Pregnancy belly hair normal
Pregnancy belly hair normal

प्रेग्नेंसी में डेंगू के इन लक्षणों को न करें इग्नोर, वरना बढ़ सकती है समस्याएं

Dengue Symptoms During Pregnancy : गर्भावस्था में डेंगू बुखार होने पर स्थिति गंभीर हो सकती है। आइए जानते हैं इसके लक्षणों के बारे में विस्तार से-

Dengue Symptoms During Pregnancy: गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं, जिसमें सामान्य सर्दी जुकाम से लेकर गंभीर परेशानियां भी शामिल है। गर्भावस्था के दौरान छोटी-छोटी परेशानियों का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी हो जाता है, ताकि स्थिति को गंभीर होने से रोका जा सके। इन स्थितियों में डेंगू भी शामिल है। प्रेग्नेंसी में डेंगू होना काफी खतरनाक माना जाता है, इसके लक्षणों पर ध्यान देकर आप स्थिति की गंभीरता को रोक सकते हैं। आइए जानते हैं प्रेग्नेंसी में डेंगू के क्या लक्षण होते हैं?

Also read: पुरुषों के लिए कोरियन स्किन केयर रूटीन की स्टेप बाई स्टेप गाइड

Dengue Symptoms During Pregnancy
Dengue Symptoms During Pregnancy

प्रेग्नेंसी के दौरान या फिर सामान्य लोगों को डेंगू होने पर बुखार होना सबसे आम लक्षणों में से एक होता है। इस स्थिति में बुखार काफी तेज और अचानक से बढ़ जाता है। साथ ही मरीजों को ठंड भी लगने लगती है। अगर आपको तेज बुखार के साथ ठंड लग रही है, तो इस स्थिति में एक बार अपने डॉक्टर से जांच जरूर करा लें।

डेंगू बुखार की स्थिति में मरीजों को काफी तेज सिरदर्द की परेशानी हो सकती है। विशेष रूप से आंखों के पीछे काफी दर्द होता है। अगर आपको ऐसे संकेत नजर आ रहे हैं, तो एक बार अपने एक्सपर्ट से मदद लें। ताकि स्थिति की गंभीरता को कम किया जा सके।

Joint Pain in Pregnancy
Joint Pain in Pregnancy

डेंगू में अक्सर मांसपेशियों और जोड़ों में काफी तेज होता है। गर्भावस्था के दौरान अगर आपको ऐसे संकेत मिल रहे हैं, तो एक बार जांच जरूर करा लें। ताकि गर्भावस्था के दौरान आपको किसी तरह की तकलीफ का अनुभव न हो सके।

स्किन पर लाल रंग के चकत्ते या फिर रैशेज होना भी डेंगू के लक्षणों में से एक हो सकता है। अगर आपको ऐसे लक्षण नजर आ रहे हैं, तो फौरन अपने डॉक्टर की मदद लें। ताकि तुरंत आपका इलाज हो सके।

काफी ज्यादा थकान और कमजोरी जैसा महसूस होना भी डेंगू के लक्षण हो सकते हैं। प्रेग्नेंसी में कई लोगों को थकान और कमजोरी होता है, जिसे वे अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। अगर आप इस तरह के लक्षणों को इग्नोर कर रहे हैं, तो फौरन अपने डॉक्टर की मदद लें। ताकि तुरंत आपका इलाज शुरू हो सके।

Weakness in Pregnancy
Weakness in Pregnancy

गर्भावस्था के दौरान कई महिलाओं को मतली और उल्टी जैसा अनुभव होता है। वहीं, डेंगू बुखार होने पर भी ऐसे संकेत दिखते हैं, जिसकी वजह से कई लोगों को डेंगू पर शक नहीं जाता है। लेकिन अगर बिना वजह बार-बार उल्टी और मतली की समस्या हो रही है, तो आपको एक बार अपने एक्सपर्ट की सलाह लेने की जरूरत होती है।

  • इन लक्षणों में से किसी भी तरह का लक्षण अगर आपको नजर आए, तो तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लें।
  • डेंगू संक्रमण से बचने के लिए मच्छरों से बचाव के उपायों को अपनाएं, जैसे- मच्छरदानी का उपयोग, शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनना और मच्छरों को दूर भगाने की क्रीम का इस्तेमाल करें।
  • प्रेग्नेंसी के दौरान डेंगू से संबंधित जटिलताओं को रोकने के लिए समय पर चिकित्सक की सलाह लें। ताकि स्थिति को गंभीर होने से रोका जा सके।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...