Overview: सर्दियों में बेहद फायदेमंद है करेले का जूस, स्किन और आंखों की करेगा देखभाल
करेला स्वाद में कड़वा होता है इसीलिए लोग बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं परंतु करेले का जूस पीना सर्दियों में बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है
Bitter Gourd Juice: करेले का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में कड़वाहट आने लगती है क्योंकि अधिकतर लोगों को करेला पसंद नहीं होता है परंतु सर्दियों के मौसम में बहुत सारी बीमारियों का खतरा रहता है, इसीलिए इस मौसम में स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक साग सब्जी का सेवन करना जरूरी होता है। इन्हीं सब्जियों में से एक सब्जी करेला भी होती है जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है।
हालांकि करेला स्वाद में कड़वा होता है इसीलिए लोग बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं परंतु करेले का जूस पीना सर्दियों में बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है, क्योंकि करेले में बहुत सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। करेले में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, आयरन, जिंक, पोटेशियम, मैग्नीशियम, मैग्नीज, कैरोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, तो आइए आपको बताते हैं करेले का जूस स्किन और आंखों की देखभाल किस प्रकार करता है।
Bitter Gourd Juice:इम्यूनिटी को करता है मजबूत

सर्दियों में अक्सर शरीर की इम्युनिटी कमजोर हो जाती है जिसकी वजह से बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप ऐसे में करेले के जूस का सेवन करते हैं तो फायदेमंद होता है इसीलिए करेले का जूस पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसके लिए रोजाना एक गिलास करेले का जूस पिए।
ब्लड प्रेशर के लिए

अगर आपको ब्लड प्रेशर की समस्या बहुत ही ज्यादा है ऐसे में आप करेले का जूस पी सकते हैं। यह बहुत ही फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखता है। इसी के साथ कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी कम करता है।
ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखें

डायबिटीज के मरीजों को अक्सर ही करेले का जूस पीना चाहिए। यह एक रामबाण इलाज होता है। करेले में एंटी-डायबिटीक गुण पाए जाते हैं जो इन्सुलिन लेवल को नियंत्रित रखते हैं। सर्दियों में रोज करेले का जूस पीना चाहिए। इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। यह वजन कम करने में भी मदद करता है।
लीवर के लिए

करेले के जूस से पाचन तंत्र मजबूत रहता है इसीलिए सुबह खाली पेट एक गिलास करेले का जूस पीना चाहिए। इससे शरीर में जमा टॉक्सिन बाहर आ जाता है। करेले का जूस पीने से लिवर की सफाई होती है और इसकी कार्य क्षमता बेहतर होती है।
आंखों के लिए फायदेमंद

करेला आंखों के लिए भी बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है इसीलिए रोजाना एक गिलास करेले का जूस पीना चाहिए। इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है। करेले में विटामिन ए और बीटा कैरोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं जो आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं। करेले का जूस पीने से मोतियाबिंद जैसी आंखों से संबंधित बीमारियां कम होने लगती हैं।
करेले के जूस पीने के बहुत सारे फायदे हैं इसीलिए करेले के जूस को अपने डाइट में जरूर शामिल करें। इससे अनेक तरह की बीमारियां खत्म होती हैं और सर्दियों में बीमारी से लड़ने की क्षमता करेले के जूस में होती है। इस आर्टिकल को दोस्तों के साथ शेयर करें और आर्टिकल को लाइक करना बिल्कुल भी ना भूलें। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट से जुड़े रहे।
