मच्छर के डंक से बढ़ता है डेंगू का खतरा, इन आयुर्वेदिक तरीकों से करें बचाव: Ayurvedic Remedy for Dengue
Ayurvedic Remedy for Dengue

ये घरेलू नुस्खे काम आएंगे मच्छरों के डंक से बचाव के लिए

मच्छरों के डंक से कई तरह की परेशानियों का खतरा रहता है। ऐसे में आपके लिए घरेलू असरदार साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में-

Ayurvedic Remedy for Dengue: इन दिनों मच्छरों का आतंक काफी तेजी से फैल रहा है। मच्छरों के काटने से कई तरही की घातक बीमारियां जैसे- डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया इत्यादि का खतरा रहता है। इस स्थिति में मच्छरों से बचने की जरूरत होती है। मच्छरों से बचाव के लिए कई लोग केमिकलयुक्त क्वाइल, री-फिल, अगरबत्ती का इस्तेमाल करते हैं। इन चीजों से निकलने वाले धुएं की वजह से सेहत को काफी ज्यादा खतरा रहता है। मुख्य रूप से जिन लोगों को सांस से जुड़ी बीमारियां होती हैं, उन्हें इस तरह के उत्पादन का प्रयोग न करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आपको मच्छर काटने से बचाव के लिए कुछ घरेलू उपायों का सहारा लेने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं मच्छरों के काटने से बचाव के घरेलू उपाय क्या हैं?

नीम की पत्तियों से भगाएं मच्छर

Ayurvedic Remedy for Dengue
Ayurvedic Remedy for Dengue-neems

मच्छरों के डंक से बचने के लिए आप तुलसी की पत्तियों का प्रयोग कर सकते हैं। नीम की पत्तियों से आपके ब्लड की कोशिकाओं में वृद्धि होती है। साथ ही यह प्लेटलेट्स काउंट को बढ़ावा दे सकता है। इसका प्रयोग करने के लिए नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर इसे पिएं। साथ ही आप स्किन पर नीम ऑयल लगाएं। इससे मच्छर दूर भागेंगे।

एलोवेरा का करें प्रयोग

मच्छरों के काटने से स्किन पर रैशेज और खुजली होने लगती हैं। इस स्थिति में आप एलोवेरा जेल का प्रयोग कर सकते हैं। इसके आपको मच्छरों के डंक से होने वाली खुजली और रैशेज से आराम मिलता है। इसके लिए एलोवेरा जेल को पीसकर इसका पेस्ट अपने प्रभावित स्किन पर लगाएं और कुछ समय के लिए छोड़ दें। इससे सूजन और जलन से आराम मिलेगा।

aloevera
aloevera

लहसुन है प्रभावी

मच्छरों के काटने से बचाव के लिए आप लहसुन का प्रयोग करें। लहसुन की भीनी खुशबू मच्छर के डंक से आपको सुरक्षित रख सकती है। इसके लिए लहसुन का पीसकर इसका पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को स्किन के खुले हिस्से पर लगाएं, इससे आपको मच्छर नहीं काटेंगे। वहीं, इस पेस्ट के प्रयोग से मच्छर काटने के बाद होने वाली खुजली और रैशेज से भी आराम मिलेगा।

garlic
Ayurvedic Remedy for Dengue-garlic

तुलसी की पत्तियां

मच्छर के डंक से बचने के लिए आप तुलसी की पत्तियों का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए तुलसी की पत्तियों को पीसकर इसका रस निकाल लें। अब इस रस को स्किन पर लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। खासतौर पर जब आपका बच्चा खेलने के लिए बाहर जाता है, तो आप नुस्खे को आजमा सकते हैं। इससे मच्छर दूर भागेंगे। साथ ही रैशेज और खुजली से भी आराम मिलता है।

tulsi
tulsi

नारियल तेल और कपूर

मच्छर के डंक से बचाव के लिए नारियल तेल और कपूर का मिश्रण भी प्रभावी है। इसके लिए नारियल तेल में थोड़ा सा कपूर पाउडर मिक्स कर लें। अब इस तेल को स्किन पर लगाएं। इससे मच्छरों से सुरक्षित रहा जा सकता है।

Coconut Oil
Ayurvedic Remedy for Dengue-Coconut Oil

मच्छरों के काटने से होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए आप इन असरदार प्रभावी उपायों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी किसी वजह से बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...

Leave a comment