बरसात के पौधों की ख़ास बात
इन पौधों को हमेशा सही समय पर लगाया जाता है और इनका लगाने का सबसे सही समय मानसून का होता है। जब हर तरफ बारिश और हरियाली होती है।
Monsoon Flower Plant: फूल हमारे घर और आसपास की शोभा बढ़ाते हैं। यही वजह है कि हर कोई अपने घर पर इन फूलों को लगाना पसंद करता है। लेकिन यह फूल इतनी आसानी से नहीं लगते हैं। कई बार धूप और पानी तो कई बार पोषक तत्वों के अभाव में सुख जाते हैं। यही वजह है कि इन पौधों को हमेशा सही समय पर लगाया जाता है और इनका लगाने का सबसे सही समय मानसून का होता है। जब हर तरफ बारिश और हरियाली होती है। कुछेक संवदेनशील पौधों को छोड़कर बरसात के मौसम में पौधे अच्छा ग्रो करते हैं। इन पौधों की ग्रोथ अच्छी होती है और इन पर फुल भी बहुत जल्दी और अच्छे लगते हैं। आइए, इन पौधों के बारे में जानते हैं।
Also read : कोरियन ग्लो के लिए लगाएं इस 1 फूल से बने DIY फेस मास्क
गेंदा

गेंदा एक ऐसा फुल का पौधा है जो लगभग हर भारतीय घर में पाया जाता है। यदि आप भी अपने घर में इस पौधे को लगाना चाहते हैं तो बरसात के इस मौसम में लगा सकते हैं। इस पौधे के लिए बारिश का मौसम बहुत ही उपयुक्त माना जाता है। इस मौसम में यदि इस पौधे को लगाते हैं तो इन्हें पानी देने की आवश्यकता बिलकुल भी नहीं पड़ती है। लेकिन साथ ही साथ आपको इस बात का ध्यान भी रखना होता है कि जलभराव नहीं होने पाए। यह पौधे अपने लगने के दो महीने बाद ही फूल देने लगते हैं।
चमेली

चमेली का फूल हमारे घरों में खूब पसंद किया जाता है। यह पौधा भी बारिश के मौसम में लगाने पर बहुत अच्छे से ग्रो करता है। इसका सफेद रंग का फूल बहुत ही अच्छी और भीनी ख़ुशबू देता है। एक बार इस पर फुल आने शुरू हुए तो पूरे साल आते ही रहते हैं। इस तरह के पौधे को जमीन और गमलों दोनों में ही उगाया जा सकता है। बस इस बात का ध्यान रखें कि जिस गमले में पौधे को लगा रहे हैं उनमें जलनिकासी की अच्छी सुविधा हो।
गुड़हल

गुड़हल हमारे घरों और बागों में पाया जाना वाला एक बारहमासी पौधा है। यह एक बार लगने के बाद पूरे साल फुल देता है। वैसे तो यह हर मौसम में लगाया जा सकता है लेकिन बारिश का मौसम सबसे उपयुक्त होता है। यह बाक़ी मौसम की तुलना में बारिश के मौसम में अच्छी तरह से विकास करता है। गुड़हल पर कई रंग के फूल लगते हैं। इसके पौधे को कटिंग के जरिये गमले और पौधे दोनों में लगाया जा सकता है। बस यह ख्याल रखें कि इसके पौधे को अच्छी धूप की आवश्यकता होती है।
मोगरा

मोगरा एक बहुत ही खूबसूरत फूल का पौधा है। यह एक सदाबहार पौधा है जो लगभग हर भारतीय घर में पाया जाता है। यदि आप भी अपने घर में लगाना चाहते हैं तो यह बारिश का मौसम इस पौधे के लिए बहुत ही उपयुक्त होता है। इस पौधे को कटिंग से भी लगा सकते हैं। इन पौधों को चार घंटे धूप की आवश्यकता होती है। एक बार लगने के बाद यह पूरे साल फुल देता है। इसकी खुशबू हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित कर लेती है।
गुल मेहंदी

गुल मेहंदी भी एक बहुत ही खूबसूरत फूल है। जिसकी वजह से इसे लोग अपने घर में लगाना पसंद करते हैं। यदि आप भी इस पौधे को अपने घर में लगाने की सोच रहे हैं तो यह एक बहुत ही अच्छा मौसम है। बारिश के इस मौसम में आपका पौधा बहुत ही आसानी लग जाएगा और समय पर फुल भी देने लगेगा। गुल मेहंदी के फूल सफेद और गुलाबी रंग के होते हैं। यह किसी भी बाग की खूबसूरती को बढ़ा देगा।
