Overview:
लिपस्टिक, लाइनर, काजल के साथ ही अब ब्लश भी मेकअप का अहम हिस्सा हो गया है। गुलाबी गाल और नाक पर हल्का सा पिंक ग्लो आपके लुक में चार चांद लगा देता है। लेकिन अगर आप चेहरे पर बहुत ज्यादा केमिकल नहीं लगाना चाहती हैं तो आप घर में ही नेचुरल ब्लश बना सकती हैं।
Homemade Natural Blush: पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की बात करें या बॉलीवुड की ब्यूटिफुल गर्ल जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे या जैकलिन फर्नांडीस की। इन सभी के मेकअप में जो सबसे खास बात है वो है इनके गालों पर लगाया गया पिंक ब्लश। दरअसल, आपके लुक में मेकअप का अहम रोल होता है। लिपस्टिक, लाइनर, काजल के साथ ही अब ब्लश भी मेकअप का अहम हिस्सा हो गया है। गुलाबी गाल और नाक पर हल्का सा पिंक ग्लो आपके लुक में चार चांद लगा देता है। लेकिन अगर आप चेहरे पर बहुत ज्यादा केमिकल नहीं लगाना चाहती हैं तो आप घर में ही नेचुरल ब्लश बना सकती हैं। यह ब्लश न सिर्फ आपको नेचुरल ग्लो देगा, बल्कि काफी बजट फ्रेंडली ऑप्शन भी है। चलिए आज आपको बताते हैं स्टेप बाय स्टेप ब्लश बनाने का तरीका।
ऐसे बना सकते हैं ब्लश

घर पर ब्लश बनाने के लिए आपको चाहिए हिबिस्कस फ्लॉवर यानी गुड़हल के फूल। अब जानते हैं इसे बनाने के स्टेप।
स्टेप 1
सबसे पहले आप एक टीस्पून हिबिस्कस फ्लॉवर पाउडर या फिर 4 से 5 हिबिस्कस के सूखे फूल लें। एक टीस्पून कॉर्नफ्लॉवर और आधा टीस्पून एसेंशियल ऑयल लें। ये सभी चीजें आपको घर में आसानी से मिल जाती हैं।
स्टेप 2
अब हिबिस्कस के फूलों को लेें और एक ग्रांइडर में इन्हें पीस लें। इसका एक फाइन पाउडर बना लें। ध्यान रखें इसमें आपको एक भी बूंद पानी नहीं डालना है। न ही कुछ और मिलाएं।
स्टेप 3
अब इस पाउडर को बारीक छलनी से छान लें। इस पाउडर में कोई भी ठोस या बड़े कण नहीं होने चाहिए। क्योंकि ये आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे रेशेज होने का खतरा भी रहता है।
स्टेप 4
अब एक साफ बाउल लें। इसमें हिबिस्कस पाउडर और कॉर्नफ्लॉवर को अच्छे से मिक्स कर लें। आप स्पून या ब्रश का उपयोग कर सकते हैं। इसमें एसेंशियल ऑयल मिलाएं।
स्टेप 5
अब आप इस मिक्सचर को एक साफ बॉक्स में निकाल लें। ध्यान रखें कि बॉक्स साफ हो और इसमें नमी न हो। नहीं तो आपका ब्लश खराब हो सकता है।
स्टेप 6
तैयार है आपका नेचुरल ब्लश। आप इस ब्लश को बिना किसी डर के यूज कर सकती हैं। इससे आपको नेचुरल ग्लो मिलेगा। साथ ही यह आपकी स्किन को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है।
हिबिस्कस के फूलों का स्किन पर असर

हिबिस्कस के फूल स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। इसमें विटामिन ई के साथ ही एंटी-एजिंग गुण होते हैं। इनसे स्किन पर ग्लो और निखार आता है। इसके फूलों में विटामिन सी भी होता है, जो स्किन के कई परेशानियों को दूर करता है। इससे स्किन पर इवन टोन आता है।
