कोरियन ग्लो के लिए लगाएं इस 1 फूल से बने DIY फेस मास्क, निखार देखकर हर कोई पूछेगा राज: Face Mask For Korean Glow
Face Mask For Korean Glow

Overview: जैस्मिन के फूलों से पाएं कोरियन ग्लास स्किन

एंटी बैक्टीरियल ,एंटी फंगल और एंटीमाइक्रोब गुणों से भरपूर जैस्मिन के फूल स्किन के लिए बहुत ही अच्छे मानें जाते हैं। इससे बने कुछ फेस पैक आपको कोरियन ग्लो पाने में मदद कर सकते हैं। आइए जानें जैस्मिन फेस मास्क से ग्लोइंग स्किन कैसे पाएं?

Face Mask For Korean Glow: आजकल हर कोई कोरियन महिलाओं जैसी यूथफुल स्किन पाना चाहता है। इसके लिए लोग महंगे-महंगे ट्रीटमेंट ले रहे है। इसके अलावा ग्लोइंग स्किन पाने के लिए महिलाएं कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी इस्तेमाल कर रही हैं। इन प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स में केमिकल्स यूज होते हैं, जो आगे चलकर आपकी स्किन को खराब कर सकते हैं।

एंटी बैक्टीरियल ,एंटी फंगल और एंटीमाइक्रोब गुणों से भरपूर जैस्मिन के फूल स्किन के लिए बहुत ही अच्छे मानें जाते हैं। इससे बने कुछ फेस पैक आपको कोरियन ग्लो पाने में मदद कर सकते हैं। आइए जानें जैस्मिन फेस मास्क से ग्लोइंग स्किन कैसे पाएं?

Also read: ट्रेंड में हैं ये ब्राइडल मेकअप लुक्स, हीरोइनों का नूर भी पड़ रहा फीका, दूल्हा भी हो जाएगा आपका दीवाना: Bridal Makeup Looks

जैस्मिन-एवोकाडो फेस पैक

एवोकाडो में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले एक एवोकाडो को मैश कर लें। इसमें 1 चम्मच एलोवेरा जेल और जैस्मिन के फूलों का तेल मिला लें। इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके एक पेस्ट तैयार कर लें। इस पैक को अपने चेहरे पर अच्छे से लगाएं और 10 मिनट बाद इसे पानी की मदद से रगड़कर साफ कर लें। इसे आप हफ्ते में 3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

जैस्मिन-खीरे का फेस पैक

Face Mask For Korean Glow
Jasmine-Cucumber Face Pack

खीरा स्किन को हाइड्रेट करता है। इससे त्वचा में मॉइस्चर लॉक होता है। इसका फेस पैक को लगाने से ड्राई स्किन की प्रॉबलम दूर होती है। इस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले खीरे को घिसकर उसका रस निकाल लें। खीरे के रस में एलोवेरा जेल और जैस्मिन ऑयल की 3-4 बूंदे मिलाएं। इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके पैक तैयार कर लें। इस पैक को अपने साफ चेहरे पर 20 मिनट के लिए अप्लाई करें। सूखने पर इसे नॉर्मल पानी की मदद से साफ कर लें।

जैस्मिन-टमाटर फेस पैक

टमाटर स्किन को क्लीन करने के लिए जाना जाता है। इसके इस्तेमाल से दाग-धब्बे कम होते हैं। इस पैक को तैयार करने के लिए सबसे पहले जैस्मिन के फूलों को पीस लें। इसमें टमाटर का रस मिला लें। लास्ट में इसमें शहद मिला लें। इस पेस्ट को चेहरे पर 30 मिनट लगाएं। जब ये सूख जाए, तो इसे पानी से साफ कर लें। इसे साफ करने के बाद मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं।

जैस्मिन-पपीता फेस पैक

Jasmine and Papaya
Jasmine-Papaya Face Pack

अगर आपके चेहरे पर पुराने दाग-धब्बे और टैनिंग है, जिसे आप दूर करना चाहते हैं, तो ये फेस पैक आपके लिए बेस्ट रहेगा। इसमें पपीते का इस्तेमाल किया जाता है, जो त्वचा को गहराई से साफ करता है। इस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले पपीता और ओट्स को पीस लें। अब इसमें जैस्मिन ऑयल की कुछ बूंदे मिला लें। इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने दें। इसके सूख जान पर इसे गुनगुने पानी की मदद से साफ कर लें। लास्ट में मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं।

अगर आप भी कोरियन ग्लॉस स्किन पाना चाहते हैं, तो आपको भी जैस्मिन से बने ये फेस पैक जरूर लगाने चाहिए।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...

Leave a comment