके साथ शेयर कर सकते हैं। वेडिंग कार्ड को पर्सनल टच देने के लिए आप उसमें एक छोटा सा संदेश प्रिंट करवा सकते हैं। साथ ही अपने प्रियजनों और दोस्‍तों से इस खास अवसर पर आने का आग्रह भी कर सकते हैं। यकीन मानिए आपका संदेश मेहमानों के दिलों को छू जाएगा और आपकी शादी लोगों के लिए यादगार बन जाएगी।

कार्ड पर लगवाएं पर्सनल स्‍टैंप

personal stamp
Get personal stamp put on the card

वेडिंग कार्ड को डिफरेंट लुक देने के लिए कपल्‍स पर्सनल स्‍टैंप का भी चुनाव कर सकते हैं। ये एक बेहतरीन तरीका है लोगों से पर्सनली संपर्क करने का। किसी भी स्‍टैंप डिजाइनर से कपल्‍स अपना पर्सनल स्‍टैंप तैयार करवा सकते हैं। कपल स्‍टैंप का प्रयोग कार्ड के अंदर या आखिरी पेज पर कर सकते हैं। स्‍टैंप पर आप छोटा सा धन्‍यवाद संदेश भी लिखवा सकते हैं। मेहमानों को आपका ये तरीका बेहद पसंद आएगा।

Also read: शादी की तैयारियों के साथ दुल्हन अपना रखें ख्याल: Bride Take Care

लोकल भाषा का प्रयोग

आजकल लोगों को हिंदी और अंग्रेजी के अलावा लोकल भाषा के कार्ड काफी आकर्षित कर रहे हैं। यदि आप हरियाणवी या गुजराती हैं तो आप उसमें अपनी भाषा में संदेश छपवा सकते हैं और लोगों से बारात और शादी में आने का आग्रह कर सकते हैं। इस प्रकार के कार्ड पढ़ने में बेहद मजेदार लगते हैं। यकीन मानिए आपके मेहमान कार्ड पढ़कर ही शादी में आने का मन बना लेंगे। इसके साथ आप अपने शहर और समाज की कोई विशेष वस्‍तु भी भिजवा सकते हैं।

दें चांदी का सिक्‍का

silver coin
give a silver coin

यदि आपकी शादी का बजट बड़ा है तो आप पर्सनल टच के लिए कार्ड पर चांदी का सिक्‍का भी लगवा सकते हैं। सिक्‍के के एक तरफ कपल का फोटो और दूसरी ओर शादी की डेट प्रिंट करवा सकते हैं। ये बेहद यूनिक तरीका है मेहमानों को अमंत्रित करने का। जब भी कोई आपके  द्वारा दिया गया यह सिक्‍का देखेगा उसे आपकी शादी के सभी यादगार पल गुदगुदा जाएंगे। चांदी का सिक्‍का देना शुभ माना जाता है। वेडिंग कार्ड पर छोटा सा ही सिक्‍का लगवाएं जो कि कार्ड को एलिगेंट लुक देगा। बड़ा सिक्‍का लगवाने से कार्ड ऊबाऊ और भद्दा लग सकता है।

शेयर करें लव स्‍टोरी

मेहमानों के साथ अपने और अपने जीवनसाथी के रिश्‍ते को खुलकर साझा करें। एक ऐसा वेडिंग कार्ड डिजाइन करें जिसमें आप अपनी लव स्टोरी को शामिल कर सकें। इस कार्ड के बैकग्राउंड में आप अपनी लव स्‍टोरी प्रिंट करवा सकते हैं या फिर कार्ड के लास्‍ट के पेज पर अपनी लव स्‍टोरी को छोटे से संदेश के साथ डिसप्‍ले कर सकते हैं। ये एक बेहतरीन आइडिया को सकता है मेहमानों से सीधे जुड़ने का।