बच्चों के लिए घर में बनाएं चॉकलेट वेफर रोल, नोट करें रेसिपी: Chocolate Wafer Roll Recipe

इस बार आप बिना ओवन और अंडे के इस्तेमाल से चॉकलेट वेफर रोल मिनटों में तैयार कर सकती है।

Chocolate Wafer Roll Recipe: बच्चे हो या बड़े मीठा खाना सभी को पसंद होता है। उसमें भी अगर चॉकलेट हो, तो बात ही कुछ और है। चॉकलेट मीठे में सभी की पहली पसंद होती है। अक्सर जब भी मैं मार्केट या बेकरी जाती हूं, तो वेफर जरूर लेती हूं। चॉकलेट केक हो या फिर चॉकलेट वेफर सभी को खाना पसंद होता है। लेकिन मार्केट में मिलने वाले वेफर को अंडे के साथ मिलाकर बनाया जाता है। अब ऐसे कुछ लोग होते है. जो अंडा नही खाते है। ऐसे में वह लोग वेफर नही खा पाते है। लेकिन अब ऐसा नही होगा। आज हम आपको बिना अंडा और ओवन के इस्तेमाल के वेफर रोल बनाने की रेसिपी बताने वाले है। जी, हां अब आप चॉकलेट वेफर बिना अंडा और ओवन के इस्तेमाल से बना सकते है। घर पर बहुत ही आसानी से वेफर रोल तैयार कर सकते है। देर किस बात की चलिए जानते है रेसिपी बनाने के बारे में।

Also read: जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए लगाएं धनिया पंजीरी का भोग

Chocolate Wafer Roll Recipe

सामग्री

  • 2 कप मैदा
  • 1 कप कोको पाउडर
  • 1 कप चीनी पाउडर
  • 1 कप मेल्टेड मक्खन
  • 1 कप दूध
  • 2 चम्मच वनीला एसेंस
  • चुटकीभर नमक
  • 1 चम्मच बेकिंग पाउडर

बनाने का तरीका

  • चॉकलेट वेफर रोल बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में मैदा, कोको पाउडर, चीनी पाउडर, बेकिंग सोडा और चुटकीभर नमक डालकर मिला लें।अब इस मिश्रण में मक्खन को पिघलाकर डाल दें। फिर इस मिश्रण को तब तक मिलाएं। जब तक की ये क्रम्बल्स ना हो जाएं। इस मिश्रण में वनीला एसेंस और दूध डालकर एक डो तैयार कर लें।
  • अब इस डो को 10 मिनट के लिए ढककर सेट होने के लिए रख दें। 20 मिनट के बाद डो से छोटी- छोटी लोईयां बना लें।
  • फिर चकले पर इन लोईयों को बेलन की मदद से पतली और लम्बी स्ट्रिप्स में बेल लें। ध्यान रहें स्ट्रिप्स को पतला ही बेले। ऐसा करने से वेफर क्रिस्पी बनेंगे। अब इसे लंबी और गोल स्टिक में रोल कर लें। इसके बाद गैस पर एक नॉन स्टिक पैन को गर्म कर लें।
  • फिर इसमें तैयार किए हुए सारे रोल्स को डालकर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेक लें।
  • ध्यान रहें वेफर पकने में वक्त लगेगा। इसलिए जल्दीबाजी में वेफर को कच्चा पैन से ना निकाल लें।
  • पकने के बाद सारे रोल्स को प्लेट में निकाल लें। अब गैस पर एक पैन में 2 कप पानी डालकर गर्म कर लें। इसके बाद एक बाउल में चॉकलेट निकलाकर इसके टुकड़ें कर लें। फिर इस बाउल को गर्म पानी रखकर मेल्ट कर लें।
  • अब पके हुए वेफर रोल्स पर मेल्ट चॉकलेट को डाल दें।फिर इसे 2 घंटे के लिए फ्रिजर में रख दें। 2 घंटे के बाद बच्चों को सर्व करें चॉकलेट वेफर रोल्स।