Remedies For Eyebrow Irritation
Remedies For Eyebrow Irritation

आईब्रो पर मसाज करना है हेल्दी, रोजाना करने से मिलेंगे जबरदस्त लाभ

Eyebrows Massage : आईब्रो पर मसाज करने से कई लाभ हो सकते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं आइब्रो पर मसाज करने से होने वाले फायदे क्या हैं?

Eyebrow Massage: आईब्रो मसाज करने से स्किन को काफी लाभ हो सकता है। यह स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को भी कम कर सकता है। साथ ही स्किन पर होने वाली झुर्रियों को भी कम करने में प्रभावी है। अगर आप अपने चेहरे पर ग्लो पाना चाहते हैं, तो नियमित रूप से आईब्रो पर कम से कम 10 मिनट के लिए मसाज करें। इस लेख में हम आपको आइब्रो पर मसाज करने के फायदों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं आइब्रो पर मसाज करने से होने वाले लाभ के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं इस लेख में विस्तार से-

Also read: सिंगल हैं तो अकेलेपन को दूर करने के लिए अपनाएं ये छह तरीके

Eyebrow Massage-Anti Aging
Anti Aging

आईब्रो के आसपास मसाज करने से आपके चेहरे में अच्छे से ब्लड सर्कुलेशन होता है, जो माथे पर आने वाली झुर्रियों को रोक सकता है। इसमें यह आपकी स्किन के लिए एंटी-एजिंग का कार्य करता है, जिससे झुर्रियां और स्किन का ढीलापन कम हो सकता है।

आईब्रो के आसपास मसाज करने से आपके साइनस पर दबाव बनता है, तो संक्रामक अटैक को रोक सकता है। इससे बलगम और सिरदर्द की परेशानी को कम करने में मदद मिल सकती है।

Sinus
Sinus

आइब्रो मसाज से माथे पर होने वाली एक्ने की परेशानी को कम किया जा सकता है। यह स्किन को उत्तेजित करता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा मिलता है। इससे मुंहासों की परेशानी को कम करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। मुंहासों को कम करने के लिए आप आइब्रो की मसाज कर सकते हैं।

आइब्रो मसाज करने से न सिर्फ स्किन संबंधी परेशानी कम होती है, बल्कि यह सिर में होने वाले दर्द को कम कर सकता है। अगर आपको सिरदर्द हो रहा है, तो एक बार कुछ देर के लिए आइब्रो पर मसाज करें। इससे दर्द से तुरंत आराम मिलेगा।

Headache
Headache

अगर आप चमकदार स्किन चाहते हैं, तो आइब्रो के आसपास कुछ देर के लिए मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन काफी अच्छा होता है, जो स्किन की चमक को बरकरार रख सकता है। इससे आपको काफी फ्रेशनेस महसूस होती है। यह स्किन की मांसपेशियों को उत्तेजित करता है, जिससे स्किन पर काफी ग्लो आ सकता है।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...