पीसीओएस से पीड़ित महिलाएं नाश्ते में इन चीजों को करें शामिल: Healthy Breakfast Ideas for Pcos
पीसीओएस से पीड़ित महिलाओं को सुबह नाश्ते में इन चीजों को शामिल करने से काफी मदद मिलेंगी।
Healthy Breakfast Ideas for Pcos: पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम(पीसीओएस) महिलाओं में होने वाली एक स्वास्थ्य समस्या है। इस समस्या में महिलाओं को पीरियड्स से संबंधित समस्या से जुझना पड़ता है। इसके साथ- साथ ये परेशानी ओवरऑल हेल्थ को भी प्रभावित करता है। पीसीओएस की वजह से महिलाओं में वजन बढ़ना, इनफर्टिलिटी, बाल झड़ना, प्रेग्नेंसी से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से ठीक होने के लिए महिलाओं को खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव करने की सलाह दी जाती है। ये करने से काफी हदतक परेशानी को कम करने में मदद मिलती है। इसलिए आज हम पीसीओएस के दौरान महिलाओं को नाश्ते में किन- किन चीजों को शामिल करना चाहिए। ये बताने वाले है। तो चलिए जानते है।
Also read: रोजाना तांबे की बोतल से पानी पीना कितना सुरक्षित? जानें इसके नुकसान: Copper Water Bottle
चने का सलाद

पीसीओएस को कंट्रोल करने के लिए सुबह नाश्ते में चने के सलाद को शामिल कर सकते है। चना में प्रोटीन भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। ये पाचन को दुरूस्त करने और वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है। ऐसे में सुबह के नाश्ते में उबले हुए चने में बारीक कटा हुआ खीरा, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च को हल्के मसालें के साथ मिलाकर खा सकते है।
वेजिटेबल ओट्स

वेजिटेबल ओट्स फाइबर का एक अच्छा स्त्रोत है। ये डाइजेशन को बेहतर बनाता है। साथ ही इसका सेवन करने से लंबे समय तक भूख भी नही लगती है। वेजिटेबल ओट्स में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें विटमिन और मिनरल्स मौजूद होते है। ये ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाने में काफी मदद करता है।
बेसन या मूंग दाल का चीला

बेसन और मूंग दाल दोनों में ही प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इनका सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रखने में मदद मिलती है। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। साथ ही पीसीओएस की समस्या को भी कंट्रोल करने में मदद मिलती है। ऐसे में आप सुबह के नाश्ते में बेसन या मूंग दाल के साथ खूब सारी सब्जियां को मिलाकर चीला बना सकते है।
वेजिटेबल ऑमलेट

अंडा प्रोटीन का बेहतरीन स्त्रोत है। ऐसे में जो महिलाएं पीसीओएस की समस्या से पीड़ित है। उनके लिए ये ब्रेकफास्ट का हेल्दी विकल्प है। अंडे का सेवन करने से हार्मोन्ल संतुलित करने में काफी मदद मिलती है। साथ ही वजन भी कंट्रोल होता है। ऐसे में आप अंडे में खूब सारी सब्जियों को मिलाकर ऑमलेट तैयार कर सकते है।
क्विनोआ उपमा

क्विनोआ उपमा में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करता है। ये पीसीओएस रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। क्विनोआ में प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, ये ओवरऑल हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है। इसको नाश्ते में खाने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है और वजन कम करने में मदद मिलती है। आप क्विनोआ में मशरूम,टमाटर, ब्रोकली, गाजर, मटर बीन्स जैसी सब्जियों को मिलाकर क्विनोआ उपमा बनाकर खा सकते है।
