Overview: चौरस गले वाले ये ब्लाउज मचा रहे हैं धूम
Square neck design blouse: साड़ी का फैशन एवरग्रीन रहता है। जिस तरह के आए दिन साड़ी के नए-नए पैटर्न मार्केट में ट्रेंड करते हैं, उसी तरह से ब्लाउज के भी नए-नए डिजाइन्स ट्रेंड में रहते हैं। रेडीमेड ब्लाउज आपको काफी आसानी से मिल जाएंगे। इसके कई डिजाइन्स भी मिलने लगे हैं। इसी तरह स्क्वैयर नेक ब्लाउज के भी कई डिजाइन आजकल काफी पसंद किए जा रहे हैं।
Square Neck Design Blouse: साड़ी का फैशन एवरग्रीन रहता है। जिस तरह के आए दिन साड़ी के नए-नए पैटर्न मार्केट में ट्रेंड करते हैं, उसी तरह से ब्लाउज के भी नए-नए डिजाइन्स ट्रेंड में रहते हैं। रेडीमेड ब्लाउज आपको काफी आसानी से मिल जाएंगे। इसके कई डिजाइन्स भी मिलने लगे हैं। इसी तरह स्क्वैयर नेक ब्लाउज के भी कई डिजाइन आजकल काफी पसंद किए जा रहे हैं।
चौरस गले वाले ब्लाउज के ये डिजाइन हर महिला को अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करने चाहिए। इसे पहनकर आपकी सस्ती और बेजान साड़ी भी क्लासी दिखेगी।
डोरी डिजाइन ब्लाउज

हमेशा से ही डोरी डिजाइन ब्लाउज महिलाओं की पहली पसंद रहे हैं। ऐसे में आप अपनी पुरानी साड़ी में भी जान डालने के लिए ब्लाउज का ये डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। इसे पहनकर आप सबसे अलग और खूबसूरत दिख सकती हैं। डोरी में भी आपको कई तरह के डिजाइन्स मिल जाएंगे।
डीप स्क्वैयर नेक ब्लाउज

अगर आप अपनी बोल्ड अदाओं से बिजलियां गिराना चाहती हैं, तो आपको डीप स्क्वैयर नेक ब्लाउज का ये डिजाइन ट्राई करना चाहिए। ये बहुत ही क्लासी और ग्लैमरस लगने वाला है। इस तरह के ब्लाउज को आप अपनी किसी भी साड़ी के साथ पेयर कर सकते हैं।
रिबन डोरी ब्लाउज डिजाइन

आजकल चौरस गले के ब्लाउज डिजाइन बहुत ही पसंद किए जा रहे हैं। इस नेक के साथ आप रिबन वाले डोरी ब्लाउज भी ट्राई कर सकते हैं। इसे पहनकर आप कमाल की दिखेंगी। इसे आप शादी या पार्टी में भी ट्राई पहनकर जा सकती हैं। इस ब्लाउज को पहनकर निकलेंगी, तो हर कोई आपको ही मुड़मुड़कर देखेगा। इसे आप टॉप की तरह भी स्टाइल कर सकती हैं। इसके अलावा इसे आप लहंगे के साथ भी पेयर भी कर सकती हैं।
स्लीवलेस स्क्वैयर नेक ब्लाउज

स्लीवलेस ब्लाउज के साथ बैक स्क्वैयर नेक वाला ये ब्लाउज बहुत ही प्यारा लगाता है। साड़ी के साथ डोरी वाला जिकजैक डिजाइन वाला ये ब्लाउज पहनकर आप कमाल की दिखेंगी। इसे आप साड़ी या लहंगा किसी के भी साथ पेयर कर सकती हैं। साथ में नेट डिजाइन वाली ये स्लीव्स लुक में चार-चांद लगा रही हैं। सिपंल डोरी को छोड़कर आपको इस तरह के स्टाइलिश डिजाइन वाली डोरियों को अपने कलेक्शन में शामिल करना चाहिए।
लेस डिजाइन विंडो स्टाइल ब्लाउज

चौरस गले वाले ब्लाउज में आप इस तरह के ट्रेंडी विंडो स्टाइल कट डिजाइन भी ट्राई कर सकती हैं। ये डिजाइन आजकल काफी पसंद किया जा रहा है। ये काफी यूनिक और क्लासी लुक देगा। सिंपल स्क्वायर नेकलाइन पहनकर अगर आप बोर हो चुकी हैं, तो इस क्लासी मास्टरपीस को आपको अपने वोडरोब में आज ही शामिल कर लेना चाहिए। आपकी टेलर दीदी भी इस डिजाइन को देखने के बाद कॉपी करना चाहेंगी। इसे और भी एलिगेंट बनाने के लिए आप इसके चारों ओर लेसवर्क भी करवा सकती हैं। इससे ये और भी रॉयल और क्लासी दिखेगा।
