Pregnancy
Dangue Diet Credit: Istock

Overview: प्रेग्नेंसी में डेंगू हो जाए तो घबराएं नहीं, बल्कि अपनाएं ये आयुर्वेदिक डाइट

प्रेग्‍नेंसी में डेंगू और बुखार से बचाव के लिए आयुर्वेदिक डाइट और सावधानियां महत्वपूर्ण हैं। इन चीजों का उपयोग कर प्‍लेटलेट्स बढ़ाई जा सकती हैं।

Dengue In Pregnancy: प्रेग्‍नेंसी किसी भी महिला के जीवन का एक महत्वपूर्ण और नाजुक दौर होता है, जिसमें स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। इस दौरान कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, जिनमें बुखार एक प्रमुख चिंता का विषय है, खासकर जब यह डेंगू या मलेरिया जैसे संक्रमणों के कारण हो। प्रेग्‍नेंसी में बुखार को नियंत्रित करना बेहद जरूरी होता है। इस स्थिति में दवाईयों का सेवन भी खतरनाक हो सकता है। लेकिन आयुर्देक ट्रीटमेंट और डाइट से जल्‍द रिकवरी की जा सकती है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में। 

क्‍या है डेंगू फीवर

प्रेग्‍नेंसी में करें डेंगू से बचाव
What is dengue fever

डेंगू एक वायरल संक्रमण है, जो एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। इसके लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द, चकत्ते और हल्के रक्तस्राव की समस्या शामिल हैं। गंभीर मामलों में, डेंगू हैमरेजिक बुखार या डेंगू शॉक सिंड्रोम का रूप ले सकता है, जो मां और शिशु दोनों के लिए खतरनाक हो सकता है।

प्रेग्‍नेंसी में बुखार के प्रभाव

बुखार के कारण शरीर में पानी की कमी, हार्ट रेट में वृद्धि और अन्य जटिलताएं हो सकती हैं। डेंगू और मलेरिया जैसे रोगों में गंभीर लक्षणों के कारण स्थिति और खराब हो सकती है। प्रेग्‍नेंसी में तेज बुखार समय से पहले प्रसव, कम वजन वाले बच्चे का जन्म, जन्मजात संक्रमण और गर्भपात का खतरा बढ़ा सकता है

डेंगू के लक्षण

– हाई फीवर

– तेज सिर में दर्द

– आंखों के पीछे दर्द

– ज्‍वॉइंट और मसल्‍स पेन

– शरीर में खुजली

– ब्‍लीडिंग

– चक्‍कर

– उल्‍टी

डेंगू से बचाव के उपाय

प्रेग्‍नेंसी में करें डेंगू से बचाव
Measures to prevent dengue

प्रेग्‍नेंसी में डेंगू और मलेरिया से बचने के लिए मच्छरों से बचाव सबसे महत्वपूर्ण है।

मच्छर भगाने वाली क्रीम का उपयोग: प्रेग्‍नेंट महिलाओं के लिए सुरक्षित मच्छर भगाने वाली क्रीम का उपयोग करें। इसे त्वचा और कपड़ों पर लगाएं।

सुरक्षात्मक कपड़े पहनें: लंबी आस्तीन के कपड़े, पायजामा और मोजे पहनें। हल्के रंग के कपड़े मच्छरों को कम आकर्षित करते हैं।

मच्छरदानी का उपयोग: सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें, खासकर उन क्षेत्रों में जहां डेंगू और मलेरिया का खतरा अधिक है।

मच्छरों के प्रजनन स्थल हटाएं: घर के आसपास इकट्ठा हुए पानी को हटाएं, नालियों को साफ करें और पानी के बर्तनों को ढककर रखें।

समय का रखें ध्‍यान: डेंगू और मलेरिया फैलाने वाले मच्छर सुबह और शाम के समय अधिक सक्रिय होते हैं। इस समय घर के अंदर रहें।

प्रेग्‍नेंसी में बुखार को करें मैनेज

हाइड्रेटेड रहें: खूब सारा पानी और तरल पदार्थ पिएं। बुखार के कारण डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है।

आराम करें: शरीर को संक्रमण से लड़ने के लिए पर्याप्त आराम की जरूरत होती है। भारी काम से बचें।

तापमान की निगरानी: अपने तापमान और अन्य लक्षणों पर नजर रखें। यदि बुखार बढ़ता है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

चिकित्सक से परामर्श: बुखार होने पर तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें। वे सुरक्षित दवाएं और उपचार सुझा सकते हैं।

आयुर्वेदिक डाइट और घरेलू उपाय

आयुर्वेद में कुछ जड़ी-बूटियां और घरेलू उपाय डेंगू के लक्षणों को कम करने और रिकवरी में मदद कर सकते हैं। हालांकि, इनका उपयोग करने से पहले चिकित्सक की सलाह जरूरी है।

पपीते के पत्ते: पपीते के पत्तों का रस प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने में मदद कर सकता है। इसे सीमित मात्रा में और चिकित्सक की सलाह पर लें।

गिलोय: गिलोय इम्यून सिस्टम को मजबूत करने और बुखार कम करने में सहायक हो सकता है।

तुलसी: तुलसी के पत्तों का काढ़ा या चाय एंटीवायरल गुणों के कारण शरीर को राहत दे सकती है।

हल्दी और नीम: हल्दी और नीम की चाय या पानी में मिलाकर उपयोग करने से सूजन कम हो सकती है।

मोरिंगा: मोरिंगा के पत्ते पोषण प्रदान करते हैं और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

दही का सेवन करें: डेंगू होने पर शरीर काफी कमजोर हो जाता है। ऐसी स्थिति में दही का सेवन करें।

बकरी का दूध: इस स्थिति में बकरी का दूध फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन और मिनिरल होते हैं।