Deep Cleaning Hacks
Cleaning Photo Credit : Shutterstock

साफ़ सफाई तो कर ली, की साफ़ थी वो चीजें जिनसे की है घर की सफाई

क्या कभी आपने सोचा है साफ़ सफाई के लिए इस्तेमाल में लायी जाने वाली ये चीजें भी सफाई मांगती हैं। क्या कभी किसी गंदे टूथब्रश से आप अपने दांत साफ़ करना चाहेंगे।

Deep Cleaning Hacks: जहां साफ़ सफाई होती है वहां बीमारियां बिलकुल नहीं टिकती। मौसम चाहे कोई सा भी हो, घर में साफ़ सफाई बनाये रखना हमारे लिए बहुत जरुरी है। साफ़ सफाई के लिए इस्तेमाल होने वाली चीजें हम ढूंढ ढूंढ कर लाते हैं जिस से सफाई अच्छी तरह हो पाए। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है साफ़ सफाई के लिए इस्तेमाल में लायी जाने वाली ये चीजें भी सफाई मांगती हैं। क्या कभी किसी गंदे टूथब्रश से आप अपने दांत साफ़ करना चाहेंगे। क्या आप चाहेंगे की आपको टॉयलेट साफ़ करने वाले ब्रश में गीलापन जमा हो। आज हम आपके लिए कुछ ऐसी ट्रिक्स ले कर आये हैं,

जो आपके घर में इस्तेमाल होने वाले सफाई के सामन को डीप क्लीन कर देंगी।

Comb
Comb your hair with a clean comb

बालों की खूबसूरती बढ़ाती कंघी हर घर में इस्तेमाल की जाती है। आपके बाल लम्बे हो छोटे हो या सर पर बचे हो किसी बात हो किसी पुरुष के छोटे बालों की। कंघी हर कसी के काम आती है। बालों में जमा पसीना, डैंड्रफ या टूटे हुए छोटे बाल सब कुछ कंघी में धीरे धीरे जमा हो जाता है। जसिकी वजह से कंघी चिपचिपी और काली नज़र आने लगती है। इस तरह की कंघी इस्तेमाल में लाने पर आपको बैक्टीरियल या फंगल इन्फेक्शन होने के चांस बढ़ जाते हैं। हफ्ते में दो बार हेयर ब्रश और कंघी को बिना इस्तेमाल किये हुए टूथ ब्रश से अच्छी तरह साफ़ करें और कुछ देर के लिए कंघी को पानी में भिगो कर रख दें।

washroom
keep it away from washroom

टूथ ब्रश का साफ़ और बैक्टीरिया फ्री रखने का सबसे अच्छा तरीका है हर इस्तेमाल के बाद उसे थोड़े गुनगुने पानी से धो कर धूप में सूखा लिया जाए और कभी भी टूथ ब्रश को वाशरुम में ना रखें अलग से एक  बॉक्स लें और ब्रश सुखाने के बाद किसी साफ़ जगह पर उस बॉक्स को बंद कर के रख दें। ध्यान रहे ब्रश पूरी तरह से सूख चूका हो तब ही इसे बंद करें।

Sponge
Sponge should be replace frequently

बर्तन साफ़ करने वाले स्पंज में ना जाने कितने की बैक्टीरिया पनपते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है इसका गीला रहना और लगातार इस्तेमाल होना। इसका रंग अक्सर गहरा होता है सिलिये हम इसमें जमा गन्दगी नहीं देख पाते हैं और लामनबे समय तक इसका इस्तेमाल करते हैं। बर्तन साफ़ करने के बाद इस स्पंज को अच्छी तरह साफ़ कर के पानी निकाल कर धूप में या धूप न होने पर खुली जगह पर सुखाने के लिए रख दें। हो सके तो दो अलग अलग स्पंज रखें ताकि एक के गीले होने पर दूसरे सूखे हुए स्पंज का इस्तेमाल किया जा सके।

Toilet Brush
clean it nicely

टॉयलेट ब्रश को एक डिसइंफेक्टेंट से धो कर बालकनी या छत के कोने में रख कर सुखाना बहुत जरुरी है ताकि इस में कीटाणु ना पनपे और हमें किसी भी तरह का बैक्टीरियल और फंगल इन्फेक्शन ना हो। ख़ास तौर पर इसे सुखाने के बाद ही वाशरूम में वापस रखें और ध्यान रहे की वाशरूम इस्तेमाल करने के बाद उसके फर्श को सुखाना भी बहुत जरुरी है।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...