क्रोनिक डिसीज़ से बचाव के लिए करें इस तरह के ब्रेकफास्ट, होंगे गजब के लाभ: Chronic Disease Breakfast
Chronic Disease Breakfast

क्रोनिक डिसीज़ से बचाव के लिए करें इस तरह के ब्रेकफास्ट, होंगे गजब के लाभ

Chronic Conditions Patients : क्रोनिक डिजीज से जूझ रहे मरीजों को अपने आहार में हेल्दी चीजों को शामिल करने की जरूरत होती है। मुख्य रूप से ब्रेकफास्ट को हेल्दी बनाएं। आइए जानते हैं कुछ

Chronic Disease Breakfast: आधुनिक समय में खराब खानपान और लाइफस्टाइल की वजह से लोगों को कई तरह की समस्याएं हो रही हैं। अगर आप कम उम्र में गंभीर समस्याओं से ग्रसित नहीं होना चाहते हैं, तो खानपान पर ध्यान दें। मुख्य रूप से सुबह का नाश्ता शरीर को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। क्रोनिड डिजीज आमतौर पर पुरानी बीमारियों को कहते हैं, जो मुख्य रूप से 1 साल या उससे भी अधिक समय पर मरीजों को होता है। इस लिस्ट में डायबिटीज, मोटापा, थायराइड, किडनी डिजीज इत्यादि शामिल है। क्रोनिक डिजीज की स्थिति में आपको अपने आहार पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। अगर आप अपने आहार पर ध्यान नहीं देते हैं, तो इससे आपकी स्थिति बिगड़ सकती है। क्रोनिक डिजीज में आप अपनी ब्रेकफास्ट में कुछ हेल्दी चीजों को शामिल कर सकते हैं। इससे आपकी स्थिति में काफी फायदा हो सकता है। आइए जानते हैं क्रोनिक डिजीज में किस तरह के ब्रेकफास्ट खाएं?

Also read: टाइप-2 डायबिटीज से बचना है तो प्री-डायबिटीज के मरीज को लेनी चाहिए ऐसी डाइट

Chronic Disease Breakfast
Ragi Upma

क्रोनिक डिजीज से जूझ रहे मरीजों को अपने आहार में रागी का उपमा जोड़ना चाहिए। रागी फाइबर और आयरन का काफी अच्छा सोर्स होता है। यह डायबिटीज में होने वाली समस्याओं को दूर कर सकता है। साथ ही मोटापा भी घटा सकता है। अगर आप लंबे समय से क्रोनिक डिजीज से जूझ रहे हैं, तो इस स्थिति में आप रागी का उपमा खा सकते हैं। यह काफी फायदेमंद हो सकता है।

Methi Missi Roti
Methi Missi Roti

क्रोनिक डिजीज से जूझ रहे मरीजों को अपने आहार में मेथी की मिस्सी रोटी शामिल करनी चाहिए। मेथी डाइट्री फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्वों का भंडार होता है। इसके सेवन से डायबिटीज, मोटापा, थायराइड जैसी परेशानियों को कम करने में मदद मिल सकती है। सुबह के नाश्ते में आप इस हेल्दी आहार को जोड़ सकते हैं।

Poha
Poha

क्रोनिक डिजीज के खतरों को कम करने के लिए पोहा का सेवन करें। पोहा कोलेस्ट्रॉल को घटाने में असरदार होता है। यह फाइबर से भरपूर माना जाता है। इसमें आप तरह-तरह की सब्जियों को डालकर खा सकते हैं। इससे वेट लॉस में भी काफी मदद मिल सकती है।

upma
upma

ब्रेकफास्ट में उपमा काफी हेल्दी ऑप्शन माना जाता है। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो खून में शुगर के स्तर को घटा सकता है। साथ ही यह पाचन प्रक्रिया को बूस्ट कर सकता है। अगर आप किसी तरह के क्रोनिक डिजीज से जूझ रहे हैं, तो अपने ब्रेकफास्ट में उपमा को जरूर शामिल करें।

veg omelette
veg omelette

ऑमलेट को सब्जियों के साथ बनाकर खाने से आपको भरपूर रूप से प्रोटीन प्राप्त होता है। इसके साथ-साथ आपको फाइबर, कैल्शियम, आयरन जैसे पोषक तत्व भी प्राप्त होते हैं। इससे क्रोनिक डिजीज के खतरों को कम किया जा सकता है।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...