वॉक करते करते बीत गए महीनों, नहीं हुआ वजन कम, जाने वॉक का सही तरीका: Weight Loss by Walk
Weight Loss by Walk

गोल चक्कर वाली वॉक नहीं ये तरीके करेंगे वजन कम

अगर आप किसी सोसाइटी में रहते हैं  तो अंदर ही बने पार्क और वॉक एरिया में आप घंटों आराम से वॉक कर सकते हैं।

Weight Loss by Walk: वेट लॉस के लिए सबसे पहले जो बात दिमाग में आती है वो है वॉक। सबसे सरल उपाय है सुबह या शाम की वॉक। इसके लिए बस आपको रुख करना होता है या तो पार्क,घर के बाहर वाली सड़क। अगर आप किसी सोसाइटी में रहते हैं  तो अंदर ही बने पार्क और वॉक एरिया में आप घंटों आराम से वॉक कर सकते हैं। बस फिर क्या शुरू हो जाती है हमारी मॉर्निंग और इवनिंग वॉक, जिसे करते करते महीनों बीत जाते हैं पर हमारा वजन जरा सा काम होने के बाद बिलकुल रुक जाता है। बेशक वॉक करने से हमारा स्टैमिना बढ़ता है, लेकिन ऐसी सुबह शाम मेहनत वाली वॉक के बाद भी वजन कम क्यों नहीं हो रहा है अगर ये सोच कर आप परेशान हैं तो आज हम आपको बताएंगे ऐसा क्यों है। आप ऐसी क्या गलती कर रहे हैं जिसकी वजह से आप वजन नहीं घटा पा रहे हैं।

आइये जानते हैं क्या हैं वो गलतियां।

Weight Loss by Walk
Weight stuck

चल तो आप रहे हैं 40 मिनट से लेकर एक घंटे तक लेकिन वजन फिर भी कम नहीं हो रहा तो इसके पीछे वजह हो सकती है आपकी टाइमिंग। आपका चलने का तरीका, कितनी देर में कितनी दूरी तय कर रहे हैं। चलने के साथ साथ अपने स्टेप्स को काउंट करें। कितने समय में आप कितना चल रहे हैं ये भी मायने रखता है। किस समय आप वॉक कर रहे, कैसी जगह पर वॉक कर रहे हैं। किस पैटर्न को इस्तेमाल कर रहे हैं। धीरे धीरे चलना, बहुत कम स्टेप्स चलना, इन सभी आदतों में बदलाव लाएं।

Speed walk
Speed walk

स्पीड वॉक यानी तेज़ क़दमों से चलना। कई बार आपने देखा होगा लोग पीठ पर हल्का वजन ले कर चलते और स्पीड वॉक करते हैं। ऐसा करने से आपका स्टैमिना बढ़ता है और वजन भी तेज़ी से कम होता है। पीठ पर वजन भी एक निर्धारित मात्रा में ले कर चलना चाहिए। बिना वजन लिए भी स्पीड वॉक करने से वजन कम किया जा सकता है। स्पीड वॉक के लिए सीमेंट वाली सड़क ठीक नहीं है, ऐसी सड़क पर हलकी वॉक करें। स्पीड वॉक के लिए पार्क या कच्ची सड़क का इस्तेमाल करें।

Take your time
Take your time

चलने के साथ साथ कुछ चीजों का बेहद ख़ास ख्याल रखें। खाना खाते ही स्पीड वॉक के बारे में ना सोचें। इस तरह आपकी तबियत ख़राब हो सकती है। अगर आपने अभी अभी वॉक करना शुरू किया है तो एकदम से स्पीड वॉक ना करें। कुछ समय ले कर धीरे धीरे अपने चलने की रफ़्तार बढ़ाएं। इस तरह आपकी बॉडी का मेटाबोलिज्म भी बढ़ेगा और आपको वॉक के बाद बी शरीर में आराम महसूस होगा।

hydrated
Stay hydrated

वॉक करते समय अगर आपको प्यास लगी है तो इसे इग्नोर न करें। गाला सूखने ना दें। अपने शरीर में पानी की मात्रा बनाए रखें। प्यास लगने पर हल्का गुनगुना पानी पिएं। चलने के दौरान पानी पीने का भी एक ख़ास तरीका है। एक बार में एक साथ पानी ना पिएं। पानी को सिप सिप कर पिएं। अगर आप 40  से 60  मिनट तक की वॉक कर रहे हैं तो इस दौरान 250  से 300 ml पानी ही पिएं। सिप सिप कर के पानी पीने से आपके शरीर में एनर्जी बनी रहेगी और गला भी नहीं सूखेगा।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...