Bitter Gourd Oil for Hair: करेला एक ऐसा नाम है, जिसे सुनकर ही मुंह में कड़वा स्वाद आने लगता है। यह एक ऐसी सब्जी है, जिससे बच्चे और बूढ़े सभी दूर भागते हैं। करेला, भले ही स्वाद में कड़वा होता है, लेकिन इसके गुण बड़े लाभकारी होते हैं। कड़वाहट से भरा हुआ करेला त्वचा और बालों के लिए अमृत के समान है। जी हां, ये उबाऊ सी दिखने वाली सब्जी एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। जो बालों की तमाम समस्याओं पर जादूई असर दिखाती है। करेले या इसके जूस का सेवन सामान्यतौर पर डायबिटीज रोगियों द्वारा किया जाता है। इसके जूस के अलावा इसके बीजों से निकलने वाला तेल बालों की लंबाई बढ़ाने और हेयरफॉल की समस्या से हमेशा के लिए निजात दिला सकता है। करेले के तेल का उपयोग वर्षों से आयुर्वेदिक उपचार में किया जा रहा है। इस तेल में जरूरी मिनरल, विटामिन और ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देने के साथ कॉलेस्ट्रोल लेवल को कम करने का काम भी बखूबी करते हैं। लेकिन करेले के तेल का इस्तेमाल बालों पर कैसे किया जाए, आइए जानते हैं इसके बारे में।
Also read: बालों की समस्या से पाएं मुक्ति: Hair Problem Solution
क्या है करेले का तेल

करेले के बीज से बने तेल का वैज्ञानिक नाम मोमोर्डिका चारेंटिया है। करेले के बीज तेल से भरपूर होते हैं जिसे अक्सर फेंक दिया जाता है। करेले के बीज का तेल आमतौर पर पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में उपयोग किया जाता है। ये तेल गहरे हरे और पीले रंग का होता है जिसका स्वाद कड़वा और खुशबू अखरोट जैसी होती है। इस तेल में फैटी एसिड, फ्लेवोनोइड्स, एल्कलॉइड्स और स्टेरोल्स सहित कई प्रकार के लाभदायक कंपाउंड होते हैं, जो बालों के लिए वरदान माने जाते हैं।
बालों के लिए लाभदायक करेले का तेल
बालों का झड़ना करे कम
बार-बार बालों को धोने से वह कमजोर और बेजान हो जाते हैं, जिस वजह से बाल झड़ने लगते हैं। बालों के झड़ने की समस्या को कम करने में करेले का तेल बेहद लाभकारी हो सकता है।
डेंड्रफ से छुटकारा
शैंपू और केमिकल्स का अधिक उपयोग डेंड्रफ को बढ़ावा देता है। डेंड्रफ की वजह से स्कैल्प में खुजली, फ्लेक्स और बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। करेले का तेल इस समस्या से छुटकारा दिला सकता है।
प्रीमैच्योर ग्रे हेयर से निजात
उम्र से पहले बालों के सफेद होने की समस्या इनदिनों आम हो गई है। इस समस्या में करेले का तेल बेहद लाभकारी साबित हो सकता है।
कैसे करें करेले के तेल का इस्तेमाल

– डेंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए करेले के तेल और पके केले का मास्क बनाया जा सकता है। इसके लिए दोनों सामग्रियों को मिलाकर 30 मिनट के लिए बालों में लगा रहने दें। फिर माइल्ड शैंपू और कंडीशनर का उपयोग कर बाल धो लें।
– यदि आप ग्रे हेयर की समस्या से परेशान हैं तो हफ्ते में दो बार इस रेमिडी का इस्तेमाल करें। इसके लिए आपको करेले के तेल को गुनगुना करके बालों की जड़ों में लगाना है। फिर एक घंटे बाद बालों को अच्छी तरह धो लें। इससे फ्रीजि हेयर की समस्या भी कम हो जाएगी।
– यदि आपके स्कैल्प से अधिक ऑयल निकलता है तो आप करेले का तेल और एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन दोनों ही सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाकर स्कैल्प में 30 मिनट के लिए लगा लें। फिर गुनगुन पानी और शैंपू से बाल अच्छी तरह धो लें। कुछ ही दिनों में एक्सेस ऑयल की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
