बच्चों के लिए इस वीकेंड पर बनाएं कैरेमल मिल्क टोस्ट Caramel Milk Toast Recipe
ब्रेड से आपने कई सारी डिशेज बनाकर खाई होंगी। लेकिन आज हम कैरेमल मिल्क टोस्ट की रेसिपी के बारे में बताने वाले है।
Caramel Milk Toast Recipe :बच्चों को मीठा खाना बहुत पसंद होता है। चाहे वो चॉकलेट हो या फिर केक बच्चे खूब चाव से खाते है। अब बच्चे रोज कुछ ना कुछ खाने की जिद्द करते ही रहते है। अब ऐसे में रोज- रोज क्या नया बनाएं? आजकल इंस्टाग्राम एक रेसिपी काफी ज्यादा वायरल हो रही है। लोग इसे काफी ज्यादा पसंद भी कर रहे है। ये कैरेमल मिल्क टोस्ट रेसिपी है। इसे आप बच्चों से लेकर बड़ों के लिए बनाकर खिला सकते है। ये रेसिपी झटपट बनकर तैयार हो जाती है। आप इसे बच्चों की टिफिन से लेकर हस्बैंड के ऑफिस से लंच के साथ दे सकते है। ब्रेड से आपने नमकीन के साथ- साथ मीठी डिशेज भी बनाकर खाई होंगी। लेकिन आज हम ब्रेड की मदद से एक मीठी रेसिपी के बारे में बताने वाले है। इसलिए आज हम इसकी रेसिपी आपके लिए लेकर आए है। देर किस बात की चलिए जानते है रेसिपी बनाने के बारे में।
Also read: तीज के व्रत में इन 2 रेसिपी को जरूर करें ट्राई: Hartalika Teej 2024 Recipe
कैरेमल मिल्क टोस्ट रेसिपी: Caramel Milk Toast Recipe

सामग्री
- 4 स्लाइस ब्रेड
- 2 कप दूध
- 2 चम्मच चीनी
- आधा कप मक्खन
- 1 चम्मच वनीला एक्सट्रैक्ट
- 1 चम्मच दालचीनी पाउडर
- एक चुटकी नमक
- 1 कप मिल्कमेड
बनाने का तरीका
- कैरेमल मिल्क टोस्ट बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में 2 कप दूध में चीनी डालकर अच्छे से पकाएं।
- अब गैस पर एक पैन गर्म कर लें। फिर इसमें 2 चम्मच मक्खन डालकर पिघला लें।
- फिर इसमें 2 चम्मच चीनी डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं।
- इसके बाद इसमें 1 चम्मच वनीला एक्सट्रैक्ट और 1 चम्मच दालचीनी पाउडर डालकर अच्छे से पकाएं।
- टोस्टर में मक्खन लगाकर ब्रेड के स्लाइस को डालकर टोस्ट कर लें। अगर आपके पास टोस्टर नहीं है, तो आप तवा पर मक्खन डालकर ब्रेड को सेक सकते है।
- अब मक्खन और चीनी वाले मिश्रण में उबले हुए दूध को डालकर मिलाएं।
- फिर इसमें टोस्ट किए हुए ब्रेड के स्लाइस को डुबो दें।
- कैरेमल मिल्क टोस्ट तैयार है। गरमागरम कैरेमल मिल्क टोस्ट को मिल्कमेड डालकर सर्व करें।
