Celebrity Christmas Celebration: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा इस साल कपल के तौर पर हर त्यौहार को सेलिब्रेट कर रहे हैं। फरवरी में शादी के बंधन में बंधने के बाद, इस कपल ने एक-दूसरे और अपने परिवारों के साथ कई त्यौहारों और महत्वपूर्ण अवसरों को खुशी-खुशी मनाया है। सिद्धार्थ के दिल्ली वाले घरमें उनका दिवाली का जश्न, उनके गहरे रिश्तों का एक सबूत गई। अब, कियारा ने अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन की एक पोस्ट शेयर की है।
Also read : राजस्थान के जैसलमेर में कियारा और सिद्धार्थ लेंगे फेरे: Sid and Kiara Wedding
Celebrity Christmas Celebration: क्रिसमस ट्री की फ़ोटो की शेयर

कियारा आडवाणी ने अपने इंस्टाग्राम फेमिली को अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन की एक झलक दिखाई, जो शादी के बाद उनका पहला क्रिसमस होगा। उन्होंने अपनी स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी बालकनी में एक क्रिसमस ट्री को बहुत ही खूबसूरती से डेकोरेट किया गया है, जिसे गिफ्ट, कैंडीज, रेनडियर, सांता क्लॉज़ की तस्वीरों और टॉप पर एक गोल्डन स्टार से सजाया हुआ है, साथ ही इसके नीचे वाले पार्ट पर”मेरी क्रिसमस” लिखा हुआ है।
सिद्धार्थ ने रोम में किया था प्रपोज
फिल्म शेरशाह की यह वायरल जोड़ी, जो कुछ सालों से रिश्ते में थे, ने पिछले साल 7 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लिए। यह जोड़ी लगातार अपनी पब्लिक अपीरियंस से फैैन को इम्प्रेस करती है। कॉफी विद करण में कियारा ने रोम में मिले रोमांटिक प्रपोजल की कहानी को बड़े प्यार से शेयर किया, जहां सिद्धार्थ ने एक बेहतरीन डेट को अरेंज्ड किया था और कियारा को प्रपोज किया था।
