pigmentation
Pigmentation

चेहरे से झाइयां गायब करने के लिए लगाएं ये 1 चीज, तुरंत मिलेगा निखार

Remedy for Pigmentation : चेहरे से झाइयां हटाने के लिए आप कई तरह के नुस्खों को ट्राई कर सकते हैं। इन नुस्खों में हम आपको एक खास असरदार नुस्खे के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं इस बारे में-

Remedy for Pigmentation: स्किन पर होने वाली झाइयों की परेशानी, काफी भद्दी नजर आती है। यह चेहरे पर गहरे धब्बों के रूप में दिखती हैं, जो कई कारणों से हो सकती हैं, जैसे धूप, उम्र, हार्मोनल बदलाव या स्किन की देखभाल में कमी, इत्यादि। इन जिद्दी झाइयों को दूर करने के लिए अक्सर हम कई तरह के नुस्खों का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, कई लोग महंगे-महंगे क्रीम का प्रयोग करते हैं लेकिन उससे अच्छा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। ऐसे में आपको प्राकृतिक उपायों को आजमाने की जरूरत होती है। कुछ नुस्खों की मदद से आप चेहरे से झाइयों की परेशानी को दूर कर सकते हैं। इसमें एलोवेरा जेल काफी प्रभावी नुस्खों में से एक है। आइए जानते हैं इस बारे में-

Also read: पति-पत्नी के रिश्तों में बढ़ती दूरियों का कारण होते हैं वो खुद, इस तरह सुधारें अपनी आदतें

एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो त्वचा को पुनर्जीवित करने और झाइयों को हल्का करने में मदद करते हैं। यह स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज करता है, जिससे त्वचा की रंगत साफ और चमकदार बनती है।

Pigmentation
Pigmentation

इतना ही नहीं, एलोवेरा में प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण होते हैं, जो त्वचा की रंगत सुधारने और धब्बों को कम करने में सहायक होते हैं। ऐसे में अगर आ अपने चेहरे से झाइयों को हटाना चाहते हैं, तो एलोवेरा जेल का प्रयोग कर सकते हैं।

आप घर पर एलोवेरा के पौधे की पत्तियों से ताजा जेल निकाल सकते हैं या बाजार में मिलने वाला शुद्ध एलोवेरा जेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा जेल लेने के बाद, सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह धोकर साफ करें ताकि त्वचा से गंदगी और तेल निकल जाए।

Aloevera
Aloevera

अब हल्के हाथों से एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाएं, खासकर झाइयों वाली जगह पर। इसे सर्कुलर मोशन में 5-10 मिनट तक मालिश करें। बेहतर रिजल्ट के लिए इसे रात भर चेहरे पर छोड़ दें, ताकि यह त्वचा में अच्छी तरह अवशोषित हो सके।

सुबह उठकर गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। कुछ हफ्तों तक नियमित इस्तेमाल करने से झाइयां धीरे-धीरे हल्की होने लगेंगी और त्वचा निखर उठेगी।

सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें, क्योंकि धूप झाइयों को बढ़ाने का एक मुख्य कारण होता है।
नियमित रूप से त्वचा की देखभाल करें और पौष्टिक आहार लें ताकि त्वचा को अंदर से पोषण मिले।
इस आसान और प्राकृतिक उपाय से आप जल्द ही चेहरे की झाइयों से छुटकारा पा सकते हैं और त्वचा में निखार देख सकते हैं।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...