Dengue Diet: डेंगू के केस लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। अभी तक कोई ऐसी सिंगल दवाई नहीं आई है जो डेंगू को ठीक कर सके। इसका इलाज कुछ समय के लिए चलता है और अगर आप इस बीमारी से प्रभावित हो जाते हैं तो आप को लंबे समय तक शारीरिक थकान और कुछ लक्षणों का सामना करना पड़ेगा जिससे आप न केवल शारीरिक रूप से प्रभावित होंगे बल्कि मानसिक रूप से भी आपको काफी कुछ झेलना पड़ेगा। जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है उन्हें इस तरह की बीमारियों का खतरा और ज्यादा बढ़ जाता है इसलिए आपको अपनी इम्यूनिटी तेज करने के लिए कुछ घरेलू हर्बल ड्रिंक का सेवन करना चाहिए। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं यह ड्रिंक्स।
गिलोय का जूस

गिलोय एक ऐसी हर्ब है जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के साथ साथ आपके शरीर की इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाती है। इसका सेवन करने से आपका शरीर डेंगू से लड़ने के लिए तैयार हो जाता है। इसे बनाने के लिए आपको गिलोय के पेड़ से दो टहनियां लेनी हैं और उनको पानी में डाल कर उबाल लेना है। जब यह पानी हल्का गर्म रह जाए तब इसको पी लें। इस रस को जरूरत से ज्यादा न पिएं।
पपीते के पत्ते का जूस

पपीते के पत्ते से प्लेटलेट को बढ़ाया जा सकता है जो डेंगू के दौरान कम हो जाती हैं। कुछ पपीते के पत्तों को कूट लें और उनका रस निकाल लें। केवल थोड़ी सी मात्रा में इस रस को पी लें। यह हो सकता है आपको पसंद न आए लेकिन आपके शरीर की इम्यूनिटी को प्लेटलेट के लिए यह काफी लाभदायक रहने वाला है।
ताजा अमरूद का रस

अमरूद का जूस विटामिन सी से भरपूर होता है और इस समय आप के शरीर को इम्यूनिटी की काफी ज्यादा जरूरत होती है। इस समय आप को पैकेट बंद अमरूद जूस की नहीं बल्कि ताजे अमरूद के जूस की जरूरत होती है इसलिए आप को ताजा फल लाकर उसका जूस निकाल कर पीना चाहिए। अगर जूस नहीं पीना चाहते हैं तो आप अमरूद को भी खा सकते हैं।
तुलसी का पानी

तुलसी के पत्तों को डेंगू से बचाव करने का एक अच्छा तरीका माना जाता है। तुलसी के रस का सेवन करने से शरीर की इन्फेक्शन से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है और आपका शरीर रिकवर भी अच्छे से होने लगता है। सबसे पहले आपको कुछ ताजा तुलसी के पत्ते ले लेने हैं और उन्हें थोड़े से पानी के साथ उबाल लेना है। इसमें आप चाहें तो थोड़ा सा नींबू का रस या फिर शहद भी मिला सकते हैं।
करेले का जूस

करेले का जूस कड़वा होता है और इसी कड़वेपन के कारण इसमें इतने सारे शारीरिक लाभ मौजूद होते हैं। यह स्वस्थ आदमी को भी पीना चाहिए ताकि स्वास्थ्य अच्छा बना रहे। केरेले का जूस पीने से डेंगू वायरस शरीर में ज्यादा नहीं फैलता है। इस जूस को बनाने के लिए आप को सबसे पहले करेले को छील लेना है और स्किन उतार लेनी है। इसके बाद इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इसमें एक गिलास पानी एड करें और अच्छे से ब्लेंड कर लें। ब्लेंड करने के बाद लिक्विड को छान लें। इस जूस को पी लें।