करेला नहीं खाते हैं तो आज ही कर दें शुरू, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान: Benefits of Bitter Gourd
bitter gourd

करेला नहीं खाते तो आज ही कर दें शुरू,  फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

करेले में  विटामिन बी, अनसैचुरेटेड फैटी ऐसिड जैसे कई पोषक तत्व शामिल हैं जो शरीर के लिए जरूरी हैं।

Benefits of Bitter Gourd: करेले का नाम सुनते ही अधिकाँश लोगों का मुह बन जाता है, क्योंकि उन्हें करेले का कड़वा स्वाद पसंद नहीं आता है। अगर करेले से मिलने वाले फायदे के बारे में आप सुनेंगे तो आप खुद भी हैरान हो जायेंगे क्योंकि यही कड़वा करेला अनेक गुणों की खान है। करेले में  विटामिन बी, अनसैचुरेटेड फैटी ऐसिड जैसे कई पोषक तत्व शामिल हैं जो शरीर के लिए जरूरी हैं। इसमें एंटी-वायरल और एंटी-बॉयटिक गुण भी भरपूर मात्रा में होते हैं। यह खून की सफाई तो करता ही है, शरीर को फिट रखने में भी अहम भूमिका निभाता है। जानते हैं कि करेले के सेवन से क्या फायदे मिलते हैं—

डायबिटीज़ में

Benefits of Bitter Gourd
sugal level

करेला का जूस कई बीमारियों को धूर रखता है। डायबिटीज मरीज के लिए तो करेले का जूस रामबाण औषधि है। अगर डायबिटीज के मरीज नियमित रूप से इसका सेवन करते हैं तो ब्लड शुगर हमेशा नियंत्रण में रहेगा। डायबिटीज मरीजों को सुबह खाली पेट एक गिलास रोज करेले के जूस का सेवन करना चाहिए।  यह शरीर में इंसुलिन को सक्रिय करता है। इससे शरीर में मौजूद शुगर का पूरा इस्तेमाल होता है और यह फैट में नहीं बदलती है।

मुंह के छाले दूर करता है

कई बार बहुत से उपाय करने पर भी मुंह के छाले ठीक होने का नाम नहीं लेते हैं ऐसे में करेला का इस्तेमाल करें यह निश्चित रूप से आपको छालों से मुक्ति दिलवाएगा। करेले के रस में रूई को डुबोकर छाले वाली जगह पर लगा लें। कुछ ही समय बाद आप देखेंगे कि मुंह के छाले ठीक होने लगेंगे। करेले की पत्तियों का रस निकालकर उसमें थोड़ी सी मुल्तानी मिट्टी का पेस्ट बना मिला लें। अब उस पेस्ट को मुंह के छालों पर लगाएं।

Mouth Ulcers
Mouth Ulcers

पेट ठीक रखता है

अगर आपका पेट अक्सर गड़बड़ रहता है या फिर आपको एसिडिटी और जलन की समस्या है तो आपके लिए करेले का सेवन बहुत फायदेमंद है। करेले की तासीर ठंडी होती है।

kidney issues
kidney issues

लिवर को रखे स्वस्थ

जिन लोगों को लिवर की समस्या है उनके लिए करेला बहुत फायदेमंद है। करेले में हेपेटोप्रोटेक्टिव होता है, जो लिवर को सुरक्षित रखने का काम करता है। यह लिवर को साफ रखने में मदद करता है और कोशिकाओं का निर्माण भी करता है। जब लिवर में फैट जमा  होने लगता है तो करेले में मौजूद यह तत्व उस फैट के फैलाव को रोकने में मदद करता है। इससे फैटी लिवर और लिवर कैंसर जैसी बीमारियों ठीक हो सकती है। 

heart problem
heart problem

कोलेस्ट्रोल लेवल

करेला शरीर में बेड कोलेस्ट्रोल या (एलडीएल) के लेवल को कम करता है। बेड कोलेस्ट्रोल हार्ट के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। इस तरह करेले के नियमित सेवन से हम हार्ट की बीमारियों को भी दूर रख पाते हैं।

तो, देखा आपने कड़वे करेले में कितने सारे गुण हैं तो आप भी नियमित रूप से करेले का सेवन शुरू कर दें।

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...

Leave a comment