A person clutching their stomach in discomfort, shown beside a medical illustration of an inflamed stomach with rising acid bubbles—visually representing symptoms of gas, acidity, or digestive distress.
tips for gas and acidity

Summary : गैस की समस्या से राहत पाने के लिए अपनाएं ये आसान खाने के तरीके

गलत खान-पान और आदतों से पेट में गैस की समस्या बढ़ सकती है, लेकिन कुछ सरल बदलाव जैसे धीरे-धीरे खाना, ओवर ईटिंग से बचाव और सही समय पर पानी पीना इस परेशानी को कम कर सकते हैं। इन उपायों से पाचन बेहतर होता है और गैस की समस्या नियंत्रित रहती है।

Home Remedies for Acidity: आजकल गैस होना एक आम समस्या है क्योंकि गलत खान-पान, जल्दी-जल्दी खाना, ज्यादा तेल मसाले का खाना इन सभी चीजों की वजह से पेट में गैस की समस्या होने लगती है। कई बार लोगों को गैस की समस्या इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि पेट फूलने लगता है, जलन की समस्या हो जाती है, ऐसे में अगर आप भी गैस की समस्या से परेशान हैं तो आपको डाइटिंग या फिर खाने में बदलाव करने की बहुत ही ज्यादा जरूरत है। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप गैस की समस्या को कंट्रोल कर सकते हैं। इसी के साथ इन बातों को जरूर ध्यान रखें।

सही समय पर पानी पिए

A person with long dark hair tied back, wearing a sleeveless beige top, drinking water from a clear bottle—capturing a moment of hydration and healthy living in a softly lit indoor setting.
tips for gas and acidity

खाना खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। इसकी वजह से गैस की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ सकती है। हमेशा यही कोशिश करें कि खाना खाने से आधा घंटे पहले या 1 घंटे बाद ही पानी का सेवन करना चाहिए। अगर आप खाना खाते समय पानी पीना चाहते हैं तो थोड़ा-थोड़ा पानी पी सकते हैं लेकिन ज्यादा नहीं इससे गैस की समस्या अधिक हो जाती है।

ऐसी चीजों से बचें जिससे गैस ना बने

कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं जिसकी वजह से गैस की समस्या होना एक आम समस्या होती है। जैसे कि राजमा, छोले, फूल गोभी, चना, सोयाबीन, पत्ता गोभी, ज्यादा तली हुई चीज, इन सभी से गैस की समस्या ज्यादा होती है। अगर आप इनका सेवन करते हैं या तो कम मात्रा में करें या फिर इन्हें पचाने के लिए आप इसमें अदरक, अजवाइन या हींग जैसी चीजों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे गैस की समस्या नहीं होती हैं।

ओवर ईटिंग नहीं करनी चाहिए

A smiling person holding a fork with a cherry tomato, seated at a table with a fresh salad, orange juice, and assorted fruits—capturing a vibrant moment of healthy eating in a sunlit room.
tips for gas and acidity

अगर आप एक साथ बहुत सारा भोजन कर लेते हैं तो इससे पेट पर दबाव पढ़ने लगता है। जिसकी वजह से गैस की समस्या अधिक हो जाती है। इसीलिए अगर आप थोड़े थोड़े समय में थोड़ा-थोड़ा भोजन खाते हैं तो इससे पाचन तंत्र पर दबाव नहीं बनता है और गैस की समस्या भी नहीं होती है।

कुछ ड्रिंक से दूरी बनाएं

अगर आप गैस की समस्या से निजात पाना चाहते हैं तो कुछ ड्रिंक ऐसी होती है जिससे आपको दूरी बना लेनी चाहिए। जैसे कि कोल्ड ड्रिंक, सोडा या कार्बोनेटेड पदार्थ। इसकी वजह से गैस की समस्या बहुत ही ज्यादा अधिक हो जाती है। अगर आपको गैस की समस्या रहती है तो आप उसकी जगह नारियल पानी, छाछ या हर्बल टी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

खाना खाने के बाद ना सोए

A person resting in bed under a white comforter, wearing a green and blue floral long-sleeved shirt—capturing a peaceful sleep moment in a cozy bedroom with a wooden headboard and soft lighting.
tips for gas and acidity

अधिकतर लोग खाना खाने के तुरंत बाद लेट जाते है ऐसा नहीं करना चाहिए। इसकी वजह से अपच या गैस की समस्या हो जाती है। आपको खाना खाने के बाद कम से कम 30 मिनट वॉक करना चाहिए। उसके बाद लेटना चाहिए।

खाने को धीरे और चबाकर खाएं

गैस बनने की सबसे बड़ी समस्या यही होती है कि कई लोग खाने को जल्दी-जल्दी निगल जाते हैं। अगर खाना अच्छी तरह से चबाकर नहीं खाया जाता है तो वह जल्दी से नहीं पचता है। ऐसे में अगर आप इस समस्या से निजात पाना चाहते हैं तो हर निवाले को आराम से चबाकर खाना चाहिए।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...