तनाव मिनटों में दूर करेंगी ये 3 बेहतरीन ट्रिक्स: Stress Management
Stress Management

चुटकियों में तनावमुक्त होगा आपका दिमाग, आजमाएं ये ट्रिक्स

शुरूआती दौर में ही तनाव मिटाने के लिए इसका इलाज किया जाना बेहद जरूरी है। इलाज से यहाँ मतलब दवाई लेना नहीं बल्कि अपने मस्तिष्क के विचार इधर उधर भटकाने की जरुरत है।

Stress Management: आजकल की भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में तनाव एक आम समस्या बन चुका है। किसी भी उम्र में तनाव होना सामान्य है। बेशक सबके तनाव का कारण अलग अलग होता है लेकिन लक्षण और इसे मिटाने के तरीके तो एक जैसे ही होते हैं। तनाव ना सिर्फ हमें मानसिक परेशानी देता है बल्कि इसके चलते शारीरिक परेशानी का भी सामना करना पड़ता है। शुरूआती दौर में ही तनाव मिटाने के लिए इसका इलाज किया जाना बेहद जरूरी है। इलाज से यहाँ मतलब दवाई लेना नहीं बल्कि अपने मस्तिष्क के विचार इधर उधर भटकाने की जरुरत है। तनाव होने पर हम हद से ज्यादा सोचने लग जाते हैं। ज्यादा सोचने से हमारे शरीर में कुछ ऐसे होर्मोन बनने लगते हैं जिनकी वजह से हमारे शरीर में कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। सिरदर्द, बुखार, हाथ पैरों का कांपना, रक्तचाप काम या ज्यादा हो जाना, शुगरलेवल का बढ़ जाना या ज्यादा घटने लगना।

इन ट्रिक्स का इस्तेमाल करें और तनाव से राहत पाएं।

Stress Management
Stress Management-Mindfulness

शायद सुनने में ये बात आपको बहुत ही बचकाना लगे, लेकिन ये सच हैं, अगर आप तनावग्रस्त हैं और तनाव आप पर हावी होने लगा हैं तो खाने के बारे में सोचें, कोई ऐसी चीज़ खाएं जिसे खा कर आपको अच्छा महसूस होता हो। अपनी पसंदीदा खाने की चीज़ की खुश्बू से ही आपका आधा तनाव गायब होने लगेगा और इसे खा लेने के बाद तो आप तनाव को पूरी तरह से अलविदा कह चुके होंगे। कुछ लोगों को शरबत, ठण्ड दूध और दूध से बानी चीज़ें काफी पसंद होती हैं अगर आप भी उन्ही में से एक हैं तो अपने पसंद का कुछ खाएं पीएं और तनाव को बाहर निकाल फेंकें।

Stress Free Life
Stress Free Life

शायद आप में से बहुत से लोगों को ये नहीं पता होगा, म्यूजिक यानी की संगीत में आपके मन के भावों को बदल देने की ताकत होती हैं। छोटे बच्चों को भी संगीत की धुन बहुत पसंद होती हैं इसे सुन कर वो शांत हो जाते हैं गुस्सा करना या रोना भूल कर पूरी तरह से मधुर संगीत में खो जाते हैं। आप भी तनावग्रस्त होने पर हलकी आवाज़ में गाने चलाएं और आँखें बंद कर के आराम से लेट कर या आराम कुर्सी पर बैठ कर ध्यान से सुनें, थोड़ी ही देर में आपके मन में सकारात्मक विचार आने लगेंगे।

Positive Energy
Positive Energy

आप सोच रहे होंगे भला ये भी कोई बात हुई, पर थोड़ा गौर कीजिये अगर आप तनावग्रस्त होने पर उलटी गिनती गिनते हैं वो भी जल्दी जल्दी तो आपका सारा ध्यान गिनती पर चला जाएगा और आप तनाव के भावों से पूरी तरह निकल जाएंगे। बेहद आसान वजह हैं अगर आपको हिंदी की गिनती अच्छी आती हैं तो अंग्रेजी की गिनती उलटी गिने और अगर अंग्रेजी की गिनती में आपकी पकड़ मजबूत हैं तो हिंदी की गिनती उलटी गिने इस तरह आपका पूरा फोकस गिनती पर होगा बाकी सब आपके परेशान दिमाग से निकल जाएगा।

Mental Health Awareness
Mental Health Awareness

इन सारी ट्रिक्स को खेल की तरह लेंगे तो बहुत जल्दी ही आप तनाव मुक्त हो जाएंगे और मन में सिर्फ सकारात्मक विचार आएंगे। आप भी आजमाएं अपने प्रियजनों के साथ भी साझा करें।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...