जानिए कैसे पाएं होंठों के आसपास की झुरिर्यों से राहत

बताए गए इन घरेलू उपायों को नियमित रूप से करना होगा, जिससे होंठों के आसपास झुर्रियां गायब हो जाए।

Wrinkle Around the Lips: बढ़ती उम्र के साथ झुर्रियां का आना आम बात है। ये झुर्रियां न सिर्फ आँखों के पास बल्कि कई बार होठों के आस पास भी आने लगती हैं। होंठों के आसपास आने वाली झुरियां आपकी स्माइल को खराब कर देती हैं। वैसे तो ये आम बात है और इसके लिए मार्केट में कई तरह की क्रीम मौजूद है, लेकिन आप घर नेचुरल और घरेलू तरीकों से इन झुर्रियों से छुटकारा पा सकती हैं। आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसे नेचुरल और घरेलू उपाय बताएँगे जो कुछ ही दिनों में आपकी झुर्रियों को खत्म कर देंगे। बताए गए इन घरेलू उपायों को नियमित रूप से करना होगा, जिससे होंठों के आसपास झुर्रियां गायब हो जाए।

​नारियल तेल से करें फेस मसाज

Coconut oil Massage

फेस पर ग्लो और नेचुरल लुक के लिए फेस पर मसाज करना स्किन केयर रूटीन में से सबसे अहम हिस्सा है। तरह-तरह की मॉइश्चराइजर, सनस्क्रीन और सीरम से फेस मसाज किया जाता है, जो न सिर्फ आपकी स्किन को रिलैक्स करता है बल्कि आपकी झुर्रियों को भी कम करता है। आप घर पर नारियल के तेल से रोजाना मसाज कर सकते है। होंठों के आसपास की झुर्रियों को कम करने के लिए हाथों से होंठों के आसपास की त्वचा को लोअर से अपर स्ट्रोक्स की तरफ ले जाते हुए मसाज करें। नियमित रूप से दो बार ऐसी मसाज करें, लेकिन अगर आप ऐसा नहीं कर सकते हैं तो कम से कम सोने से पहले एक बार ये मसाज जरुर करें। ऐसा करने से आपको नींद भी अच्छी आएगी।   

खीरे का इस्तेमाल करें

Cucumber Mask

ढीली स्किन को ठीक करने के लिए खीरे को बेस्ट उपाय माना जाता है। खीरे से न सिर्फ आपके स्किन के डार्क सर्कल्स ठीक होते है बल्कि स्किन रिलेटेड कई प्रॉब्लम्स भी ठीक होती है। इसके लिए आप खीरे के टुकड़े को होंठों के आसपास की स्किन पर अप्लाई करें। जैसे ही ये खीर के पेस्ट सूखने लगे पानी से इसे धो लें।    

​दो बार जरूर करें फेशियल एक्सरसाइज़

Facial Exercise

फेशियल एक्सरसाइज़ आपकी फेस की स्किन को एक्टिव करने का काम करती है। फेशियल एक्सरसाइज़ के बहुत सारे ऑप्शन मिल जाएंगे, जो होंठों के आसपास की स्किन में कसाव लाने में मदद करेगी। आप अगर रेगुलर बेस्ड पर दिन में 2 बार अगर इस एक्सरसाइज़ को करते है, तो एक महीने में ही इसका रिजल्ट दिखना शुरू हो जाएगा। इस एक्सरसाइज़ में सबसे आसान एक तरीके ये भी है की आप सिर्फ ऊ, आ,ई जैसे अक्षरों को 15 से 20 बार रिपीट करते हुए बोले। इससे आपके फेस की एक्सरसाइज़ होती है को झुर्रियों को कम करने में मदद करती हैं।      

​इन चीजों का रखें रोजाना ध्यान

Precaution for skin

अधिकतर लोगों को झुर्रियों की प्रॉब्लम तब ज्यादा होती है, जब आप अपनी स्किन का ध्यान नहीं रखते है। स्किन के लिए रूटीन के तौर पर मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना बहुत जरुरी हैं। इसी के साथ कहा ये भी जाता है कि जब आप ज्यादा स्ट्रेस लेते है तो वो आपकी स्किन को डल करती है, जिसकी वजह से फेस पर झुर्रियां दिखने लगती हैं। इसलिए हेल्दी स्किन के लिए स्ट्रेस फ्री लाइफ जियें। कम पानी पीना भी फेस को डल करती है. पानी से कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है। इसलिए चेहरे को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ झुर्रियों को खत्म करने के लिए पानी पिएं।

गायत्री वर्मा को मीडिया क्षेत्र में 7 वर्षों का अनुभव है। वे पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी के साथ बतौर डिजिटल कंटेंट राइटर फ्रीलांस रूप में जुड़ी हुई हैं। विभिन्न विषयों पर प्रभावशाली लेखन की दक्षता रखने वाली गायत्री, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स...

Leave a comment