Eye
EYE

ये तेल है बड़े काम के, जानिए कैसे

आइब्रो की ग्रोथ बढ़ाने के लिए आप कुछ खास तेलों का प्रयोग कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ असरदार तेल के बारे में-

Eyebrow oil for growth: आंखों की खूबसूरती से आपके चेहरे की खूबसूरती झलकती है। इसलिए कई लोग अपने मेकअप किट में आई मेकअप किट का सामान रखना नहीं भूलते हैं। खासतौर पर आइब्रो अगर मोटी और घनी हो, तो आंखों की खूबसूरती काफी ज्यादा बढ़ जाती है। आइब्रो को मोटा करने के लिए लोग तरह-तरह के नुस्खों का सहारा लेते हैं। इन नुस्खों में आप कुछ असरदार तेल का प्रयोग कर सकते हैं। जी हां, तेल की मदद से आइब्रो की ग्रोथ को काफी अच्छी की जा सकती है। आइए जानते हैं आइब्रो की ग्रोथ बढ़ाने वाले कुछ असरदार तेल –

ऑलिव ऑयल से बढ़ाएं आइब्रो की ग्रोथ

आइब्रो की ग्रोथ को बेहतर करने के लिए आप ऑलिव ऑयल का प्रयोग कर सकते हैं। ऑलिव ऑयल में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो आइब्रो के हेयर की ग्रोथ को बढ़ाने में आपकी मदद कर सकते हैं। इससे आपके आंखों की खूबसूरती भी बढ़ती है। इसका प्रयोग आप रोजाना रात में सोने से पहले करें। इसके लिए अपनी हथेली पर 2 से 3 ऑलिव ऑयल की बूंदें ले। अब इस तेल को अपने आइब्रो पर लगाकर अच्छी तरह से मसाज करें। इससे आइब्रो की ग्रोथ बेहतर होगी।

बादाम तेल से बढ़ाएं आइब्रो की ग्रोथ

बादाम तेल में विटामिन ई भरपूर रूप से होता है, जो आपके आइब्रो की ग्रोथ को बढ़ावा दे सकता है। इस तेल में मौजूद गुण हेयर ग्रोथ के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। अगर आप नियमित रूप से आइब्रो पर बादाम तेल लगाते हैं, तो इससे आइब्रो की ग्रोथ अच्छी होगी। इसके लिए रोजाना रात में सोने से पहले आइब्रो पर बादाम तेल लगाएं। इससे आपका आइब्रो डार्क भी हो सकता है।

आईब्रो की ग्रोथ को बेहतर करे जोजोबा ऑयल

आईब्रो की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए आप जोजोबा ऑयल का प्रयोग कर सकते हैं। जोजोबा ऑयल में आइब्रो को डार्क करने का भी गुण होता है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि अगर आप इस तेल का प्रयोग पहली बार कर रहे हैं, तो सबसे पहले इससे पैच टेस्ट करें। इसके बाद ही इसे अपने आइब्रो के पास लगाएं। दरअसल, इससे कुछ लोगों को एलर्जी की शिकायत हो सकती है। ऐसे में पैच टेस्ट करना जरूरी होता है। इस तेल का प्रयोग भी रात में सोने से पहले आइब्रो मसाज क रूप में कर सकते हैँ।

नारियल का तेल भी है फायदेमंद

आइब्रो की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए आप नारियल तेल का भी प्रयोग कर सकते हैं। नारियल तेल में हेयर ग्रोथिंग गुण होता है, जो आइब्रो की ग्रोथ को भी बढ़ावा दे सकते हैं। इसके लिए आप रोजाना रात में आइब्रो पर मसाज करने के लिए कर सकते हैं।

आइब्रो की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए आप इन खास तेलों का प्रयोग कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि इन तेल का प्रयोग करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, ताकि आपकी स्किन और आइब्रो को किसी तरह का नुकसान न हों। साथ ही अगर आपके आइब्रो के बाल काफी ज्यादा झड़ रहे हैं, तो इस स्थिति में डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...

Leave a comment