साफ़ सफाई तो कर ली, की साफ़ थी वो चीजें जिनसे की है घर की सफाई
क्या कभी आपने सोचा है साफ़ सफाई के लिए इस्तेमाल में लायी जाने वाली ये चीजें भी सफाई मांगती हैं। क्या कभी किसी गंदे टूथब्रश से आप अपने दांत साफ़ करना चाहेंगे।
Deep Cleaning Hacks: जहां साफ़ सफाई होती है वहां बीमारियां बिलकुल नहीं टिकती। मौसम चाहे कोई सा भी हो, घर में साफ़ सफाई बनाये रखना हमारे लिए बहुत जरुरी है। साफ़ सफाई के लिए इस्तेमाल होने वाली चीजें हम ढूंढ ढूंढ कर लाते हैं जिस से सफाई अच्छी तरह हो पाए। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है साफ़ सफाई के लिए इस्तेमाल में लायी जाने वाली ये चीजें भी सफाई मांगती हैं। क्या कभी किसी गंदे टूथब्रश से आप अपने दांत साफ़ करना चाहेंगे। क्या आप चाहेंगे की आपको टॉयलेट साफ़ करने वाले ब्रश में गीलापन जमा हो। आज हम आपके लिए कुछ ऐसी ट्रिक्स ले कर आये हैं,
जो आपके घर में इस्तेमाल होने वाले सफाई के सामन को डीप क्लीन कर देंगी।
Also read: कपड़ो की चमकती सफाई के लिए अपनाएं ये 7 तरीके
कंघी

बालों की खूबसूरती बढ़ाती कंघी हर घर में इस्तेमाल की जाती है। आपके बाल लम्बे हो छोटे हो या सर पर बचे हो किसी बात हो किसी पुरुष के छोटे बालों की। कंघी हर कसी के काम आती है। बालों में जमा पसीना, डैंड्रफ या टूटे हुए छोटे बाल सब कुछ कंघी में धीरे धीरे जमा हो जाता है। जसिकी वजह से कंघी चिपचिपी और काली नज़र आने लगती है। इस तरह की कंघी इस्तेमाल में लाने पर आपको बैक्टीरियल या फंगल इन्फेक्शन होने के चांस बढ़ जाते हैं। हफ्ते में दो बार हेयर ब्रश और कंघी को बिना इस्तेमाल किये हुए टूथ ब्रश से अच्छी तरह साफ़ करें और कुछ देर के लिए कंघी को पानी में भिगो कर रख दें।
टूथ ब्रश

टूथ ब्रश का साफ़ और बैक्टीरिया फ्री रखने का सबसे अच्छा तरीका है हर इस्तेमाल के बाद उसे थोड़े गुनगुने पानी से धो कर धूप में सूखा लिया जाए और कभी भी टूथ ब्रश को वाशरुम में ना रखें अलग से एक बॉक्स लें और ब्रश सुखाने के बाद किसी साफ़ जगह पर उस बॉक्स को बंद कर के रख दें। ध्यान रहे ब्रश पूरी तरह से सूख चूका हो तब ही इसे बंद करें।
बर्तन साफ़ करने वाला स्पंज

बर्तन साफ़ करने वाले स्पंज में ना जाने कितने की बैक्टीरिया पनपते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है इसका गीला रहना और लगातार इस्तेमाल होना। इसका रंग अक्सर गहरा होता है सिलिये हम इसमें जमा गन्दगी नहीं देख पाते हैं और लामनबे समय तक इसका इस्तेमाल करते हैं। बर्तन साफ़ करने के बाद इस स्पंज को अच्छी तरह साफ़ कर के पानी निकाल कर धूप में या धूप न होने पर खुली जगह पर सुखाने के लिए रख दें। हो सके तो दो अलग अलग स्पंज रखें ताकि एक के गीले होने पर दूसरे सूखे हुए स्पंज का इस्तेमाल किया जा सके।
टॉयलेट ब्रश

टॉयलेट ब्रश को एक डिसइंफेक्टेंट से धो कर बालकनी या छत के कोने में रख कर सुखाना बहुत जरुरी है ताकि इस में कीटाणु ना पनपे और हमें किसी भी तरह का बैक्टीरियल और फंगल इन्फेक्शन ना हो। ख़ास तौर पर इसे सुखाने के बाद ही वाशरूम में वापस रखें और ध्यान रहे की वाशरूम इस्तेमाल करने के बाद उसके फर्श को सुखाना भी बहुत जरुरी है।
