Style Awards 2023: मुंबई में हाल ही में ‘स्टाइल आईकॉन अवॉर्ड 2023’ का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक की सेलिब्रिटीज ने बहुत ही स्टाइलिश अंदाज में रेड कारपेट पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी, जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे, नोरा फतेही, शहनाज गिल, वाणी कपूर से लेकर नोरा फतेही, दिशा पाटनी और भूमि पेडनेकर का स्टाइलिश अंदाज लोगों के दिल को छू गया। रेड कारपेट पर उतरी इन अप्सराओं के गाॅर्जियस लुक ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
नोरा फतेही का स्टाइलिश गाउन
एक्ट्रेस नोरा फतेही हमेशा ही कुछ नया ट्राई करने में विश्वास रखती है। स्टाइल आईकॉन अवॉर्ड में भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया। नोरा के लुक में सभी को चौंका दिया। नोरा व्हाइट कलर के ज्वैल वर्क गाउन में पहुंची। उनके गाउन की खासियत थी उसकी बिग पफ स्लीव्स। इस अवॉर्ड नाइट में नोरा ने ‘फैशन ट्रेलब्लेजर’ का खिताब अपने नाम किया।
मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज
मौनी रॉय उन एक्ट्रेसेस में से हैं जो अपने लुक को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। स्टाइल अवॉर्ड के रेड कारपेट पर भी मौनी रॉय ने अपने लुक से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। यह गॉर्जियस एक्ट्रेस सिल्वर कलर के शिमरी गाउन में पहुंची। इस पिंक एंड सिल्वर गाउन में हॉल्टर नेक ने मौनी को सुपर हॉट लुक दिया। इस बैकलेस गाउन की टाइट फिटिंग में एक्ट्रेस ने अपना फिगर फलाॅन्ट किया। अवॉर्ड नाइट में मौनी ने ‘मोड ब्रेकर फीमेल ट्रॉफी’ अपने नाम की।
सुपर हॉट कियारा
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी जितनी खूबसूरत हैं, उतनी ही स्टाइलिश भी। कियारा अपनी हर अदा से अपने फैंस को दीवाना बना देती हैं। स्टाइल आईकॉन अवॉर्ड के रेड कार्पेट पर कियारा रेड कलर की हाई स्लिट ड्रेस में पहुंची। इस ड्रेस में कियारा बहुत ही ब्यूटिफुल नजर आईं। उन्होंने नो एक्सेसरीज लुक को चुना। साथ ही डेवी मेकअप किया। कुल मिलाकर कियारा ने अपने लुक से सभी को इंप्रेस कर दिया। अपने स्टाइलिश अंदाज के कारण अवॉर्ड नाइट में कियारा को ‘स्टाइल आइकॉन ऑफ द ईयर’ की ट्रॉफी दी गई।
जाह्नवी से नहीं हटी लोगों की नजरें
अवॉर्ड नाइट में बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के हॉट लुक में सभी को चौंका दिया। रेड कार्पेट पर स्टनिंग अवतार में पहुंची जाह्नवी बेहद खूबसूरत लग रही थी। जाह्नवी ने नियॉन ग्रीन कलर का ड्रेस वेयर किया। डिजाइनर गौरव गुप्ता की इस ड्रेस के साइड कट में जाह्नवी को सुपर हॉट लुक दिया। साथ में उन्होंने डेवी मेकअप लुक चुना। समर के लिए यह मेकअप लुक परफेक्ट है। अवॉर्ड नाइट में जाह्नवी ने ‘स्टाइल आईकॉन ऑफ द ईयर- रीडर्स च्वाइस अवॉर्ड’ अपने नाम किया।
दिशा का ग्लैमरस लुक
बाॅलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी हमेशा से ही अपने हॉट अंदाज और बिंदास लुक के लिए चर्चा बटोर लेती हैं। अवॉर्ड नाइट में दिशा सिल्वर कलर थाई हाई स्लिट ड्रेस में पहुंची। ड्रेस का फ्रंट डीप कट आउट उन्हें सुपर ग्लैमरस बना रहा था। हाई स्लिट ड्रेेसेज इन दिनों बॉलीवुड का नया स्टाइल स्टेटमेंट बना हुआ है। एक्सेसरीज के तौर पर दिशा ने डायमंड का नेकलेस चुना। अवॉर्ड नाइट में दिशा ने ‘ग्लैमरस ट्रेंडसेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ अपने नाम किया।
अनन्या का क्यूट स्टाइल
एक्ट्रेस अनन्य पांडे बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और स्टाइलिश एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अनन्या जो भी पहनती है, वह एक स्टाइल स्टेटमेंट बन जाता है। अवॉर्ड नाइट में अनन्या आइवरी कलर का बेहद सुंदर गाउन पहनकर पहुंची। इस गाउन पर हुआ क्रिस्टल वर्क अनन्या को बेहद गॉर्जियस लुक दे रहा था। यह गाउन फ्रंट से शाॅर्ट था, बैक साइड में इसमें टेल एड था, जो इस टेल गाउन की खूबसूरती बढ़ा रहा था। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए अनन्या ने कानों में डायमंड स्टर्ड पहने और गले में ट्रिपल लेयर डायमंड नेकलेस वेयर किया। इस खूबसूरत एक्ट्रेस ने ‘मोस्ट गॉर्जियस आईकॉन’ का अवॉर्ड हासिल किया।
रकुल का नया अंदाज
एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह का स्टाइल इस अवॉर्ड नाइट में छा गया। रकुल बहुत ही यूनिक स्टाइल की ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में अवाॅर्ड नाइट में पहुंची। उनके गाउन की स्कर्ट ब्लैक शिमर की थी, वहीं अपर पार्ट व्हाइट डीप नेक काॅरसेट टाॅप के रूप में बना था। गाउन की खासियत थी उसकी फैन स्टाइल स्लीव्स। गाउन में लगी फ्रिक ट्रेल इसका लुक डिफरेंट बनाने के साथ ही ब्यूटिफुल भी बना थी। एक्सेसरीज के तौर पर रकुल ने एमरल्ड और डायमंड नेकलेस पहना। रकुल ने ‘सुपर स्टाइलिश यूथ आईकॉन’ का अवाॅर्ड अपने नाम किया।
हॉट रेड में शहनाज गिल
अवॉर्ड नाइट में शहनाज गिल बहुत ही सिंपल लेकिन गॉर्जियस लुक में पहुंची। शहनाज ने ब्राइट रेड कलर का ड्रेस वियर किया था, जिसके साथ उन्होंने ब्लेजर कैरी किया। हाथ में एक छोटा सा हैंड बैग लेकर शहनाज ने अपने लुक को कंप्लीट किया। एक्ट्रेस ने मिनिमम मेकअप लुक चुना। अवॉर्ड नाइट में शहनाज ने ‘सुपर स्टाइलिश चार्मिंग दीवा’ का अवॉर्ड अपने नाम किया।
वाणी कपूर का वाॅव लुक
एक्ट्रेस वाणी कपूर हमेशा से ही अपनी बोल्डनेस को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं। अवाॅर्ड नाइट में वाणी की रेड कार्पेट एंट्री बहुत ही दमदार थी। एक्ट्रेस ने ब्लू पाउडर कलर की थाई हाई स्लिट ड्रेस पहनी। इस शिमर ड्रेस में वाणी स्टाइलिश दिख रही थी। गाउन की ट्रेल इसे और भी एलिगेंट लुक दे रही थी। इस आॅफ शोल्डर गाउन में वन नूडल स्ट्रेप इसे डिफरेंट बना रही थी। वाणी ने भी नो एक्सेसरीज लुक चुना। उन्होंने सिर्फ एक डार्क ब्लू फिगर रिंग एक्सेसरीज के तौर पर पहनी।
श्रिया सरन का अलग अंदाज
आमतौर पर बहुत ही सिंपल नजर आने वाली साउथ एक्ट्रेस श्रिया सरन स्टाइल आईकॉन अवॉर्ड नाइट में बेहद ग्लैमरस अंदाज में दिखी। उनका यह हॉट अवतार देखकर एक बार सभी चौंक गए। अपने इस बदले लुक में श्रिया बेहद सुंदर लग रही थी। एक्ट्रेस ने सिल्वर कलर का रिवीलिंग आउटफिट पहना। सिल्वर हाई स्लिट स्कर्ट के साथ हैवी वर्क चोली, उनको एक परफेक्ट लुक दे रही थी। एक्सरसाइज के तौर पर श्रिया ने डायमंड चोकर पहना ,जिससे उनका लुक और भी बढ़ गया।
भूमि का फ्रिल गाउन
एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर अवाॅर्ड नाइट में ब्लैक कलर के फ्रिल गाउन में पहुंची। भूमि की यह गाउन उन्हें गाॅर्जियस लुक दे रहा था। भूमि ने सिंपल गाउन के साथ बोल्ड मेकअप कर खुद को हाई लाइट करने की कोशिश की। जिसमें वह काफी हद तक सफल भी रहीं। हालांकि भूमि का यह लुक बाकी बाॅलीवुड दीवाज के मुकाबले कुछ फीका ही लगा।
