Celebrity OTT Debut
Celebrity OTT Debut

Celebrity OTT Debut 2024: ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर हर साल बॉलीवुड के कई सितारे वेब सीरीज और फिल्‍मों के जरिए डेब्‍यू कर रहे हैं। इनमें कई सितारे वे भी हैं जो कई सालों पहले एक्टिंग से ब्रेक ले चुके हैं। रवीना टंडन, शर्मिला टैगोर, आयशा जुल्‍का जैसी कई अभिनेत्रियों ने साल 2023 में ओटीटी पर डेब्‍यू किया। साल 2024 की शुरूआत में सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और शिल्‍पा शेट्टी ने धमाकेदार वेबसीरीज पोलिस फोर्स के जरिए ओटीटी पर डेब्‍यू किया। इस साल कई बड़े-बड़े सितारे ओटीटी पर डेब्‍यू करने वाले हैं। आइए आपको बताते हैं कि कौन से सितारे साल 2024 में ओटीटी पर डेब्‍यू करने जा रहे हैं।

Also read: संजय लीला भंसाली ओटीटी पर कर रहे हैं डेब्यू, दीवाली पर आएगी ‘हीरामंडी’: Sanjay Leela OTT Debut

बॉलीवुड की 90 के दशक की जानी मानी अदाकारा उर्मिला मांतोडकर लम्‍बे समय के बाद एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली हैं। उस दौर की ग्‍लैमरस एक्‍ट्रेस इस बार वेब सीरीज से एक्टिंग में वापसी कर रही हैं। वे ‘तिवारी’ नाम की वेब सीरीज में लीड रोल में नजर आने वाली हैं। इस सीरीज में एक छोटे शहर में मां बेटी की कहानी को दिखाया जाने वाला है। ‘तिवारी’ में उर्मिला एक्‍शन करती नजर आएंगी। सीरीज का निर्देशन सौरभ वर्मा ने किया है। ये सीरीज साल 2024 में ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। हालांकि अब तक इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा अनुष्‍का शर्मा लम्‍बे समय बाद ‘चकदा एक्‍स्‍प्रेस’ के जरिए फैंस के सामने आ रही हैं। फेमस क्रिकेट प्‍लेयर झूलन गोस्‍वामी की बायोग्राफी पर बनी इस फिल्‍म में अनुष्‍का झूलन का किरदार निभा रही हैं। उनकी ये फिल्‍म ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। उनकी इस फिल्‍म का इंतजार फैंस लम्‍बे समय से कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक ये फिल्‍म जल्‍द ही ओटीटी पर स्‍ट्रीम होगी।

वाणी कपूर ‘मंडला मर्डर्स’ वेब सीरीज से ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर डेब्‍यू करने वाली हैं। याशराज फिल्‍म्स से बॉलीवुड में डेब्‍यू करने वाली वाणी कपूर ओटीटी पर क्राइम वेब सीरीज से डेब्‍यू कर रही हैं। इस सीरीज का निर्देशन गोपी पुथरन ने किया है।  

बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाली रिचा चढ्ढा जल्‍द ही ओटीटी पर डेब्‍यू करने वाली हैं। वे संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ से ओटीटी पर डेब्‍यू करेंगी। इस सीरीज का टीजर भी सामने आ चुका है। जिसमें उस दौर की कहानी की झलकी देखने को मिल रही है तब तवायफों को उनकी कला के लिए जाना जाता था। हीरामंडी नेटफ्लिक्‍स पर स्‍ट्रीम होगी। हालांकि इसकी रिलीज डेट अभी तय नहीं है।

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...