prenatal yoga
pregnancy yoga poses Credit: Istock

प्रेग्‍नेंसी हर महिला के लिए बेहद खास होती है। कुछ महिलाएं इस फेज में समस्‍याओं का अनुभव करती हैं तो कुछ इसे पूरी तरह से इंज्‍वॉय करती हैं। इस दौरान महिलाएं कई तरह के शारीरिक और मानसिक परिवर्तनों का सामना करती हैं। जिनमें से एक है बढ़ता वजन और स्‍ट्रैस। अधिकांश महिलाएं बॉलीवुड एक्‍ट्रेस और मॉडल्‍स की तरह प्रेग्‍नेंसी के दौरान खुद को फिट और हेल्‍दी बनाए रखना चाहती हैं। लेकिन प्रेग्‍नेंसी के समय होने वाली समस्‍याओं और सही गाइडेंस न मिल पाने की वजह से अधिकांश महिलाएं किसी भी तरह के हेल्‍दी रुटीन को फॉलो नहीं कर पातीं। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपना प्रीनेटल योग रुटीन शेयर किया था। जिसमें उन्‍होंने प्रीनेटल योग के बेनिफिट्स के बारे में भी बताया है। यदि आप भी प्रेग्‍नेंसी के दौरान दीपिका की तरह फिट रहना चाहती हैं तो इन योगा पोजेज को अपने रुटीन में शामिल कर सकते हैं।

क्‍या है प्रीनेटल योग

प्रेग्‍नेंसी में करें योगा
What is prenatal yoga

प्रेग्‍नेंसी के दौरान किए जाने वाले योगाभ्‍यास को प्रीनेटल योग कहा जाता है। प्रेग्‍नेंसी में महिलाओं को शारीरिक रूप से एक्टिव रहने की सलाह दी जाती है लेकिन कुछ प्रकार की हैवी एक्‍सरसाइज करने की मनाही होती है। इस स्थिति में महिलाओं को शरीर पर अत्‍यधिक दबाव न डालते हुए प्रीनेटल योग करना चाहिए। इससे न सिर्फ बढ़ते वजन को नियंत्रित करने में मदद मिलती है बल्कि शरीर भी लचीला हो जाता है।

Also Read: प्रेग्नेंसी में डेंगू के इन लक्षणों को न करें इग्नोर, वरना बढ़ सकती है समस्याएं: Dengue Symptoms During Pregnancy

प्रीनेटल पिलेट्स

पिलेट्स फिटनेस के लिए बेहतरीन विकल्‍प माना जाता है। ये सिर्फ सामान्‍य महिलाओं के लिए ही नहीं बल्कि प्रेग्‍नेंट महिलाओं के लिए भी वरदान है। पिलेट्स एक प्रकार की बॉडी और ब्रीदिंग एक्‍सरसाइज है जिसमें आसान बॉडी मूव्‍स के साथ काम किया जाता है। प्रेग्‍नेंसी के दौरान पिलेट्स करने से शरीर लचीला बनता है और पैरों की मांसपेशियों के तनाव को कम करने में मदद मिलती है।

प्रीनेटल वॉक

प्रेग्‍नेंसी के दौरान कई महिलाओं को एक्‍सरसाइज करने और उठने-बैठने में कठिनाई महसूस होती है। ऐसे में शरीर को एक्टिव रखने के लिए आप वॉक का सहारा ले सकती हैं। इसके लिए दिन में 5 मिनट तक तेज गति से टहलना शुरू करें। शुरूआत में कम समय के लिए वॉक करें फिर इसे बढ़ाकर 30 मिनट तक ले जाएं। वॉक करने से वजन को नियंत्रित रखने और स्‍ट्रैस को कम करने में भी मदद मिलेगी।

Also Read: IVF से कर रहे है फैमिली प्लानिंग तो इन फूड्स को करें अवॉइड: Avoid these Foods During IVF

विपरीत करणी आसन

प्रेग्‍नेंसी में करें योगा
Viparita Karni Asana

प्रेग्‍नेंसी के दौरान विशेष योगासन करने की सलाह दी जाती है। हाल ही में दीपिका पादुकोण ने विपरीत करणी आसन का वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्‍होंने अपने पैरों को ऊपर कर दीवार पर टिकाया था। इस पोजिशन को विपरीत करणी आसन कहते हैं। ये आसन मेंटल हेल्‍थ को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही प्रेग्‍नेंसी के दौरान पैरों की सूजन, मांसपेशियों के दर्द और वजन को कम करने में भी सहायक भूमिका निभाता है। इस पोज का अभ्‍यास 5 मिनट तक किया जा सकता है।

प्राणायाम

प्रेग्‍नेंसी के दौरान कई महिलाओं को सांस से संबंधित समस्‍याओं का भी सामना करना पड़ता है। इस दौरान यदि प्राणायाम का अ‍भ्‍यास किया जाए तो पैरों के दर्द, सूजन और कॉस्‍टीपेशन जैसी समस्‍याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। प्राणायाम मॉर्निंग सिकनेस में भी आरामदायक हो सकता है।