सीक्विन आउटफिट्स से अगर आप भी हो गईं हैं बोर तो इन सेलेब्स की तरह ट्राय करें ये खूबसूरत पर्ल आउटफिट्स: Pearl Outfit
Celebrity Pearl Outfit Credit: canva

इन सेलेब्स की तरह ट्राय करें ये खूबसूरत पर्ल आउटफिट्स

अकसर नई नई चीजों का ट्रेंड शुरू होता है तो लोग उसे हर हाल में ट्राय करने मि कोशिश करते हैं।

Pearl Outfit: अकसर नई नई चीजों का ट्रेंड शुरू होता है तो लोग उसे हर हाल में ट्राय करने मि कोशिश करते हैं। वहीं सीक्विन आउटफिट्स ट्रेंड में अब तक बने हुए हैं और यही वजह है कि बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियां चाहे वो करीना कपूर हों, आलिया भट्ट या फिर कृति सैनन सभी सीक्विन आउटफिट्स और सीक्विन साड़ियों में नजर आती रहती हैं।

दूसरी ओर मार्केट में भी सीक्विन साड़ियां अब खूब मिल रही हैं और जाहिर सी बात है कि आपने भी खरीदी होगी या फिर खरीदने का सोचा जरूर होगा। लेकिन अगर आप हर तरफ सीक्विन आउटफिट्स देखकर बोर हो चुकी हैं और अब कुछ नया ट्राय करना चाहती हैं, तो आप मोतियों से सजे आउटफिट्स पर भी नज़र दाल सकती हैं। कान्स में दीपिका पादुकोण ने पर्ल आउटफिट पहनकर इस ट्रेंड की शुरुआत की थी। इसके अलावा, सोनम कपूर, उनकी बहन रिया कपूर, नोरा फतेही और अब नुसरत भरूचा ने भी इन मोतियों से सजे हुए आउटफिट्स पहने और अच्छे से फ्लॉन्ट भी किए।

यह भी देखे-स्टाइल के मामले में कौन निकला सबसे आगे, कौन रह गया पीछे, देखिए तस्वीरें: Style Awards 2023

दीपिका पादुकोण

बता दें, दीपिका पादुकोण ने कान्स में अबू जानी-संदीप खोसला की कस्टम-मेड ऑफ व्हाइट रफल साड़ी कैर्री की थी। जिसके साथ उन्होंने एक स्ट्रैपलेस कॉर्सेट ब्लाउज़ को भी स्टाइल किया था। दीपिका का ये देसी लुक विद अ मॉडर्न ट्विस्ट काफी स्टनिंग था और साथ ही लोगों को भी काफी पसंद आया। लेकिन इस लुक का हाईलाइट था इनका खूबसूरत पर्ल कॉलर। ये खूबसूरत पर्ल कॉलर दीपिका के मोनोटोन लुक में चार-चांद लगा रहा था। दीपिका जैसा पर्ल कॉलर शायद ही हर किसी के बजट में फिट हो, लेकिन इससे इंस्पिरेशन ले कर आप पर्ल एंबेलिश्ड ब्लाउज़ बनवा ही सकती हैं। या फिर अपने किसी पुराने ब्लाउज़ को मोतियों की लड़ियों से बिलकुल इसी तरह सजा दीजिये और आपको एक बेहतरीन नया लुक मिल जाएगा।

नोरा फतेही

Pearl Outfit idea
Nora Pearl Outfits

नोरा फतेही का यह लुक हर किसी के दिल में घर कर गया था। उनका ये लुक काफी हद तक दीपिका के लुक से इंस्पायर्ड भी था। जहां दीपिका का लुक रॉयल लेकिन सटल था वहीं नोरा का लुक उनके मुकाबले थोड़ा ड्रमैटिक भी देखने को मिलता है। नोरा का स्ट्रैपलेस ब्रालेट ब्लाउज़ पर्ल एन्क्रस्टेड है और बॉटम पर भी उन्होंने पर्ल वेस्ट बैंड का इस्तमाल किया है। नोरा का पर्ल कॉलर उनके ब्लाउज़ का ही एक एक्सटेंशन है। उनका पर्ल कॉलर कंधों तक एक्सटेंड हो रहा है और इनमें लगे पर्ल टैसल्स इसे और भी ज्यादा खूबसूरत और रॉयल लुक दे रहे हैं। आप अपने किसी भी सिंपल ब्लाउज़ या ब्रालेट को भी इसी तरह से पर्ल टैसल्स की मदद से आप एक अच्छा ऑउटफिट बना सकते हैं।

मौनी रॉय

मौनी रॉय का ये पर्ल एन्क्रस्टेड वन पीस ड्रेस बेहद डिफरेंट और ग्लैमरस दिख है। इसकी प्लंजिंग नेकलाइन और नूडल स्ट्रैप इसे बहुत ही ज्यादा ग्लैम और सेक्सी वाइब दे रहे हैं। इस शॉर्ट एंड सेक्सी ड्रेस पर लगे अलग-अलग साइज़ के इतने सारे पर्ल्स इसे बहुत ही ग्लैमरस बना रहे हैं। साथ ही ये एक बेहतरीन और बहुत ही हटके पार्टी आउटफिट की तरह भी इस्तेमाल हो सकता है। अगर आपके पास इस तरह की कोई पुरानी ड्रेस है जिसे पहन कर आप बोर हो चुकी हैं तो फैब्रिक ग्लू और क्राफ्ट स्टोर में आसानी से मिलने वाले पर्ल्स के साथ आप भी बिलकुल ऐसा ही एक बेहतरीन DIY ड्रेस तैयार कर सकते हैं।

सोनम कपूर

Sonam Kapoor
Sonam Kapoor Looks

सोनम कपूर ने अपने मैर्टनिटी शूट के दौरान अबू जानी संदीप खोसला का डिज़ाइन किया हुआ ये बेहद खूबसूरत रॉयल क्लास देने वाला आउटफिट पहना था। इस आयवरी आउटफिट को एक पर्ल नेकपीस के साथ स्टाइल किया गया था जो इस खूबसूरत आउटफिट पर की गई पर्ल डीटेलिंग को और भी खूबसूरती से कॉमप्लिमेंट कर रहा था। इसके साथ ही सोनम की हेयरस्टाइल में भी पर्ल एक्सेसरीज़ का यूज किया गया था। आप सोनम के इस लुक से अपने किसी भी लुक में पर्ल ऐड करने के कई तरीको का आइडिया ले सकते हैं।