कई बार उम्र के चलते या केमिकल प्रोडक्ट के इस्तेमाल से आईब्रो के बाल कम हो जाते हैं या कहें की झड़ जाते हैं। इस वक्त आप कितना भी अच्छा मेकअप क्यों न कर लें लेकिन कुछ भी अच्छा नहीं लगता है। आईब्रो होती छोटी सी हैं लेकिन मेकअप में इनका बड़ा रोल होता है। अगर ये अच्छी नहीं होंगी तो आपका चेहरा कभी भी अच्छा नहीं लगेगा। इसलिए जरूरी है कि इनका ख्याल रखा जाए। मगर फिर भी आईब्रो के बाल झड़ रहे हैं तो ये समय है कि आप कुछ टिप्स अपनाएं जिनके साथ आप अपनी आईब्रो के लुक को भी बेस्ट बना पाएंगे, इन टिप्स पर नजर डालते हैं। ये टिप्स आपके काम खूब आएंगे, यकीन मानिए-

क्यों झड़ते हैं आई ब्रो के बाल-

प्लकिंग–  आई ब्रो के बाल यूंहीं नहीं झड़ जाते हैं बल्कि इसके पीछे कई सारे कारण होते हैं। इन्हीं में से एक है प्लकिंग। कई महिलाएं थ्रेडिंग की जगह प्लक करने में आसानी समझती हैं। लेकिन ये गलत है। बार-बार प्लक करने से फॉलिकल्स खराब होते हैं और इनमें से बाल वापस आने में भी दिक्कत होने लगती है। 

त्वचा की स्थिति– कई सारी त्वचा से जुड़ी ऐसी दिक्कतें होती हैं, जो आईब्रो के बालों को वापस आने में दिक्कत करती हैं। इसकी वजह से भी आईब्रो कम निकलती हैं जैसे एक्जिमा आदि। लेकिन हां, त्वचा की दिक्कत ठीक हो जाने पर आईब्रो के बाल भी वापस आ जाते हैं। 

थारॉइड–  थारॉइड अगर गड़बड़ हो तो भी आईब्रो के बाल झड़ने लगते हैं। दरअसल थारॉइड ग्लैंड हार्मोन्स रिलीज करता है ताकि मेटाबॉलिज्म रेगुलेट हो सके। लेकिन इसके फंक्शन में थोड़ी भी गड़बड़ होती है तो बाल झड़ने लगते हैं। 

पोषक तत्वों की कमी–  पोषक तत्वों की कमी से भी बाल झड़ने लगते हैं, आईब्रो के बालों के साथ भी यही होता है। आइरन, जिंक, प्रोटीन, विटामिन बी12 और ओमेगा-3 फैटी एसिड ऐसे ही पोषक तत्व हैं, जो बालों का ध्यान रखते हैं। 

बहुत ज्यादा तनाव– तनाव या स्ट्रेस आजकल बड़ी समस्या बन गया है, ये कई सारी बीमारियों का कारण बन रहा है। बालों का झड़ना भी इन्हीं में से एक है। स्ट्रेस ज्यादा लेंगी तो आपके आईब्रो के ही नहीं बल्कि सिर के बाल भी झड़ने लगेंगे। 

उम्र का असर–  उम्र के चलते भी कई दफा आईब्रो के बाल झड़ने लगते हैं। 40 साल की उम्र के बाद बालों के पतले होने से इसकी शुरुआत होती है। उम्र के साथ पोषक तत्वों और लाइफस्टाइल का ख्याल करके इससे बचा जा सकता है। 

घरेलू इलाज करेंगे मदद–  आईब्रो के बाल झड़ रहे हैं तो कुछ घरेलू इलाज इस काम में आपकी मदद करेंगे। इनको एक बार अजमाएं जरूर-

 

कैस्टर ऑयल– माना जाता है कि हेयर फॉलिकल्स का ध्यान रखने का काम कैस्टर ऑयल करता है। इससे हेयर ग्रोथ भी अच्छी होती है। इस तेल से आईब्रो भी अच्छे से बढ़ती हैं। आपको बस कॉटन से आईब्रो पर कैस्टर ऑयल लगाना है। फिर कुछ मिनट के लिए इससे मसाज करें। हल्के गरम पानी से इसे धोने के आधा घंटे पहले इसे लगा लें। 

 

ऑलिव ऑयल–  स्टडी कहती हैं कि अगर अनप्रोसेस्ड ऑलिव ऑयल बालों के लिए अच्छा होता है। इसको लगाने के लिए आधे चम्मच ऑलिव ऑयल को हल्का गरम कर लें। अब इससे आईब्रो पर मसाज करें और इसे 30 मिनट तक रहने दें। 

 

एलोवेरा– एलोवेरा कई सारी दिक्कतों का एक हल बन चुका है। बालों का भी ये खूब ख्याल रख सकता है। पत्तियों से फ्रेश एलोवेरा निकाल लें। अब जेल को आईब्रो पर मसाज करें। 30 मिनट बाद हल्के गरम पानी से इसे धो लें। 

 

मेथी के बीज–  मेथी के बीज भी कई बीमारियों में लाभकारी होते हैं। बालों का झड़ना भी इन्हीं में से एक है। इसको इस्तेमाल करने के लिए आपको रात में मेथी भिगोनी होगी। सुबह इसको मिक्सी में पीस लें। इनको नारियल तेल में मिला लें और आईब्रो पर लगाएं। इस पेस्ट को पूरी रात लगाकर रखना है। 

 

प्याज का जूस– प्याज के जूस में भी बालों की ग्रोथ बढ़ाने के गुण होते हैं। ये तो आजकल आने वाले ढेरों अनियन बेस्ड हेयर प्रोडक्ट्स देख कर ही आपको अंदाजा हो गया होगा। आईब्रो के बाल बढ़ाने में भी ये काफी मदद कर सकती है। इसके लिए प्याज को पीस लें और जूस को इससे अलग कर लें। अब आईब्रो पर इस जूस अव मसाज करें कम से कम 5 मिनट के लिए। इसे सूखने दें और पानी से धो लें। ऐसा दिन में दो बार करें। 

 

अंडे का पीला भाग– अंडे का पीला भाग भी आईब्रो से जुड़ी इस दिक्कत में आपकी मदद करेगा। अंडे के सफेद भाग को छोड़ दें और पीले भाग को फेट लें। कॉटन से इसे आईब्रो पर लगा लें। फिर कुछ देर बाद पानी से धो लें। ऐसा दिन में दो बार करें। 

 

ऐसे बचाएं अपनी आईब्रो के बाल–  -आईब्रो प्लक करने से बचें। इससे बालों का बहुत नुकसान होता है। 

-आइरन, जिंक, ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन ए, ई और सी के पोषण से भी आईब्रो के बाल बढ़ते जाते हैं। 

-खाने में अंडे, मछली, हरी पत्तेदार सब्जियां, नट्स और डेयरी प्रोडक्टस का सेवन करें। 

-स्किन केयर का ध्यान रखें और खुद को हाइड्रेट रखने की कोशिश करें। 

-बाल बहुत ज्यादा टूटें तो डॉक्टर को जरूर बताएं।

ब्यूटीसंबंधी यह लेख आपको कैसा लगा?अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेजें। प्रतिक्रियाओं के साथ ही स्वास्थ्य से जुड़े सुझाव व लेख भी हमें ईमेल करें editor@grehlakshmi.com

ये भी पढ़ें-

स्कूल जाने वाले बच्चों के पेरेंट्स याद रखें ये बातें