मथुरा-वृंदावन के इन मंदिरों में साक्षात बसते हैं श्री कृष्ण, आप भी करें दर्शन: Temples in Mathura Vrindavan
Temples in Mathura Vrindavan

मथुरा-वृंदावन के मंदिरों की ख़ास बात

इस जगह का धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से विशेष महत्व है। इन दोनों ही जगहों से कई पौराणिक कहानियां जुड़ी हुईं है। इन जगहों का जिक्र हम अक्सर लोक कथाओं के माध्यम से सुनते आए हैं।

Temples in Mathura Vrindavan: मथुरा-वृंदावन का हमारे देश के सबसे प्रमुख दर्शनीय स्थलों में आता है। यही वजह है कि इस जगह का धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से विशेष महत्व है। इन दोनों ही जगहों से कई पौराणिक कहानियां जुड़ी हुईं है। इन जगहों का जिक्र हम अक्सर लोक कथाओं के माध्यम से सुनते आए हैं। इसी जगह पर भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। जिसकी वजह से इस जगह पर बहुत सारे मंदिर स्थित हैं। 

इन मंदिरों के दर्शन करने और घूमने के लिए देश के कोने कोने से सैलानी आते हैं। मथुरा, गोकुल और वृंदावन की उन तमाम जगहों पर जाते हैं जहां पर उनका बचपन बीता। इन जगहों पर भगवान कृष्ण के साथ साथ राधा रानी के भी जगह जगह मंदिर बने होते हैं। इस जगह पर अभी भी कुछ मंदिर ऐसे हैं जहां पर भगवान कृष्ण का वास माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इन मंदिरों में भगवान कृष्ण साक्षात वास करते हैं। इन मंदिरों का अपना एक बहुत ही पुराना और समृद्ध इतिहास है। 

Also read: मथुरा-वृंदावन से ये 7 अनमोल भेंट लाकर बदलें अपनी किस्मत

Temples in Mathura Vrindavan
Birthplace of Shri Krishna

मथुरा में सबसे ज्यादा लोग भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली को देखने के लिए आते हैं। इस जगह पर स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर वर्तमान में लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र है। इसी जगह पर स्थित महल के कारागार में भगवान का जन्म हुआ था। इस जगह को पवित्र माना जाता है और जेल को मंदिर के रूप में पूजा जाता है। इस जगह पर लोगों की भीड़ लगी रहती है। 

Banke Bihari Temple
Banke Bihari Temple

बांके बिहारी जी का मंदिर वृंदावन में स्थित है। यह दुनिया के सबसे पुराने कृष्ण मंदिरों में गिना जाता है। इस जगह पर देश के कोने कोने से भक्त दर्शन के लिए आते हैं। इस मंदिर में भगवान कृष्ण की काले रंग की मूर्ति स्थापित की गई है जो अपने यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं को अपनी तरफ़ आकर्षित करती है। इस मंदिर में आपको ज़रूर जाना चाहिए। 

Dwarkadhish Temple
Dwarkadhish Temple

मथुरा में स्थित द्वारकाधीश मंदिर भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित एक बहुत ही भव्य और दर्शनीय मंदिर है। इस मंदिर में दर्शन के लिए देश भर से दर्शनार्थी आते हैं। राजस्थानी शैली में बनाया गया यह मंदिर हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित करता है। इस मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के दर्शन होते हैं। इस मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को दर्शाया गया है।

Radha Raman Temple
Radha Raman Temple

राधा रमण मंदिर मथुरा में स्थित एक बहुत ही भव्य और दर्शनीय मंदिर है। इस मंदिर की हिन्दू धर्म में बहुत ही मान्यता है। राधा रमण मंदिर में राधा और कृष्ण की पूजा की जाती है। इस मंदिर में भगवान कृष्ण की एक बहुत ही ख़ूबसूरत और अनोखी मूर्ति स्थापित की गई है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान का यह स्वरूप शालिग्राम पत्थर से निकला है।

Shri Gopinath Ji Temple
Shri Gopinath Ji Temple

श्री गोपीनाथ जी मंदिर वृंदावन के सबसे अच्छे और पुराने मंदिरों में गिना जाता है। इस मंदिर की बहुत ही ज़्यादा मान्यता है। मंदिर में राधा जी और भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है। इस मंदिर में राधा और कृष्ण के साथ राधा जी की बहन अनंग मंजरी और सखी ललिता और विशाखा की मूर्तियां भी स्थापित हैं।

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...