Hrithik Roshan is again the target of trolls
Hrithik Roshan is again the target of trolls

Overview: ऋतिक रोशन फिर ट्रोलर्स के निशाने पर

अभिनेता ऋतिक रोशन को फिल्म 'O'Romeo' की तारीफ करने पर सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। यूजर्स उन्हें 'धुरंधर' फिल्म की याद दिला रहे हैं, जिसकी राजनीति की ऋतिक ने आलोचना की थी। लोगों का आरोप है कि ऋतिक चुनिंदा फिल्मों का समर्थन करते हैं और उनकी पसंद 'पक्षपाती' है।

Hrithik Roshan Trolling: बॉलीवुड के ‘ग्रीक गॉड’ ऋतिक रोशन इन दिनों सोशल मीडिया पर नेटिजन्स के निशाने पर हैं। शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म ‘O’Romeo‘ की तारीफ करना ऋतिक के लिए उल्टा पड़ गया है। यूजर्स उन्हें उनकी पिछली फिल्म ‘धुरंधर’ के रिव्यू की याद दिलाते हुए ‘दोहरे मापदंड’ (Double Standards) अपनाने का आरोप लगा रहे हैं। ऋतिक रोशन ने हाल ही में विशाल भारद्वाज की फिल्म O’Romeo (जिसमें शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं) देखी और सोशल मीडिया पर इसकी जमकर तारीफ की। लेकिन प्रशंसकों को उनका यह रिव्यू रास नहीं आया, क्योंकि कुछ समय पहले उन्होंने आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ की आलोचना की थी।

ऋतिक का ‘O’Romeo’ रिव्यू

ऋतिक ने एक्स (ट्विटर) पर शाहिद कपूर की तारीफ करते हुए लिखा”#ORomeo का पागलपन (Quirkiness) आखिरकार आपका दिल जीत लेता है। मुझे बहुत मजा आया। @shahidkapoor आप इस जॉनर में बेस्ट हैं। दोस्तों, सिनेमाघरों में जाकर इसे जरूर देखें। फिल्म का ‘सर्कल में दौड़ने’ वाला एक्शन सीन कमाल था!”

इंटरनेट पर क्यों भड़के लोग

जैसे ही ऋतिक का यह पोस्ट सामने आया, नेटिजन्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों की नाराजगी के मुख्य कारण ये हैं:

धुरंधर से तुलना: दिसंबर 2025 में आई रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ को ऋतिक ने “सिनेमाई मास्टरक्लास” तो कहा था, लेकिन साथ ही उन्होंने फिल्म की ‘राजनीति’ (Politics) से असहमति जताई थी।

दोहरा रवैया: यूजर्स का कहना है कि ऋतिक को ‘धुरंधर’ जैसी देशभक्ति वाली फिल्म की राजनीति से समस्या थी, लेकिन उन्हें ‘O’Romeo’ जैसी फिल्म (जो अंडरवर्ल्ड पर आधारित है) में कोई ‘पॉलिटिक्स’ या बुराई नजर नहीं आई।

पेड प्रमोशन का आरोप: कुछ यूजर्स ने तो यहाँ तक कह दिया कि ऋतिक ‘O’Romeo’ का पेड प्रमोशन कर रहे हैं, इसलिए उन्हें यह ‘घटिया’ फिल्म भी अच्छी लग रही है।

नेटिजन्स के तीखे कमेंट्स

सोशल मीडिया पर ऋतिक के पोस्ट के नीचे कमेंट्स की बाढ़ आ गई हैl एक यूजर ने लिखा”सर, इस फिल्म की राजनीति के बारे में क्या? क्या यह आपके स्वाद के हिसाब से है या फिर यह इतनी सूक्ष्म (Subtle) थी कि आप पहचान नहीं पाए l दूसरे ने कहा “आपको यह ‘पैथेटिक’ फिल्म पसंद आ गई, लेकिन धुरंधर से नफरत थी? वाकई, आपके मापदंड बहुत अजीब हैं।”एक अन्य कमेंट: “लगता है चश्मा बदल लिया है, धुरंधर में राजनीति दिख रही थी और यहाँ सिर्फ फन?”

क्या है ‘O’Romeo’ और ‘धुरंधर’ का अंतर

Dhurandhar: यह फिल्म सच्ची घटनाओं और जासूसी (Spy thriller) पर आधारित थी, जिसकी देशभक्ति वाली टोन को ऋतिक ने “प्रॉब्लमैटिक” संकेत दिया था।

O’Romeo: यह हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ पर आधारित एक डार्क एक्शन-ड्रामा है।

Subscribe GL

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...