प्रेग्नेंसी में डेंगू के इन लक्षणों को न करें इग्नोर, वरना बढ़ सकती है समस्याएं
Dengue Symptoms During Pregnancy : गर्भावस्था में डेंगू बुखार होने पर स्थिति गंभीर हो सकती है। आइए जानते हैं इसके लक्षणों के बारे में विस्तार से-
Dengue Symptoms During Pregnancy: गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं, जिसमें सामान्य सर्दी जुकाम से लेकर गंभीर परेशानियां भी शामिल है। गर्भावस्था के दौरान छोटी-छोटी परेशानियों का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी हो जाता है, ताकि स्थिति को गंभीर होने से रोका जा सके। इन स्थितियों में डेंगू भी शामिल है। प्रेग्नेंसी में डेंगू होना काफी खतरनाक माना जाता है, इसके लक्षणों पर ध्यान देकर आप स्थिति की गंभीरता को रोक सकते हैं। आइए जानते हैं प्रेग्नेंसी में डेंगू के क्या लक्षण होते हैं?
Also read: पुरुषों के लिए कोरियन स्किन केयर रूटीन की स्टेप बाई स्टेप गाइड
शरीर का तापमान काफी बढ़ जाना

प्रेग्नेंसी के दौरान या फिर सामान्य लोगों को डेंगू होने पर बुखार होना सबसे आम लक्षणों में से एक होता है। इस स्थिति में बुखार काफी तेज और अचानक से बढ़ जाता है। साथ ही मरीजों को ठंड भी लगने लगती है। अगर आपको तेज बुखार के साथ ठंड लग रही है, तो इस स्थिति में एक बार अपने डॉक्टर से जांच जरूर करा लें।
तेज सिरदर्द होना
डेंगू बुखार की स्थिति में मरीजों को काफी तेज सिरदर्द की परेशानी हो सकती है। विशेष रूप से आंखों के पीछे काफी दर्द होता है। अगर आपको ऐसे संकेत नजर आ रहे हैं, तो एक बार अपने एक्सपर्ट से मदद लें। ताकि स्थिति की गंभीरता को कम किया जा सके।
मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द

डेंगू में अक्सर मांसपेशियों और जोड़ों में काफी तेज होता है। गर्भावस्था के दौरान अगर आपको ऐसे संकेत मिल रहे हैं, तो एक बार जांच जरूर करा लें। ताकि गर्भावस्था के दौरान आपको किसी तरह की तकलीफ का अनुभव न हो सके।
स्किन पर चकत्ते होना
स्किन पर लाल रंग के चकत्ते या फिर रैशेज होना भी डेंगू के लक्षणों में से एक हो सकता है। अगर आपको ऐसे लक्षण नजर आ रहे हैं, तो फौरन अपने डॉक्टर की मदद लें। ताकि तुरंत आपका इलाज हो सके।
थकान और कमजोरी होना
काफी ज्यादा थकान और कमजोरी जैसा महसूस होना भी डेंगू के लक्षण हो सकते हैं। प्रेग्नेंसी में कई लोगों को थकान और कमजोरी होता है, जिसे वे अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। अगर आप इस तरह के लक्षणों को इग्नोर कर रहे हैं, तो फौरन अपने डॉक्टर की मदद लें। ताकि तुरंत आपका इलाज शुरू हो सके।

उल्टी और मतली
गर्भावस्था के दौरान कई महिलाओं को मतली और उल्टी जैसा अनुभव होता है। वहीं, डेंगू बुखार होने पर भी ऐसे संकेत दिखते हैं, जिसकी वजह से कई लोगों को डेंगू पर शक नहीं जाता है। लेकिन अगर बिना वजह बार-बार उल्टी और मतली की समस्या हो रही है, तो आपको एक बार अपने एक्सपर्ट की सलाह लेने की जरूरत होती है।
कुछ महत्वपूर्ण सावधानियां
- इन लक्षणों में से किसी भी तरह का लक्षण अगर आपको नजर आए, तो तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लें।
- डेंगू संक्रमण से बचने के लिए मच्छरों से बचाव के उपायों को अपनाएं, जैसे- मच्छरदानी का उपयोग, शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनना और मच्छरों को दूर भगाने की क्रीम का इस्तेमाल करें।
- प्रेग्नेंसी के दौरान डेंगू से संबंधित जटिलताओं को रोकने के लिए समय पर चिकित्सक की सलाह लें। ताकि स्थिति को गंभीर होने से रोका जा सके।
