शादी का महंगा यूं ही बक्से में न पड़े रहने दें, करें इस तरह इस्तेमाल: Wedding Lehenga Reuse Ideas
Wedding Lehenga Reuse Ideas

शादी का लहंगा हो सकता है कई तरह से इस्तेमाल, गौर करें इन टिप्स पर

अब ऐसे में शादी वाले दिन तो बहुत अच्छी फीलिंग आती है। लेकिन जब इतना महंगा लेहंगा शादी के बाद बस एक जगह बंद कर के रख दिया जाता है तब हर लड़की सोचती है काश थोड़ा कोम्प्रोमाईज़ कर लिया होता और इतना महंगा न लिया होता।

Wedding Lehenga Reuse Ideas: एक लड़की के लिए सबसे ख़ास दिन होता है उसकी शादी। दुल्हन बन कर जब वो सबके बीच जाती है तो उसके मन में यही चलता है की उसका लेहंगा और लुक दोनों ऐसा हो की देखने वाले उस से नज़रें ना हटा पाएं। इसलिए हर लड़की सबसे ख़ास लेहंगा ही चुनती है। कुछ घंटों के लिए पहना जाने वाल लेहंगा काफी महंगा आता है। अगर कहीं आपकी पसंद डिज़ाइनर लहंगों की तरफ जा रही हैं तो शायद लाख से भीऊपर बैठे आपका लहंगा। अब ऐसे में शादी वाले दिन तो बहुत अच्छी फीलिंग आती है। लेकिन जब इतना महंगा लेहंगा शादी के बाद बस एक जगह बंद कर के रख दिया जाता है तब हर लड़की सोचती है काश थोड़ा कोम्प्रोमाईज़ कर लिया होता और इतना महंगा न लिया होता। लेकिन अपने ख़ास दिन के लिए आप वही चुनें जो आपको सबसे अच्छा लगे। आज हम आपको बताएंगे वेडिंग लेहंगा कैसे दुबारा इस्तेमाल करें की लोग देखते रह जाएँ

और आपके मन में किसी तरह का गिल्ट भी ना हो।

अनारकली सूट का फैशन कभी पुराना नहीं होता है। बस थोड़े बहुत डिज़ाइन का फर्क थोड़े थोड़े समय में आ जाता है। शादी का भारी लेहंगा किसी अच्छे बुटीक पर ले कर जाए और उनसे कहें की आपका लेहंगा अनारकली सूट में बदल दें। उनके लिए ये बहुत आसान है। और आपके लिए एक अलग तरह का एक्सपीरियंस हो जाएगा। अपने शादी के लहंगे से जुडी भावनाएं बुइ बनी रहेंगी साथ ही आप इसका इस्तेमाल भी कर पाएंगी। चाहें तो इसे अपने इसी दुप्पटे के साथ पहने या लगा से मैचिंग का दुप्पटा ले आएं।

आजकल मिक्स एंड मैच का जमाना है। लहंगे को आप किसी दुसरे कलर और डिज़ाइन के ब्लाउज के साथ पहनें। दुप्पटा भी कुछ अलग तरह से इस्तेमाल में लाएं। चाहें तो वही दुप्पट्टा इस्तेमाल करें या फिर उसे भी मिक्स एंड मैच कर के पहने। इस तरह आप लहंगे का दुप्पटा और ब्लाउज भी दूसरी स्कर्ट्स और लहंगे के साथ मैच कर के पहन सकती हैं। ज्वेलरी और चूडिया भी इसकी शान बढ़ा देंगी। अब आपको कोई गिल्ट भी नहीं रहेगा।

अगर आप अपने लहंगे का ब्लाउज चेंज नहीं करना चाहती हैं तो इसके लिए भी काफी आसान तरीका है। आप ब्लाउज को लहंगे के साथ मैच करवा सकती हैं साथ में कमर पर नेट या कोई मिलता जुलता कपडा लगवा लें। इस तरह आपका लेहंगा एक ड्रेस में बदल जाएगा और आपको मिलेगा अपने लहंगे का नया अवतार।

लहंगे को किसी अलग कलर के ब्लाउज के साथ पहन कर दुप्पट्टे का एक कमाल का इस्तेमाल आप यहां कर सकती हैं। दरअसल आजकल श्रृग्स फैशन में हैं। लम्बे लम्बे भारी और चमकते हुए शृंग आपकी किसी भी तरह की हैवी ड्रेस का लुक निखार देगा। कसी भी ऑउटफिट के साथ इसे पहले मैच करें और इसका शृंग बनवा लें। ये क्लाफी खूबसूरत और यूनीक नजर आएगा।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...