नीले रंग के ये सूट मार्केट में कर रहे हैं ट्रेंड, पहनकर लगेंगी कमाल, राखी पर बुआ और मौसी भी होगी हैरान: Blue Suits for Ladies
gorgeous blue colour suit combination for festive season

Overview: नीले रंग के ये सूट मार्केट में कर रहे हैं ट्रेंड

blue suits for ladies: त्योहारों के इस सीजन में एथनिक आउटफिट्स पहनने का अपना ही एक अलग मजा है। एथनिक में भी सूट सबसे प्यारे लगते हैं। इस फेस्टिव सीजन में आप भी सूट पहनकर सबसे अलग और प्यारी दिख सकती हैं। आजकल मार्केट में ब्लू कलर के सूट सेट काफी ट्रेंड कर रहे हैं। अगर आप भी अपने लुक में क्लास एड करना चाहती हैं, तो आपको ट्रेंडी ब्लू कॉम्बिनेशन वाले सूट के लेटेस्ट डिजाइन्स को अपने कलेक्शन में शामिल करना चाहिए।

Blue Suits for Ladies: त्योहारों के इस सीजन में एथनिक आउटफिट्स पहनने का अपना ही एक अलग मजा है। एथनिक में भी सूट सबसे प्यारे लगते हैं। इस फेस्टिव सीजन में आप भी सूट पहनकर सबसे अलग और प्यारी दिख सकती हैं। आजकल मार्केट में ब्लू कलर के सूट सेट काफी ट्रेंड कर रहे हैं। अगर आप भी अपने लुक में क्लास एड करना चाहती हैं, तो आपको ट्रेंडी ब्लू कॉम्बिनेशन वाले सूट के लेटेस्ट डिजाइन्स को अपने कलेक्शन में शामिल करना चाहिए।

इसे पहनकर जब बाहर निकलेंगी, तो आपकी मौसी और बुआ भी आपकी नजर उतारती नहीं थकेंगी। आइए देखें नीले रंग के सूट के लेटेस्ट डिजाइन्स-

Also read: होने वाली दुल्हन शादी के 1 महीने पहले शुरु कर दें ये हेयर केयर रूटीन, बालों की ग्रोथ होगी डबल, फॉलो करें ये आसान स्टेप्स: Hair Care Routine For Bride

चिकनकारी स्काई ब्लू सूट

चिकनकारी सूट का ये डिजाइन बहुत ही प्यारा है। अगर आप अपनी सादगी से सभी का दिल जीतना चाहती हैं, तो आपको चिकनकारी सूट का ये ट्रेंडी डिजाइन अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करना चाहिए। इसे पहनकर आप बहुत ही प्यारी दिखेंगी। इसके साथ मैचिंग शरारा आपके लुक में चार-चांद लगा देगा। साथ में हैवी ईयरिंग्स आपको क्लासी दिखने में मदद करेंगी।

वीनेक कश्मीरी सूट सेट

अगर आप पाकिस्तानी और कश्मीरी सूट पहनना पसंद करती हैं, तो आपके कलेक्शन में वीनेक वाला ये कश्मीरी सूट जरूर होना चाहिए। इसे पहनकर आप बहुत ही खूबसूरत दिखेंगी। साथ में लाइट मेकअप और खुले स्ट्रेट बाल आपकी ब्यूटी को और भी बढ़ा देंगे। लूज स्लीव इस सूट को बहुत ही प्यारा लुक दे रही हैं।

प्रिंटेड सिंपल बोटनेक ब्लू सूट

अगर आपको प्रिंटेड आउटफिट्स पहनना पसंद है, तो आपको इस क्लासी और कूल सूट लुक से इंस्पीरेशन लेनी चाहिए। इसे पहनकर आप सबसे अलग दिखेंगी। ये स्पेशल ओकेजन के साथ-साथ आपके डेली वियर के लिए भी परफेक्ट है। इसे आप ऑफिस या कॉलेज में भी पहन सकती हैं।

फ्लोरल ब्रालेट अनारकली सूट

इस बार आप कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं और अपनी हॉटनेस से सभी का दिल जीतना चाहती हैं, तो आपको फ्लोरल ब्रालेट अनारकली सूट का ये ग्लैमरस डिजाइन ट्राई करना चाहिए। इसे पहनकर आप हुस्न-ए-मल्लिका नजर आएंगी। इसके साथ दुपट्टा स्टाइल करके आप और भी खूबसूरत दिखेंगी।

डार्क ब्लू अनारकली सूट

आपको भी हैवी सूट्स पहनना पसंद है, तो आप हैवी इंब्रायड्री वर्क वाला ये डार्क ब्लू अनारकली सूट अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। इसे पहनकर आप ट्रेडिशनल दिखेंगी। इस सूट लुक को कंप्लीट करने के लिए आपको हैवी मेकअप और जूलरी की भी जरूरत नहीं होगी।

लाइट ब्लू फ्लोरल ट्यूनिक कुर्ती विद शरारा

गर्ल्स के लिए ये सूट लुक बेस्ट है। अगर आप अपनी गर्ल गैंग में अपने स्टाइल का जलवा दिखाना चाहती हैं, तो कॉटन ट्यूनिक कुर्ती और शरारा का ये सेट आपको अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करना चाहिए। इसके साथ वेवी कर्ल्स और हैवी ऑक्सीडाइज ईयरिंग्स कमाल की लगेंगी।

प्रिंटेड ब्लू गरारा विद शॉर्ट कुर्ती

दुपट्टा सेट वाला ये सूट बहुत ही प्यारा है। मुगल लुक के लिए आप इस तरह के गरारा वाले प्रिंटेड सूट्स को इस फेस्टिव सीजन में अपने कलेक्शन में शामिल कर सकते हैं। इसे पहनकर आप बहुत ही क्यूट लगेंगी।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...