एलोवेरा से हटाएं जिद्दी झाईयां, इन आसान तरीकों से करें इस्तेमाल: Aloe Vera for Pigmentation
Aloe Vera for Pigmentation

एलोवेरा से हटाएं जिद्दी झाईयां, इन आसान तरीकों से करें इस्तेमाल

स्किन से झाईयों की परेशानी को दूर करने के लिए एलोवेरा जेल का प्रयोग करना काफी हेल्दी हो सकता है। आइए जानते हैं प्रयोग का तरीका क्या है?

Aloe Vera for Pigmentation: स्किन संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल वर्षों से किया जा रहा है। इसमें मौजूद गुण आपकी स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज करती है। साथ ही यह स्किन से रिंकल्स, एक्न जैसी परेशानी को दूर करने में प्रभावी हो सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्किन पर नियमित रूप से एलोवेरा लगाने से झाईयों की समस्याओं को भी दूर किया जा सकता है। जी हां, अगर आप नियमित रूप से चेहरे पर एलोवेरा लगाते हैं, तो इससे काफी हद तक झाईयों को कम करने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं कैसे करें इसका इस्तेमाल?

Also read : ऐसे तथ्य जो आपके स्वास्थ्य से जुड़े हुए हैं

Aloe Vera for Pigmentation
Aloevera

स्किन पर होने वाली झाईयों की परेशानी को दूर करने के लिए आप एलोवेरा और हल्दी का फैसपैक लगा सकते हैं। इसका प्रयोग चेहरे पर करने के लिए सबसे पहले 1 कटोरी लें। इसमें चुटकीभर हल्दी मिक्स करके इसे करीब 10 से 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। इसके बाद नॉर्मल पानी या फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। हल्दी और एलोवेरा में मौजूद गुण स्किन की झाईयों को कम करके रंगत में भी निखार ला सकता है। यह एक्ने और पिंपल्स की समस्याओं से भी छुटकारा दिलाने में प्रभावी साबित हो सकता है।

स्किन की झाईयों को कम करने के लिए तुलसी और एलोवेरा जेल को मिक्स करके चेहरे पर लगा सकते हैं। नियमित रूप से इसके प्रयोग से चेहरे पर बैक्टीरियल और वायरल परेशानियों को दूर किया जा सकता है। इससे झाईयों को मिटाने में मदद मिल सकती है।

Aloe vera with Tulsi
Aloe vera with Tulsi

इसका प्रयोग करने के लिए सबसे पहले 1 चम्मच एलोवेरा जेल लें, इसमें 1 चम्मच करीब तुलसी का रस मिक्स करके इसे चेहरे पर लगाएं। करीब 10 से 15 मिनट के बाद अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें और फिर चेहरे पर मॉइल्चराइजर लगाएं। इससे झाईयों की परेशानी दूर की जा सकती है।

शहद और एलोवेरा जेल का मिश्रण झाईयों की परेशानी को कम कर सकता है। इस मिश्रण के प्रयोग से आपको काफी लाभ मिलेगा। इसका प्रयोग करने के लिए सेबसे पहले 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच एलोवेरा जेल को मिक्स कर लें। अब इसे प्रभावित हिस्से पर लगाकर करीब 2 से 3 मिनट तक अच्छे से मसाज करें। इससे आपकी स्किन की चमक बेहतर हो सकती है। साथ ही झाईयों की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

चेहरे पर होने वाली झाईयों की समस्याओं को दूर करने के लिए आप इन प्रभावी तरीकों को आजमा सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है, तो ऐसी स्थिति में अपने स्किन केयर एक्सपर्ट की मदद लें।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...